सोमवार,तिथि :एकादशी,विक्रम संवत 2078,पक्ष :शुक्ल ,आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़े
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि : आज का दिन मिला जुला रहेगा। कार्यालय में काम करते समय होने वाली गलतियों पर ध्यान रखें, लेकिन किसी की गलती पर बहुत अधिक क्रोधित न हों, जो लोग बिजनेस कर रहे हैं उनको दूसरों की लापरवाही से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे।
वृष राशि : आज आप अपने वाणी पर नियंत्रण रखें।ऑफिस में अपने सहयोगियों पर बॉसगिरी ना दिखाएं वो विरोध में हो सकते है। प्रोपर्टी डीलिंग का काम करने वालों को कानूनी दांव पेच में सचेत रहना होगा। सरकारी काम में लापरवाही करने पर आर्थिक नुकसान हो सकता है बाहर जाने से बचें, सेहत का ख्याल रखें। आज बिजनेस के क्षेत्र में लाभ देने वाला दिन है।
मिथुन राशि : आज आप परिवार के साथ सुखपूर्वक समय बिताएंगे। आर्थिक लाभ की भी आज संभावना है। आवश्यक विषयों के पीछे खर्च होगा। शारीरिक और मानसिकरूप से स्वस्थ रहेंगे। फिर भी वाणी और क्रोध पर संयम रखें, नहीं तो चोट पहुंच सकती है। साथ-साथ मान-सम्मान भी प्राप्त होगा। अधूरे काम पूरे होंगे।
कर्क राशि : आज आप संवादहीनता से बचें। ऑफिस में लोगों से विवाद होने पर बात को बहुत तूल न दें, वरना बात बिगड़ सकती है। बिजनेस में लाभ होगा। दिनचर्या पर ध्यान दें, सेहत खराब हो सकता है। परिवार में बड़ों के स्वास्थ्य को गंभीरता से लें अन्यथा छोटी बीमारी भी बड़ी बन सकती है। बच्चों के साथ मस्ती करेंगे।
सिंह राशि :आज आपको किसी बदलाव या आने वाले समय के परिवर्तन से मन में कुछ चिंता हो सकती है। पिता की सेहत का ध्यान रखें। बाहर जाने से बचें। परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताएं। बच्चों का पढ़ाएंगें।आज अचानक धन लाभ होगा। आज सेहत से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है।
कन्या राशि :आज मन दुविधा में रहेगा और किसी कारण अनिर्णय की स्थिति हो सकती है। व्यवहार में जड़ता के कारण ही दुःख होने की संभावना अधिक है। व्यवहार में जिद्द को छोड़ने से परिणाम सकारात्मक आएंगे। परिवार के साथ वाद-विवाद टालें। सेहत पर भी ध्यान दें। आर्थिक लाभ होगा। आज बिजनेस के नए अवसर प्राप्त होंगे।
तुला राशि : आज के दिन धैर्य रखते हुए मेहनत करेंगे। बिल्कुल समय बर्बाद न करें नौकरी बदल सकते हैं। बिजनेस करने वालों के लिए दिन खर्चीला रहेगा। फिसलन वाली जगहों से दूर रहें। जमीन खरीदने व बेचने की प्लानिंग कर रहें हैं तो समय अच्छा है। परिवार का ख्याल रखें। बिजनेस में दूसरों पर भरोसा न करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अच्छी रहेगी दिन का आनंद लें।
वृश्चिक राशि : आज बेवजह के तनाव से बचें, वहीं दूसरी ओर ग्रहों की माने तो आत्मविश्वास में कमी न आने दें, दोस्तों के सहयोग से महत्वपूर्ण काम बनने की संभावना है। सैलरी न बढ़ने पर नौकरी बदलाव को लेकर विचार त्याग दें। धैर्य रखें। किताब या स्कूल से संबंधित बिजनेस करने वालों को लाभ हो सकता है। नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे।
धनु राशि : आज दिन प्रसन्नता से भरा है। ऑफिस में यदि काम सही नहीं चल रहा है तो उसमें धैर्य रखना चाहिए। परिस्थितियों को समझने की कोशिश करें। बिजनेस में आर्थिक नुकसान हो सकता है। जातक बेवजह के क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्य सही रहेगा।वाहन बदलने की सोच रहे हैं तो अभी रुक जाएं। सट्टेबाजी से कुछ लोगो की किस्मत खुल सकती है।
मकर राशि : आज इस राशि वाले लोगो के लिए कामकाज और रोजगार के बेहतरीन अवसर आएंगे। इन मौकों का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे तो अभी से ही तैयारी शुरू कर दें। बेदाग छवि और स्पष्ट दृष्टिकोण आपके लिए भविष्य के नए रास्ते खोलेगा। नई वस्तुओं की खरीदी के पीछे धन व्यय होगा। घर की सफाई में वक्त लगाएंगे। धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है।
कुंभ राशि : आज शेयर मार्केटिंग का काम करने वालों के लिए दिन बढ़िया नहीं है। नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आभूषण का बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा है गृहणियों को किचन में काम करते समय सावधान रहना होगा। सेहत की बात करें तो नशा छोड़ दें। जातक के लिए उत्तम रहेगा। आर्थिक संकट की स्थिति में अपनों से आर्थिक लाभ होगा।आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन राशि : आज इस राशि के जातक का व्यापार बढ़िया रहेगा। आज आपका मन आध्यात्मिकता की ओर रहेगा। धार्मिक गतिविधि में शामिल होंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई की योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं, जिससे बेहतर करियर बन सकें। जीवनसाथी के लिए घर पर ही सरप्राईज प्लान कर सकते हैं। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा ना लगाएं, नुकसान हो सकता है। आज किस्मत का साथ और उधार का पैसा मिलेगा।