देश /एजेंसी
प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आज 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित करने को मंजूरी दे दी है। यह दिन वीर आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति को समर्पित है ताकि आने वाली पीढ़ियां देश के प्रति उनके बलिदानों के बारे में जान सकें। संथाल, तामार, कोल, भील, खासी और मिज़ो जैसे कई जनजातीय समुदायों द्वारा विभिन्न आंदोलनों के जरिए भारत के स्वतंत्रता संग्राम को मजबूत किया गया था।
जनजातीय समुदायों के क्रांतिकारी आंदोलनों और संघर्षों को उनके अपार साहस एवं सर्वोच्च बलिदान की वजह से जाना जाता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ आदिवासी आंदोलनों को राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ा गया और इसने पूरे देश में भारतीयों को प्रेरित किया। हालांकि, देश के ज्यादातर लोग इन आदिवासी नायकों को लेकर ज्यादा जागरूक नहीं है। वर्ष 2016 के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के भाषण के अनुरूप भारत सरकार ने देश भर में 10 जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालयों को मंजूरी दी है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि 15 नवंबर को श्री बिरसा मुंडा की जयंती होती है, जिनकी देश भर के आदिवासी समुदायों द्वारा भगवान के रूप में पूजा की जाती है। बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश औपनिवेशिक व्यवस्था की शोषक प्रणाली के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी और ‘उलगुलान’ (क्रांति) का आह्वान करते हुए ब्रिटिश दमन के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व किया।
मंत्रिमंडल की आज की यह घोषणा आदिवासी समुदायों के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को स्वीकृति प्रदान करती है। यह जनजातीय गौरव दिवस हर साल मनाया जाएगा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और वीरता, आतिथ्य और राष्ट्रीय गौरव के भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए आदिवासियों के प्रयासों को मान्यता देगा। रांची में जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा जहां भगवान बिरसा मुंडा ने अंतिम सांस ली थी।
भारत सरकार ने जनजातीय लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास के 75 साल पूरे होने का जश्न और इसका उत्सव मनाने के लिए 15 नवंबर से 22 नवंबर 2021 तक सप्ताह भर चलने वाले समारोह के आयोजन की योजना बनाई है।
इस समारोह के हिस्से के रूप में, राज्य सरकारों के साथ संयुक्त रूप से कई गतिविधियों की योजना बनाई गई है। प्रत्येक गतिविधि का मूल विषय भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय लोगों की उपलब्धियों, भारत सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, बुनियादी ढांचे और कौशल विकास के लिए किए गए विभिन्न कल्याणकारी उपायों को प्रदर्शित करना है। इन कार्यक्रमों में अद्वितीय आदिवासी सांस्कृतिक विरासत, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान, प्रथाओं, अधिकारों, परंपराओं, व्यंजनों, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- मानवता शर्मशार,नवजात का शव कचरे के ढेर में मिला,जांच में जुटी पुलिसकिशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज शहर के सोनार पट्टी रोड स्थित रामबाबू गली में एक पुराने कार्टून के अंदर कचरे के ढेर के पास नवजात बच्ची का शव मिला है।यह नन्ही बच्ची मात्र 3 दिन … Read more
- किशनगंज: लापता किशोर का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद,जांच में जुटी पुलिसटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत हवाकोल पंचायत के गोढिया हाट वार्ड संख्या–2 से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 12 वर्षीय किशोर किशन कुमार … Read more
- वृद्ध महिला से हुई चेन छीनतई की घटना का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने सोने का चेन किया गयाकिशनगंज/प्रतिनिधि डुमरिया ओवर ब्रिज के पास 28 जनवरी को वृद्ध महिला से हुई चेन छीनतई की घटना का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने सोने का चेन बरामद कर लिया है।सोने का चेन … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का भंडाफोड़, 11 टन से अधिक केला जब्त, कस्टम को सौंपा गयापौआखाली/रणविजय जिले के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल और सुखानी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए केले की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया है. एसएसबी और पुलिस ने … Read more
- इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन 5 हजार 859 परीक्षार्थी शामिल,103 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थितकिशनगंज/प्रतिनिधि जिला मुख्यालय के बीस केन्द्रों में चल रही इंटरमीडिएट की परीक्षा का मंगलवार को दूसरा दिन था।दूसरे दिन भी इंटर की परीक्षा कदाचारमुक्त संचालित हुई। लगातार परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया … Read more
- पुलिस की कारवाई से नाराज ट्रैक्टर मालिक ने आत्मदाह का किया प्रयास,मचा हड़कंपटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के बीच एक ट्रैक्टर मालिक ने थाना के सामने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया जिससे … Read more
- सड़क सुरक्षा माह समापन समारोह का हुआ आयोजन, स्कूली बच्चों को किया गया पुरस्कृत, दिलवाई गई शपथकिशनगंज/राहुल कुमार सड़क सुरक्षा माह 2026 के सफल आयोजन के बाद आज परिवहन विभाग कार्यालय परिसर में समापन समारोह का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर जिला पदाधिकारी विशाल राज, पुलिस अधीक्षक … Read more
- बहादुरगंज में सड़क किनारे से शव बरामद,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता/बहादुरगंज किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत छलका पुल निस्संद्रा घाट के समीप मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव … Read more
- चिकन नेक कॉरिडोर की सुरक्षा होगी अभेद्य,जमीन के अंदर 40 किलोमीटर लंबे रेलवे टनल का होगा निर्माण,परिंदा भी नहीं मार सकेगा परकिशनगंज /राजेश दुबे भारत बांग्लादेश और नेपाल सीमा से सटे चिकन नेक कॉरिडोर की सुरक्षा अभेद्य होगी जिसे लेकर केंद्र सरकार के द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है।मालूम हो कि केंद्र … Read more
- शब ए बारात में अल्लाह के रहमतों का होता है नजूलसरफराज आलम/कोचाधामन (किशनगंज) प्रखंड क्षेत्र में शब-ए-बारात को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में खुशी है। आज (मंगलवार की रात)की रात शब-ए-बारात का एहतमाम किया जाएगा।शब ए बारात से ही पवित्र माह … Read more
- KishanganjNews:मध्य विद्यालय हिम्मत नगर में विदाई समारोह का हुआ आयोजन, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शाहिद आलम को दी गई भावभीनी विदाईकोचाधामन ( किशनगंज) सरफराज आलम मध्य विद्यालय हिम्मत नगर में विद्यालय परिवार की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शाहिद आलम को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान … Read more
- अररिया: श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजन के दूसरे दिन उमड़ी भीड़ भीड़,भक्तिमय हुआ माहौलफारबिसगंज/बिपुल विश्वास शहर के प्रतिष्ठित सामाजिक परिवेश में स्थित राम प्रकाश प्रसाद के निज निवास, शिशु भारती विद्यालय के निकट आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान-यज्ञ के दूसरे दिन संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय … Read more
- फारबिसगंज में अमर शहीद जगदेव बाबू की 104वीं जयंती मनाई गईअररिया /बिपुल विश्वास बिहार लेलिन अमर शहीद जगदेव बाबू की 104वीं जयन्ती समारोह फारबिसगंज होटल मोर्या प्राईड में आयोजित की गई। समारोह की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार मेहता ने की।जयंती समारोह … Read more
- पुलिस कर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वाह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें: एसपीकिशनगंज/रणविजय पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने रविवार को जियापोखर थाना का विस्तृत वार्षिक निरीक्षण किया है. इस दौरान उन्होंने थाने के कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा की और पुलिस पदाधिकारियों को कई … Read more
- देश का आम बजट समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का करेगा कार्य: चंद्रकलाअररिया /बिपुल विश्वास भाजपा जिला मंत्री चन्द्रकला राय ने आम बजट 2026 का स्वागत करते हुए इसे “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने वाला जनकल्याणकारी बजट बताया। उन्होंने कहा कि इस … Read more
- किशनगंज:शब – ए – बारात को ले सदर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजितकिशनगंज/प्रतिनिधि शब – ए – बारात को लेकर सोमवार को सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।एसडीएम अनिकेत कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार व सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन … Read more
- कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त कारवाई में 60 बोरी यूरिया खाद किया गया जप्तकिशनगंज/प्रतिनिधि कृषि विभाग ने सदर थाना की पुलिस के सहयोग से शनिवार को लहरा चौक से 60 बोरी यूरिया खाद जप्त किया है। जप्त खाद जुगाड़ वाहन से बंगाल से लाया जा … Read more
- किशनगंज: टेढ़ागाछ के सभी पंचायतों में फार्मर आईडी शिविर का आयोजन, किसानों को मिल रहा सीधा लाभटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फार्मर आईडी शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य किसानों … Read more
- किशनगंज:अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त, चालक फरार।विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटगांव पंचायत के दहीभात के समीप सोमवार को पुलिस प्रशासन ने अवैध रूप से बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। यह कार्रवाई गोरीया नदी … Read more
- किशनगंज में न्यूज लेमनचूस की खबर का फिर हुआ असर, डीएम के हस्तक्षेप से खुला टेढ़ागाछ में आधार सेंटरसंवाददाता: विजय कुमार टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित आधार सेंटर 30 दिसंबर से बंद रहने के कारण प्रखंड क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आधार अपडेट, सुधार, … Read more






























