बिग ब्रेकिंग : सड़क दुर्घटना में भगवानपुर प्रखंड प्रमुख के पति की मौत, बिजली के पोल में बाइक टकराने से घटनास्थल पर हुई मौत

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

सड़क दुर्घटना में भगवानपुर प्रखंड प्रमुख के पति और ईट व्यवसायी माला सिंह की मृत्यु हो गई। घटना के बारे में बताया गया कि बाइक से घर लौटने के दौरान रास्ते में बिजली के पोल से बाइक टकराने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई। शनिवार को रात करीब आठ बजे स्थानीय थाना क्षेत्र के मातर गांव के नवनिर्वाचित प्रमुख किरण देवी के पति माला सिंह अपने ईट भट्ठे से अपने घर बाइक से जा रहे थे।

इस दौरान उनके गांव के पास एक बिजली के खंभे में बाइक टकरा गई इससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही उनके गांव के अलावा आसपास के गांव में जैसे ही मौत की सूचना मिली की शोक की लहर फैल गई।सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

तत्काल लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर प्रमुख पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर ले गयी। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो हो गई थी। बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उनकी पत्नी पंचायत समिति सदस्य हुई थी। उसके बाद 30 दिसंबर को उनकी पत्नी भगवानपुर प्रखंड प्रमुख पद के लिए विजई घोषित हुई थी। बता दे की माला सिंह समाजिक कार्यकर्ताओं में उनका स्थान था। वही गरीब अमीर के दुखों में हमेशा खड़ा रहते थे। वे ईट व्यवसायी भी थे।

















सबसे ज्यादा पड़ गई