शुक्रवार तिथि द्वितीया, विक्रम संवत 2079,पक्ष कृष्ण, आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि:- आज का दिन सुंदर रहेगा और मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। बातचीत में सन्तुलित भी रहें। घर में धार्मिक कार्य होंगे। खर्च में बढ़ोतरी होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार भी होगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृष राशि : आज का दिन मिला जुला रहेगा।आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयमित और सचेत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन परेशान रहेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। सन्तान से वैचारिक मतभेद भी हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहने का प्रयास करें।
मिथुन राशि : आज का दिन मिला जुला रहेगा।मन बेचैन रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। परिश्रम अधिक रहेगा।यात्रा के योग है।
कर्क राशि : आज का दिन सुंदर रहेगा।आत्म विश्वास से लबरेज रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। मन बेचैन रहेगा। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
सिंह राशि : आज का दिन मिला जुला रहेगा।भागदौड़ अधिक रहेगी। अव्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। जीवनसाथी का साथ रहेगा। किसी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। भाइयों से धन प्राप्ति की योग बन रहे हैं। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। पदोन्नति के भी योग हैं। कारोबार में तरक्की हो सकती है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कन्या राशि : आज का दिन मिला जुला रहेगा ।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।कार्य की अधिकता रहेगी।व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी मित्र से सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। बातचीत में संयमित रहें। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियों में सुधार होगा। माता-पिता का साथ मिलेगा।
तुला राशि : आज का दिन सुंदर रहेगा।आत्म विश्वास से लबरेज रहेंगे।घरेलू जीवन कष्टमय हो सकता है। परिवार का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। घर की सुख-सुविधाओं के लिए खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृश्चिक राशि : आज का दिन सुंदर रहेगा।भावनाओ को काबू में रखे ।क्रोध से बचे। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च में बढ़ोतरी होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिल सकते हैं। कारोबार में भाइयों का सहयोग मिलेगा। आय वृद्धि होगी।किसी से बातचीत में सावधानी बरतें।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
धनु राशि :आज का दिन सुंदर रहेगा।नई खुशियां मिलेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्च अधिक रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
मकर राशि : आज का दिन मिला जुला रहेगा।स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहे।मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। कारोबार में सुधार होगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। यात्रा पर भी जा सकते हैं। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। धार्मिक यात्रा के योग है। मित्रों का सहयोग रहेगा।
कुंभ राशि : आज का दिन मिला जुला रहेगा।क्रोध से बचे।जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी अर्थात भाग दौड़ बनी रहेगी।धन लाभ के योग हैं।संगीत में रुचि बढ़ेगी।परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं।मानसिक शांति रहेगी ।
मीन राशि : आज का दिन मिला जुला रहेगा।स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहे।परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। क्रोध से बचें। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं।