किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले के ठाकुरगंज प्रखंड में आठवें चरण अन्तर्गत होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर जिला पदाधिकारी,डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देशन में समस्त तैयारिया पूर्ण कर ली गई है।
आज मतदान हेतु सभी गस्ती- सह-संग्रहण दल (पीसीसीपी),पुलिस पदाधिकारी,सेक्टर पदाधिकारी, जोनल एवं सुपर जोनल मजिस्ट्रेट को डीएम के निर्देशानुसार ब्रीफिंग करते हुए ठाकुरगंज प्रखंड परिसर से मतदान केंद्र के लिए रवाना किया गया। मौके पर डीडीसी मनन राम ने सभी पदाधिकारियों को स्वच्छ और भयमुक्त वातावरण में निर्वाचन कराने हेतु गंभीरतापूर्वक दायित्व निर्वहन का निर्देश दिया गया।
ठाकुरगंज में मतदान बुधवार को 07ः00 बजे पूर्वा0 से 05ः00 बजे अप0 तक सम्पन्न होगा। मतदान स्वच्छ, निष्पक्ष ,शांतिपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने एवं विधि-व्यवस्था संधारित करने हेतु सभी पेट्रोलिंग कम कलेक्टिंग पार्टी के मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी एवं सुपर जोनल दंडाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गए है।
मालूम हो कि प्रखंड ठाकुरगंज में कुल 21 पंचायतों में 300 मतदान केंद्र बनाए गए है।167 पीसीसीपी प्रखंड में नियुक्त किए गए हैं।संबंधित प्रखंड में प्रत्येक पंचायत में दो के आधार पर कुल 43 सेक्टर पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है तथा 21 जोनल और 12 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। कुल 233 भवन में मतदान केंद्र स्थित हैं।सभी पंचायत में एक अर्थात 21 ईवीएम क्लस्टर बनाया गया है।रिजर्व ई0वी0एम0 का रख-रखाव, बोर्डर सिलिंग,आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था एवं अन्य कार्याें के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिए गए। सीमावर्ती जिला होने के कारण अंतर्राष्ट्रीय सीमा को पूर्व में ही सील किया गया है।
डीएम द्वारा कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए कोविड अप्रोप्रियट बिहेवियर के आलोक में अतिरिक्त व्यवस्था के लिए भी निर्देशित किया गया है।
चुनाव को लेकर जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष,अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष एवं प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना आपदा प्रबंधन कार्यालय में की गई है,जिसका दूरभाष संख्या 06456222090 है। हंटिंग लाइन 06456222092, 06456222094, 06456222095, 06456222096 भी उपलब्ध है।
इसके अतिरिक्त आमजनों के लिए चुनाव से संबंधित जानकारी ,सुझाव हेतु हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है,जिसका दूरभाष संख्या 06456222080, 06456222081, 06456222082, 06456222083, 06456222084 है। इसी प्रकार दिघलबैंक प्रखंड में प्रखण्ड स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।प्रभारी नियंत्रण कक्ष सुनैना कुमारी,प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी,ठाकुरगंज रहेंगे।इनका दूरभाष संख्या 9525530102 है।अनुमंडल नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06456222400 है तथा आपूर्ति पदाधिकारी को प्रभारी बनाया गया है ।इनका मोबाइल नंबर 8210963608 है। यह नियंत्रण कक्ष प्रातः 06ः00 बजे से आयोग को अंतिम प्रतिवेदन भेजे जाने तक के लिए जारी रहेगा।
जिला नियंत्रण कक्ष, अनुमंडल नियंत्रण कक्ष एवं प्रखंड नियंत्रण कक्ष में पालीवार पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के लिए कर्तव्य एवं दायित्वों को निर्धारण किया गया है। आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु नियंत्रण कक्ष में अग्निशाम दस्ता, बज्रवाहन आदि की व्यवस्था की गयी है।
डीएम डॉ आदित्य प्रकाश ने विधि-व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निदेश दिया है कि वे विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष मतदान सम्पन्न कराने हेतु दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों से निरंतर सम्पर्क बनाये रखेंगे। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों/पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त सभी दिशा निदेशों का अक्षरशः अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे। ब्रीफिंग के तुरंत बाद सभी पीसीसीपी और अन्य मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्र के लिए प्रस्थान किए।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- किशनगंज: शब ए बारात पर शहर में निकाला गया फ्लैगमार्चकिशनगंज/प्रतिनिधि शबे – ए – बरात पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर मंगलवार की शाम को पुलिस के द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाल कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील … Read more
- किशनगंज:चेक पोस्ट में चलाया गया वाहन जांच अभियानकिशनगंज/प्रतिनिधि एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर बुधवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाया गया। जानकारी के अनुसार जिले के सभी चेक पोस्ट, गलगलिया चेक पोस्ट, अररिया जिले … Read more
- किशनगंज : हटिया से बाइक की चोरी, जांच में जुटी पुलिसकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के में कुतुबगंज हटिया से बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित अमित कुमार यादव ने मंगलवार को बाइक चोरी की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज … Read more
