राशिफल :27 फरवरी 2022,रविवार का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

रविवार ,तिथि :एकादशी,विक्रम संवत 2078,पक्ष :कृष्ण ..आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें

प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी

मेष राशिफल- आज गुरु का एकादश व चन्द्रमा का नवम गोचर गृह निर्माण के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी।आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। संतान की प्रगति  को लेकर प्रसन्न रहेंगे ।पीला सफेद रंग शुभ है।

वृष राशिफल- राशि गुरु व चन्द्रमा धार्मिक कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। मूंग व उड़द का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

मिथुन राशिफल – चन्द्र का सप्तम व सूर्य का नवम गोचर मंगलमय है। बैंकिंग व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। व्यवसाय में नवीन कार्यों से लाभ दिख रहा है।शिक्षा में व्यवधान आएंगे। तनाव से बचकर रहें। मानसिक शान्ति‍ तो रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी हो सकती है।






कर्क राशिफल- चन्द्रमा आज इस राशि से खष्ठम है। राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है।जॉब में चन्द्रमा व शनि गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। जीवनसाथी को अभी स्वास्थ्य विकार रहेंगे।

 सिंह राशिफल- जॉब में सूर्य के कुम्भ व चन्द्र के पँचम गोचर से जांब व शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें।लाल व नारंगी रंग शुभ है।मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। माता के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर मन में च‍िंता बढ़ सकती हैं।

 कन्या राशिफल – जांब में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर व्यवसाय व गृह निर्माण में लाभ देगा।हरा व आसमानी रंग शुभ है।तिल व कम्बल का दान करें।पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। संचित धन में कमी आएगी। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। म‍ि‍त्रों के सहयोग म‍िलेगा।






तुला राशिफल- छात्रों को कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।जांब में उच्चाधिकारियों से लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। परिवार का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थितियां रहेंगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। संपत्‍त‍ि से आय के साधन बनेंगे।आसमानी व नीला रंग शुभ है।गुड़ व गेंहू का दान करें।

वृश्चिक राशिफल – मंगल तृतीय शुभ है।जांब में परिवर्तन हो सकता है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे। यात्रा का साथ मिलेगा। पुराने म‍ित्रों से भेंट होगी।सफेद व पीला रंग शुभ है।गेंहू व तिल का दान करें।   

धनु राशिफल-  आज चन्द्रमा का इस राशि में  व गुरु सूर्य का कुंभ गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। मन में सकारात्मकता रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। माता से धन की प्राप्‍त‍ि के योग बन रहे हैं।हरा व आसमानी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।






मकर राशिफल- शनि व शुक्र का इस राशि में व मंगल बुध का भी इस राशि में गोचर राजनीति में उन्नति देंगे। शुक्र व बुध बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे।शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।हरा व लाल रंग शुभ है। 

कुम्भ राशिफल- गुरु व सूर्य अभी इसी राशि में हैं।शुक्र व मंगल का द्वादश व चन्द्रमा का धनु  में गोचर  लाभ प्रदान कर सकते हैं।क्रोध के अतिरेक से बचें। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। लंबे समय से चले आ रहे व‍िवाद से मुक्‍त‍ि म‍िलने के योग हैं। सुखद समाचार म‍िलेगा।नीला व हरा रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल का दान करें।

मीन राशिफल- रसजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।गुरु व चन्द्रमा गोचर शिक्षा में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज मंगल उदर विकार से कष्ट दे सकता है।मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।पीला व सफेद रंग शुभ है।मसूर का दान करें।







नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News Lemonchoose के Facebook पेज को Like व Twitter ,Koo,DailyHunt पर Follow करना न भूलें…

राशिफल :27 फरवरी 2022,रविवार का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन