अररिया /बिपुल विश्वास
अनिल कुमार ठाकुर, एडीएम की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में आगामी वार्षिक माध्यमिक परीक्षा- 2022 के अवसर पर परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था संधारण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों एवं केंद्र अधीक्षक तथा संबंधित पदाधिकारी को ब्रीफिंग किया गया ।बिहार विद्यालय परीक्षा समिति , बिहार के निर्देशानुसार वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2022 दिनांक 17 फरवरी 2022 से प्रारंभ होकर दिनांक 24 फरवरी 2022 तक 2 पालियों में , प्रथम पाली 9:30 पूर्वाहन से 12:45 अपराह्न तक एवं द्वितीय पाली 1:45 अपराहन से 5:00 अपराहन तक संचालित होगी ।
अररिया अनुमंडल में 17 तथा फारबिसगंज में 15 कुल 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
छात्राओं के लिए अररिया अनुमंडल अंतर्गत 11 परीक्षा केंद्र तथा फारबिसगंज में 7 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार चार परीक्षा केंद्रों को आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया है । क्रमशः आदर्श मध्य विद्यालय अररिया बाजार,अल-शम्स मिल्लिया डिग्री कॉलेज अररिया ,भगवती देवी गोयल बालिका उच्च विद्यालय फारबिसगंज एवं दि्ज देनी स्मारक उच्च विद्यालय फारबिसगंज को आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में कुल छात्रों की संख्या 26981 है। परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण , स्वच्छ निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित कराने हेतु परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी , पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है ।
सभी परीक्षा केंद्रों पर cctv कैमरे ,वीडियोग्राफी, शौचालय, पानी आदि की समुचित व्यवस्था की गई है । उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि शीट प्लान हर हाल में सुनिश्चित करें ।उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि तलाशी के पश्चात ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश करेंगे ।महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला पुलिस कर्मी , महिला वीक्षक , महिला केंद्राधीक्षक , प्रतिनियुक्त महिला पदाधिकारी कर्मी ही करेंगी ।





























