डीएम एवं अन्य अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा
मतदान करने में महिलाएं रही अव्वल ,75.52% महिलाओं ने किया मतदान
किशनगंज /पोठिया
बिहार पंचायत के 9 वे चरण में आज किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाताओं ने उत्साहित होकर मताधिकार का प्रयोग किया ।सुबह से ही मतदान केंद्रो पर मतदातओं की भीड़ मतदान करने के लिए उमड़ पड़ी। मालूम हो कि प्रखंड के 22 पंचायतों में 309 मतदान केंद्र बनाए गए थे।प्रखंड में कुल 70.49% प्रतिशत लगभग मतदान हुआ है । जिसमें 75.52% महिलाओं ने जबकि 65.46% पुरुषों ने मतदान किया है।हालाकि कई मतदान केंद्रो पर देर शाम तक मतदाता कतार में लगे हुए दिखे जिसकी वजह से कुछ प्रतिशत और बढ़ सकता है ।

वहीं डीएम डॉ आदित्य प्रकाश द्वारा पोठिया प्रखंड के टिपिझारी पंचायत अंतर्गत उच्च मध्य विद्यालय,उत्क्रमित मध्य विद्यालय जालूचोक,वहीं नवकट्टा पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय डोंगरा(बूथ संख्या 137)तथा अन्य मतदान केंद्रों का जायजा लिया गया। इसके अतिरिक्त भी कई मतदान केंद्रों पर भी डीएम ने विधि व्यवस्था समेत मतदान प्रक्रिया का औचक निरीक्षण भी किया।उन्होंने कतार में मत देने हेतु खड़े मतदाताओं से फीडबैक भी लिया।मतदान केंद्र पर उपलब्ध आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं का अवलोकन किया गया।डीएम ने मतदान संख्या 150 का निरीक्षण किया।यहां शांतिपूर्ण माहौल में महिला एवं पुरुष मतदाताओं के द्वारा मतदान किया जा रहा था।लोगो को पूरे उत्साह और उत्सवी माहौल में मतदान करते हुए देखा गया। जिसके बाद डीएम ने अन्य अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से कई मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।
दोपहर में निरीक्षण के समय तक बूथ संख्या150,153,137,138 पर पहचान पत्र के साथ लंबी कतार में मतदाताओं को मतदान करते हुए देखा गया।इसी प्रकार अन्य बूथ पर भी शांतिपूर्ण मतदान किया गया।वहीं बूथ संख्या 137,प्राथमिक विद्यालय डोंगरा पर प्रतिनियुक्त बायोमेट्रिक कर्मी से जिलाधिकारी ने टैब संचालन और सत्यापन की प्रक्रिया को परखने के क्रम में उन्हें फटकार लगाते हुए निर्वाचन कार्य में त्रुटिरहित और परिपक्व जानकारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।डीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड के अति संवेदनशील 39 बूथ पर तीसरी आंख के द्वारा अर्थात लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से जिला नियंत्रण कक्ष के द्वारा निगरानी की जा रही है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- हरियाली तीज महोत्सव में झलकी संस्कृति की छटा,मंच के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 10 प्रतिभाओं का हुआ सम्मानकटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार जागृति शाखा की ओर से अग्रसेन भवन में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य … Read more
- वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ताओं में शोककटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता का बुधवार को आकस्मिक हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया ।उनके निधन की सूचना पर … Read more
- कटिहार:13 अगस्त को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरमनिहारी /कटिहार-सामाजिक संस्था मनिहारी युवा मंच के तत्वावधान में 13 अगस्त 2026 गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन मारवाड़ी धर्मशाला, मनिहारी बाजार में प्रातः … Read more
- अवैध आशा हॉस्पिटल सील,अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंपगुप्त सूचना पर कार्रवाई बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी के जागेश्वर उच्च विद्यालय के समीप कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित किए जा रहे आशा हॉस्पिटल पर बुधवार … Read more
- भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक आयोजितकटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अजीत मुंडा के नेतृत्व में जिला बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर … Read more
- राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु सांसद को सौंपा मांग-पत्रजातिगत जनगणना को लेकर देश में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्गओबीसी मोर्चा की पहल कटिहार – 2027 की राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु ओबीसी मोर्चा ने सांसद को … Read more
- फूलहारा पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित,समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के फुलहरा पंचायत के पंचायत भवन फुलहरा में बिहार सरकार के निर्देशानुसार सहयोग शिविर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सह जन सुराज के … Read more
- ठनका गिरने से महिला की मौत,गांव में पसरा मातमफलका/ कटिहार – प्रखंड के पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया पंचायत के वार्ड संख्या पांच में बारिश के दौरान तीन बच्चे की मां रीना देवी वज्रपात चपेट में आने से … Read more
- अपराधियों ने सब्जी व्यवसाई को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिसमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के हुसैनपुर मे बीती रात करीब साढ़े बारह बजे एक सब्जी व्यवसायी मो. मालिक (37) व्यक्ति के घर में घुस कर अपराधियों ने … Read more
- नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर महापौर की पहल,कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र समाधान हेतु बिहार सरकार को भेजा पत्रकटिहार – नगर निगम कटिहार में जारी राज्यव्यापी हड़ताल के क्रम में महापौर श्रीमती ऊषा देवी अग्रवाल ने हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। … Read more
- कटिहार रेल मंडल में विकास को मिली नई रफ्तार,श्रद्धालुओं के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन परिचालन से मिली राहतचिकन नेक रेलखंड का डीपीआर तैयारस्वीकृति मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य – डीआरएम कटिहार – कटिहार रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा और रेल संरचना के विकास को नई … Read more
- गंगा की तेज धारा में बहा युवक,बाघमारा घाट पर एसडीआरएफ चला रही तलाश अभियानबौलिया निवासी अब्बास नहाने के दौरान हुआ लापता रातभर परिजनों ने की खोजबीन मनिहारी /कटिहार – मनिहारी प्रखंड के बाघमारा घाट पर गंगा में नहाने के दौरान एक युवक तेज … Read more
- जिले की जलवायु मक्का के लिए अनुकूल-डीएओजिले में मक्का उत्पादन का लक्ष्य 2968.65 हेक्टेयर कटिहार–कृषि विभाग बिहार सरकार की ओर से जिले मे मक्का आच्छादन का लक्ष्य कुल 2968.65 हेo का निर्धारित किया गया है जिसमे … Read more
- सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का हुआ निष्पादन – एसडीएममनिहारी/कटिहार – सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार को मनिहारी प्रखंड की दिलारपुर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने … Read more
- कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर, 48 नए आवेदन मिले; 27 का मौके पर हुआ निष्पादनसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को पोठिया प्रखंड की कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में … Read more
- रेतुआ नदी के कटाव से मुख्यमंत्री सड़क पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने की कटावरोधी कार्य की मांगसंवाददाता: विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के डोरिया से लोधाबाड़ी होते हुए टेढ़ागाछ जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क रेतुआ नदी के तेज कटाव की चपेट में आ गई है। लोधाबाड़ी … Read more
- बहादुरगंज में 24 लीटर बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार जब्तसंवाददाता:निसार अहमद गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 लीटर बीयर के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त … Read more
- किशनगंज सदर अस्पताल में ICU सेवा का हुआ शुभारंभ,मरीजों को मिलेगा लाभकिशनगंज/संवाददाता किशनगंज जिले के लोगों को अब गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सदर अस्पताल में मंगलवार को 10 बेड वाले आधुनिक आईसीयू … Read more

























