सोमवार,29/11/2021,तिथि :दशमी,विक्रम संवत 2078,पक्ष :कृष्ण ..आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि :आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनायेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है। आपको लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी काम में थोड़ी-सी भी कोशिश करेंगे, तो किस्मत से आपको उसका पूरा फल जरूर मिलेगा।
वृष राशि: आपका दिन शानदार रहेगा। आपके काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको ही फायदा होगा। किसी भी काम को करने में पूरा मन लगेगा। आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आपको नए काम को करने के लिये कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। खुद को शांत रखने की भी कोशिश करेंगे। नए कामोंको शुरू करने की प्लानिंग करेगें। आपको परिवार वालों से सहयोग मिलेगा। साथ ही परिवारिक रिश्ते भी मजबूत होंगे।

मिथुन राशि : आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। किसी भी काम की शुरुआत करने से पहले जीवनसाथी से राय-मशविरा कर लेना अच्छा रहेगा। आपको धैर्य और संयम के साथ अपने कार्यों को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। परिवार के साथ बैठकर बात करने से पारिवारिक समस्याओं का हल निकलेगा। संतानपक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन बेहतर बना रहेगा।
कर्क राशि :थोड़ी-सी मेहनत से आपको बड़ा मुनाफा मिलाने वाला है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। रूका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे, तो वह जरूर पूरा हो जायेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर करने का मन बनायेंगे। इस राशि के कंप्यूटर के स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। अपनी बात को सकारात्मक ढंग से लोगों के सामने रखेंगे, तो फायदा होगा। करियर को आगे बढ़ाने में की गई मेहनत रंग लायेगी।
सिंह राशि :आपका दिन फेवरेबल रहेगा। लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। सेहत बेहतर बनी रहेगी। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। सोचे हुए सभी काम समय से पूरे होंगे। व्यापार में बड़ा लाभ होगा।
कन्या राशि :आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको ऑफिस के अधिकारियों के साथ ताल-मेल बनाकर कार्य करने की जरूरत है। आपको धन लाभ के नए सोर्स नजर आयेंगे। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ेगी। किसी पुराने कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आयेगा। आपको दूसरों के कामों में दखल देने से बचना चाहिए। दिनभर के कार्यों से आपको थोड़ी थकावट महसूस होगी। आप सोशल साईट पर समय बिताने के वजाय कार्यों पर ध्यान दे तो अच्छा रहेगा।
तुला राशि :आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आमदनी में इजाफा होने के आसार नजर आ रहे हैं। पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहद अच्छा है। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा। घर पर कोई धार्मिक अनुष्ठान कराने का मन बनायेंगे। संतान की ओर से खुशियां प्राप्त होगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
वृश्चिक राशि :आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी करने का मन बनायेंगे। किसी कोर्ट केस का फैसला आने में देर होगी। आप जो भी कार्य करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉजिटिव नजरिया रखने से वह तय वक्त में पूरा हो जायेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता दिलाने के योग बने हुए हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जीवनसाथी आपके विचारों से सहमत होंगे।
धनु राशि :आपका दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लवमेट के लिए दिन बेहतर रहेगा। जरूरतमंद मित्रों की तरफ आप मदद का हाथ बढ़ायेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस राशि के छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। जीवनसाथी से कोई खास खुशखबरी प्राप्त होगी, जिससे आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। आप ऑफिस के किसी काम में व्यस्त रहेंगे। आप दोस्तों के साथ पार्टी करने का मन बनायेंगे। लवमेट्स एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।
मकर राशि :आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको आनंद की अनुभूति होगी। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपके खुशनुमा व्यवहार घर में अच्छा माहौल बनायेगा। आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। कई दिनों से रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।
कुंभ राशि :आपका दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आप अपने ज्यादातर कार्य समय रहते पूरा करने में सफल होंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा | आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव होगा। कई दिनों से रूके हुए सभी कार्य पूरे होंगे।
मीन राशि :आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। आपको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। आय बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके मिलेंगे।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- मुहर्रम पर्व को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित, दिए गए जरूरी निर्देशकिशनगंज/प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिला शांति समिति की बैठक समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में आयोजित … Read more
- पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देशपटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को लोक सेवक आवास में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं, छात्र कल्याण … Read more
- किशनगंज में लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसाकिशनगंज/प्रतिनिधि शहर के धरमगंज रेलवे गुमटी के समीप मंगलवार को एक रेल हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार गुवाहाटी से दिल्ली जा रही पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (14037) के सामने … Read more
- किशनगंज:अज्ञात चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना,जेवर और नकदी ले उड़े चोरकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूईधासा दासपाड़ा में एक बंद घर में बदमाशों ने छह लाख रुपए के गहने सहित नगदी चोरी की घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी अनिकेत कुंदन … Read more
- किशनगंज पुलिस ने 13.46 केजी गांजा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तारखगड़ा हवाई अड्डा रोड के पास हुई कार्रवाई किशनगंज /प्रतिनिधि जिले में मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनगंज पुलिस के द्वारा सोमवार की … Read more
- बीयर और अंग्रेजी शराब की पेटियों से लदा वाहन एनएच पर पलटा, चालक फराररणविजय /पौआखाली: पश्चिम बंगाल से बिहार में प्रवेश करते ही पौआखाली थाना क्षेत्र के पेटभरी चौक स्थित एनएच-327ई पर बीयर और अंग्रेजी शराब की पेटियों से लदा डब्लूबी 71बी 5468 … Read more
- नल-जल, स्वास्थ्य सहित मूलभूत सुविधाओं से आज भी वंचित है रसिया पंचायत का महादलित टोलानल तो लगे हैं, लेकिन पानी नहीं, स्वास्थ्य भवन निर्माण में भूमि विवाद ने फंसाया पेंच रणविजय /पौआखाली: एक ओर राज्य सरकार महादलित मिशन के तहत महादलित टोलों के उत्थान … Read more
- भारी बारिश से धंसे पुल की हुई मरम्मत, छोटे वाहनों का आवागमन बहाल; स्थायी समाधान की उठी मांगमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज (किशनगंज)। बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण ठाकुरगंज-मुरालीगच्छ मुख्य मार्ग पर मानिकपुर के समीप धंसे पुल की प्रशासन द्वारा तत्काल मरम्मत करा दी गई है। मरम्मत के … Read more
- सड़क के लिए सड़कों पर उतरे आदिवासी ग्रामीण, बेलवा रामगंज मार्ग 4 घंटे रहा जाम, वाहनों की लगी लंबी कतारग्रामीणों का छलका दर्द, बोले, आजादी के दशकों बाद भी बांस की चचरी पुल के सहारे जिंदगी, हमारे हक की सड़क दूसरी जगह ले जाना अन्याय एमएमजीएसवाई विशेष योजना के … Read more
- महानंदा नदी में डूबने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातमठाकुरगंज/किशनगंज: ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की बुढ़नई पंचायत के खानकी बोदीभिठा गांव निवासी 8 वर्षीय मासूम मो. सैफ आलम की महानंदा नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार से … Read more
- मुहर्रम पर्व को लेकर ठाकुरगंज थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपीलमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज, किशनगंज। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को ठाकुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक … Read more
- मोहर्रम पर्व शांतिपूर्वक तथा भाइचारे के साथ मनाने को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजितकटिहार–जिले में मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्वक तथा भाइचारे के साथ मनाने को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी तथा … Read more
- समेली में पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित,विकास योजनाओं की हुई समीक्षासमेली /कटिहार- प्रखंड मुख्यालय सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति की प्रमुख अनुकंपा कुमारी ने की। बैठक में प्रखंड … Read more
- KatiharNews:बोरवा धार में डूबने से किशोर की मौत,परिवार में मचा कोहरामबरारी /कटिहार – बरारी प्रखंड के रौनियां पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित गौरीडीह गांव के मुशहरी टोला निवासी राजीव ऋषि (17) की बोरवा धार के पानी में डूबने से … Read more
- हवनकुंड में पूर्णाहुति देकर 24 प्रहरीय हरिनाम संकीर्तन का हुआ समापनडंडखोरा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के रायपुर पंचायत के नवादा चौक पर आयोजित चौबीस प्रहरीय रामनाम संकीर्तन का सफल आयोजन किया गया।मुखिया आलोक चौहान के नेतृत्व ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम … Read more
- घूसखोरी के आरोप में पिंढाल पंचायत के राजस्व कर्मचारी निलंबितआरोप की सत्यता की जांच के लिए त्रिसदस्यीय कमिटि गठित एक सप्ताह में विस्तृत जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का जिला पदाधिकारी ने दिये निर्देश कटिहार – सुबे के राज्य सरकार … Read more


























