पहले टीका से किया था इनकार समझाने पर हुए तैयार
-दस्तक दर दस्तक कमजोर हो रहा है कोरोना
-प्रखंड स्तर पर वार रूम व रिफ्यूजल रिस्पांस टीमों का किया गया है गठन
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले को शतप्रतिशत कोविड- 19 टीका से आच्छादित करने के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग कटिबद्ध है। इसके लिए सभी प्रकार के उपाय जैसे प्रचार-प्रसार, दिवाल लेखन, सर्वेक्षण, वंचितों की सूची, दूसरे डोज के पात्र लाभुकों की सूची, अधिकाधिक वैक्सीनेशन दलों का गठन, सुदूर व दुर्गम इलाकों के लिए मोटर साइकिल टीम, यातायात सुविधायुक्त क्षेत्रों में टीका एक्सप्रेस की व्यवस्था आदि करते हुए जिले के सभी पात्र लाभुकों को कोविड- 19 टीका से आच्छादित किया जा रहा है। लेकिन फिर भी लोग अभी तक समझ नहीं पा रहे हैं टीका का महत्व। कई बार टीम के जाने के बाद भी बहाना बना कर टीका लेने से इंकार कर देते हैं ।लेकिन प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने भी इस बार जिद ठान ली है कि शतप्रतिशत टीकाकरण करवा कर ही मानेंगे । इसके लिए सरकार द्वारा हर घर दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर वंचितों व दूसरे डोज के लाभार्थियों को कोविड- 19 का टीका लगाया जा रहा है। साथ ही दूसरे डोज के पात्र लाभुकों को प्रखंड स्तर पर वार रूम स्थापित करते हुए दूरभाष पर अपना दूसरा डोज लगाने के लिए कहा जा रहा है।
पहले टीका से किया था इनकार समझाने पर हुए तैयार ।
कोचाधामन के फार्मासिस्ट संतोष झा ने बताया प्रखंड में वंचितों को टीका लगाने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में रिफ्यूजल रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। इन टीमों में प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक, डब्ल्यूएचओ के एसएमसी, केयर इंडिया के प्रखंड प्रतिनिधि आदि को मुख्य जवाबदेही दी गई है। आज प्रखंड के समीरुद्दीन , नौशाद आलम , नसीमा खातून , रशीद आलम , हमीदा खातून , मेहनाज बेगम आदि आशा दीदी के बार –बार समझाने पर भी टीका लेने से कतरा रही थी। साथ ही हर घर दस्तक कार्यक्रम की टीम को भी इंकार कर दिया था लेकिन जब रिफ्यूजल रिस्पांस टीम ने टीका के फायदे के बारे में बताया तो वे लोग टीका के लिए तैयार हो गये और टीका लेने को बाद उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई । उन्होंने संयुक्त रूप से समाज के सभी लोगों से टीका लेने की अपील की और साथ ही कोविड के नियमों का पालन करने का भी निर्णय लिया है।
प्रखंडवार हो रहा वार रूम का संचालन :
एक तरफ जहां जिले में टीका के पहले डोज से वंचितों का टीकाकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। वहीं दूसरे डोज के टीकाकरण को बढ़ावा देने का भी हर संभव प्रयास किया जा रहा है। डीपीएम स्वास्थ्य डॉ मुनाजिम ने बताया कि जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के दिशानिर्देश पर प्रखंडवार वार रूम का संचालन किया जा रहा है। इसके माध्यम से सेकेंड डोज के ड्यू लाभार्थियों को टीकाकरण के लिये प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दूसरे डोज के टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिये निर्धारित समयसीमा के भीतर टीका का दूसरा डोज लेने वाले प्रखंडवार 10 लोगों को पुरस्कृत करने संबंधी योजना की जानकारी उन्होंने दी।
बेहद आसान हो चुकी है टीकाकरण की प्रक्रिया :
सिविल सर्जन डॉ श्रीनंदन ने कहा कि जिले में अब तक 10.38 लाख से अधिक लोगों को टीका की दोनों डोज लगायी जा चुकी है। पहला डोज लेने वालों की संख्या 7.84 लाख तथा दूसरी डोज 2.53 लाख से अधिक है। उन्होंने कहा कि संक्रमण से जुड़ी समस्या से निजात पाने के लिये टीका की दोनों डोज लेना जरूरी है। वहीं हर घर दस्तक कार्यक्रम के अंतर्गत पहला डोज लेने वालों की संख्या 10 हजार तथा 15 हजार से अधिक लोगों ने दूसरे डोज का टीका लगवाया है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- बहादुरगंज थाना परिसर में चौकीदारी परेड का हुआ आयोजन, दिए गए कई निर्देशबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत पुलिस अधीक्षक किशनगंज के निर्देशानुसार बहादुरगंज थाना परिसर में रविवार के दिन थाना अध्यक्ष बहादुरगंज संदीप कुमार के नेतृत्व में चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया। जहां इस दौरान … Read more
- किशनगंज: बहादुरगंज शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर पुलिस बल के द्वारा चलाया गया सघन वाहन जाँच अभियानबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत पुलिस अधीक्षक किशनगंज के निर्देश पर अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम एवं सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लाने के उद्देश्य से बहादुरगंज थाना की … Read more
- किशनगंज:वार्ड संख्या 1 उत्तर पल्ली में जल्द सड़क और नाला का होगा निर्माण : चेयरमैनसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान रविवार को नगर के वॉर्ड संख्या 1 में पहुंचे और मुहल्ले वासियों की समस्याओं से अवगत हो कर निदान का भरोसा दिया।दरअसल बीते दिनों … Read more
- किशनगंज:दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत जबकि दो घायलसंवाददाता/ठाकुरगंज किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत कटहल डांगी के समीप लंधारा और आदरागुरी गांव के बीच एक स्कूटी और पिकअप गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में … Read more
- किशनगंज:जेल में बंद कैदी की इलाज के दौरान मौतसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज मंडल कारा में एक सजायाफ्ता बंदी की मौत हो गई। मृतक कैलाश कामती (60 वर्ष), ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के मल्हाबारी निवासी थे। शनिवार की देर शाम उनकी तबीयत अचानक … Read more
- किशनगंज:दीनदयाल महा प्रशिक्षण अभियान का हुआ शुभारंभबहादुरगंज/किशनगंज रविवार को स्थानीय नप के वार्ड नं 07 स्थित हरीनगर में पंडित दीनदयाल महा प्रशिक्षण अभियान 2026 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष किशलय सिन्हा की … Read more
- भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ,भक्तिमय हुआ माहौलरणविजय /पौआखाली: ठाकुरगंज प्रखंड के भौलमारा पंचायत अंतर्गत रानीगंज दस्तूर गांव में रविवार से भक्ति और श्रद्धा का आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है. यहां अगले 84 घंटे का श्री श्री 108 … Read more
- श्री रामनवमी पर 26 मार्च को किशनगंज में भव्य शोभा यात्रा का होगा आयोजन: गट्ठानीविश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा व्यापक पैमाने पर तैयारी संवाददाता/किशनगंज किशनगंज में रामनवमी पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिल रहा है। विश्व हिंदू … Read more
- नदी कटाव की समस्या झेल रहे ग्रामीणों की पीड़ा से अवगत हुए विधायक ,निदान का भरोसारणविजय/पौआखाली: ठाकुरगंज के विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने रविवार को अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रखंड की सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत भौलमारा का सघन दौरा किया है. उनके साथ अंचलाधिकारी मृत्यंजय कुमार … Read more
- किशनगंज:शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में युवक को किया गया गिरफ्तारकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के ढेकसारा में शनिवार की रात्रि को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।मामले में ढेकसारा निवासी रोहित चौहान … Read more
- किशनगंज:दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने महिला को घर से निकाला,जांच में जुटी पुलिसकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के गछपाड़ा की एक महिला ने दहेज उत्पीड़न का मामला रविवार को सदर थाना में दर्ज करवाया है।पीड़ित महिला अंजुम आरा ने अपने पति सफीकुल इस्लाम व … Read more
- किशनगंज:सहायक प्राध्यापक डॉ. परमानंद प्रभाकर अंतरराष्ट्रीय यात्रा पुरस्कार से सम्मानित,लोगो ने दी बधाईकिशनगंज/पोठिया/राज कुमार किशनगंज को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने वाली एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। मात्स्यिकी महाविद्यालय,अर्राबाड़ी किशनगंज के सहायक प्राध्यापक डॉ. परमानंद प्रभाकर को अंतरराष्ट्रीय यात्रा पुरस्कार मिला है। … Read more
- भाजपा का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्नकिशनगंज/पोठिया/राज कुमार पोठिया प्रखंड के बुधरा पंचायत स्थित प्लस टू प्रोजेक्ट आजाद उच्च विद्यालय, पोठिया परिसर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया … Read more
- BiharNews:बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने तोड़ी किसान की कमरखेतों में बिछी मक्के की फसलकोढ़ा/ कटिहार – प्रकृति के बदले मिजाज और बेमौसम आंधी-बारिश ने अन्नदाता के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी कर दी हैं। क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई तेज … Read more
- बेमौसम आंधी तूफान एवं वर्षा से हुई क्षति का प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने लिया जायजामनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड में बीते दिन शुक्रवार की शाम में बेमौसम आंधी,तूफान और वर्षा होने से किसानों की हालत खराब कर दी हैं। इस आंधी तूफान से खेतों में खड़ी … Read more
- छापेमारी में चोरी की बाइक बरामद,आरोपी गिरफ्तारबरारी /कटिहार – थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया … Read more
- कटिहार:आंधी-तूफान ने किसानों की तोड़ी कमरफसल बर्बादी से मचा हाहाकार मुआवजे की मांग तेजकांग्रेस नेताओं ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कटिहार – जिले में बीते दिन अचानक आई तेज आंधी -तूफान और बारिश ने किसानों पर कहर बरपा दिया। मौसम के इस बदले … Read more
- सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा,1008 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा से गूंज उठा क्षेत्रकटिहार – नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 41 स्थित श्री श्री 108 राम जानकी मंदिर के प्रांगण से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा राम जानकी मंदिर … Read more
- कटिहार:उच्च स्तरीय पुल निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शनअमदाबाद/कटिहार – प्रखंड के घेरा गांव के समीप मेसर्स गोल्डेन कम्पनी की ओर से उच्चस्तरीय आरसीसी पुल निर्माण कार्य अधूरा छोड़कर चले जाने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है एवं घंटों … Read more
- चैती छठ पर्व को लेकर विजय स्पोर्टिंग क्लब की तैयारी चरम पर – विकास सिंहकटिहार – विजय स्पोर्टिंग क्लब की ओर से चैती छठ पर्व की तैयारी जोरों पर है। क्लब के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी … Read more




