- किशनगंज:एसपी ने जनता दरबार में आमजनों की सुनी समस्या,दिए जरूरी निर्देशकिशनगंज/प्रतिनिधि एसपी संतोष कुमार मंगलवार को अपने कार्यालय परिसर में आमजनों की समस्या से रूबरू हुए।एसपी ने बारी बारी से आमजनों की समस्याएं सुनी।एसपी ने अपने कार्यालय परिसर में आम जनों के लिए … Read more
- बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मवेशी लदी दो ट्रक को पकड़ा, दो गिरफ्तारमवेशियों को क्षमता से अधिक क्रूर तरीके से किया गया था लोड मवेशी फैक्ट्री ले जाने के नाम पर होती रही है मवेशी की तस्करी –सुनील तिवारी किशनगंज/राहुल कुमार शहर के तेघरिया स्थित … Read more
- किशनगंज:किशोर के हत्या मामले की जांच तेज,साक्ष्य किया गया एकत्रितटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत हवाकोल पंचायत के गोढिया हाट वार्ड संख्या–2 से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 12 वर्षीय किशोर किशन कुमार ऋषिदेव का शव मंगलवार … Read more
- पैक्स चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी, मतदान कर्मियों को सामग्री वितरणविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड (पैक्स) टेढ़ागाछ की प्रबंधकारिणी समिति के चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गईं। इस क्रम … Read more
- KishanganjNews:आग लगने से दो परिवारों का घर जलकर राख,लाखो का नुकसानटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत कालपीर पंचायत के पिपरा गांव वार्ड संख्या–2 में बुधवार को भीषण आगलगी की घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि खाना … Read more
- प्लाईवुड लदी ट्रक में लगी आग, धुंधू कर जला पूरा ट्रक, कोई हताहत नहींबंगाल के इस्लामपुर से किशनगंज आ रहा था ट्रक, शॉट सर्किट बनी आग का कारण किशनगंज/राहुल कुमार किशनगंज एनएच 27 स्थित बस स्टैंड के समीप एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग … Read more
- उद्योग मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने विभागीय पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक,प्रक्रिया को सरल बनाने सहित दिए अन्य निर्देशबिहार सरकार में उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने बुधवार को विभागीय पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान राज्य में औद्योगिक विकास की वर्तमान स्थिति, निवेश प्रस्तावों … Read more
- किशनगंज में विश्व कैंसर दिवस पर निशुल्क जांच शिविर का हुआ आयोजनकिशनगंज /राहुल कुमार अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा विश्व कैंसर दिवस के मौके पर निशुल्क पाप समीर सेंटर टेस्ट कैंप का आयोजन किशनगंज सदर अस्पताल में किया गया। इस कैंप में कई … Read more
- किशनगंज के आदित्य का सुपर 50 में चयन, नीट/जेईई की मुफ्त कोचिंग मिलेगीकिशनगंज/राहुल कुमार पी एम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मोतिहारा किशनगंज के दसवीं के छात्र आदित्य कुमार का चयन बिहार सरकार द्वारा संचालित सुपर 50 कार्यक्रम में हुआ है। आदित्य को नीट/जेईई परीक्षा … Read more
- नवोदय विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन,बच्चों ने दिखाया अपनी प्रतिभाकिशनगंज/राहुल कुमार पी एम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मोतिहारा किशनगंज में बुधवार को कनिष्ठ बच्चों के लिए विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान शिक्षिका सविता सिंह के निर्देशन में … Read more
- राज्य के सभी प्रखंडों में खुलेगा डिग्री कॉलेज, उच्य शिक्षा को मिलेगी गति :सीएमपटना :राज्य में उच्य शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी प्रखंडों में सरकार ने डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है।सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा … Read more
- मानवता शर्मशार,नवजात का शव कचरे के ढेर में मिला,जांच में जुटी पुलिसकिशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज शहर के सोनार पट्टी रोड स्थित रामबाबू गली में एक पुराने कार्टून के अंदर कचरे के ढेर के पास नवजात बच्ची का शव मिला है।यह नन्ही बच्ची मात्र 3 दिन की … Read more
- किशनगंज: लापता किशोर का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद,जांच में जुटी पुलिसटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत हवाकोल पंचायत के गोढिया हाट वार्ड संख्या–2 से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 12 वर्षीय किशोर किशन कुमार ऋषिदेव … Read more
- वृद्ध महिला से हुई चेन छीनतई की घटना का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने सोने का चेन किया गयाकिशनगंज/प्रतिनिधि डुमरिया ओवर ब्रिज के पास 28 जनवरी को वृद्ध महिला से हुई चेन छीनतई की घटना का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने सोने का चेन बरामद कर लिया है।सोने का चेन रविवार … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का भंडाफोड़, 11 टन से अधिक केला जब्त, कस्टम को सौंपा गयापौआखाली/रणविजय जिले के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल और सुखानी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए केले की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया है. एसएसबी और पुलिस ने सोमवार … Read more




























