खोरीबाड़ी /चंदन मंडल
शनिवार को अपर बागडोगरा अंचल तृणमूल कांग्रेस का सम्मेलन अंचल अध्यक्ष भोला गुहा के नेतृत्व में बलराम नगर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था सभी 24 बूथ कर्मियों को उत्त्साहित करना । कार्यक्रम में तृणमूल जिला चेयरमैन अलोक सरकार, जिला अध्यक्ष पापिया घोस, जिला प्रवक्ता बेदोब्रतो दत्त ने संबोथित किया। नक्सलबाड़ी प्रखंड के हिन्दी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अंबुज कुमार राय एवं महिला प्रखंड अध्यक्ष पदमा दे राय ने मंच का संचालन किया।





























