राशिफल : 11 मई 2022,बुधवार का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

बुधवार, तिथि दशमी,विक्रम संवत 2079,पक्ष शुक्ल, आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें

प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी

मेष राशिफल : आज का दिन मिला जुला रहेगा।मन कुछ अशांत रहेगा।आज धन आगमन से शुरुआत होगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी से परेशानी होगी। बिजनेस में भाई की वजह से नुकसान होगा। जीवनसाथी का ख्याल रखें।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृष राशिफल : आज का दिन सुंदर रहेगा।उत्साह से लबरेज रहेंगे। मन को संयमित रखे। नए कामों को शुरू करने का योग है। धन लाभ के योग हैं।कार्यों में सफलता मिलेगी। लाभदायक योजना की प्राप्ति होगी। दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा। माता-पिता का ख्याल रखें।

मिथुन राशिफल :   आज का दिन सुंदर रहेगा।खर्च में बढ़ोतरी होगी। संतान की खुशखबरी मिल सकती है। इससे मन खुश रहेगा। परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। धन का लाभ होने से समस्याएं दूर होंगी। बिजनेस में नई योजनाएं सफल होंगी, परिवार की समस्याएं सुलझ जाएंगी। यात्रा से बचें।






कर्क राशिफल : आज का दिन सुंदर रहेगा। समस्या से छुटकारा मिलेगा।हालाकि छोटी-मोटी समस्या बनी रह सकती है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट से लाभ होगा।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

सिंह राशिफल : आज का दिन सुंदर रहेगा । आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी।हालाकि शत्रु परेशान कर सकते हैं। समाजसेवा की प्रेरणा मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है। विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। रुके कार्यों में अनुकूलता रहेगी। बाहर जाने से बचे।

कन्या राशिफल :आज का दिन सुंदर रहेगा। व्यावसायिक यात्रा लंबी हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। विरोधी परास्त होंगे। विवाद पर नियंत्रण रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। थकान व कमजोरी रह सकती है। तनाव से बचें। नौकरी के नए अवसर हाथ लगेंगे।






तुला राशिफल : आज का दिन सुंदर रहेगा। चिंता तथा तनाव रहेगा।धर्म में रुचि जागृत होगी। किसी विशेष व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा है। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशिफल : आज का दिन सुंदर रहेगा । किसी विवाद से तनाव होगा। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। रिश्तो को संभालकर रखें। जोखिम के काम टालें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। धन आएगा। नौकरी में सहयोगी साथ मिलेगा।

धनु राशिफल : आज का दिन मिला जुला रहेगा । वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।जमीन की खरीद की योजना बनेगी। बड़ा लाभ होने की संभावना है। धन को पाने का सरल मार्ग बनेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी।प्रेमी जोड़े कही घूमने जाएंगे।स्वास्थ्य के लिए सचेत रहें।






मकर राशिफल :  आज का दिन सुंदर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी विवाद से दूर रहें, लाभ की स्थिति बनेगी। धन मिलने के मार्ग सरल होंगे। भाग्य की अनुकूलता से लाभ लें। रुके कार्य पूरे होने के योग हैं। बिजनेस में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी का साथ मिलेगा। जल्दबाजी न करें।

कुंभ राशिफल : आज का दिन मिला जुला रहेगा। सेहत खराब होगी और सेहत पर कोई बड़ा खर्च होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। अपने सामान को संभालकर रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से तनाव रहेगा। व्यवसाय में मजबूती बनी रहेगी। जीवनसाथी पर काम का बोझ बढ़ेगा।

मीन राशिफल : आज का दिन सुंदर रहेगा।कार्यों में सफलता मिलेगी। दोस्तों व रिश्तेदारों की सहायता करने का अवसर मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। लापरवाही न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।







राशिफल : 11 मई 2022,बुधवार का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन