कैमूर:शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए 5 जनवरी तक स्कूल हुए बंद, डीएम ने वर्ग एक से आठ तक के स्कूलों को बंद करने का दिया आदेश

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए 5 जनवरी तक सभी निजी व सरकारी विद्यालय को बंद कर दिया गया है। वर्ग एक से आठ तक के स्कूलों को बंद करने का दिया आदेश जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने दिया है। बच्चों के ठंड की चपेट में आने की संभावना को देखते हुए 5 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। बता दें कि कैमूर जिला में शीतलहर जारी है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगे कुछ दिन और ऐसा मौसम रहने की प्रबल संभावना है। डीएम ने वर्ग एक से आठ तक के अध्ययनरत छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में पठन-पाठन बंद रहेगा। इस अवधि में विद्यालय खुला रहेगा।

जिसमें शिक्षकों की उपस्थिति निर्धारित समय सीमा तक अनिवार्य होगी। बता दें कि इन दिनों ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस आदेश का उल्लंघन किए जाने पर नियम संगत कार्रवाई भी होगी। शिक्षकों को स्कूल में उपस्थित रहना होगा। इस बारे में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। बता दें कि ठंड की वजह से सामान्य जन जीवन पर भी व्यापक असर पड़ा है।











सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!