खोरीबाड़ी /चंदन मंडल
किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से लाभांवित करने के लिए सरकार से नवंबर माह के प्रारंभ से ही धान खरीदने का निर्देश दिया। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा किसानों को लाभांवित करने के लिए साधारण धान की कीमत 1940 रुपये निर्धारित किया गया। वहीं ग्रेड-ए धान की कीमत 1960 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। इसी को देखते हुए फ़ांसीदेवा में इंसाफ फार्मर्स प्रोड्यूसर्स कंपनी लिमिटेड ने किसानों से रियायती कीमतों पर धान खरीदना शुरू किया है ।





























