• दुर्गा पूजा के दौरान सभी पूजा पंडालों में कोरोना जांच व टीकाकरण का होगा अतिरिक्त इंतजाम
• सत्रों भीड़ नियंत्रण को लेकर सुरक्षा बल रहेंगे तैनात
• वैक्सीन का अपव्यय कम करने का होगा प्रयास
छपरा :जिले में निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक शत प्रतिशत लोगों के टीकाकरण को लेकर सभी जरूरी प्रयास किये जा रहे हैं। बावजूद इसके जिले की बड़ी आबादी अब तक टीकाकरण से वंचित हैं। दूसरे डोज से वंचित लोगों के टीकाकरण को लेकर भी समस्या बरकरार है। इसके लिये जिले में युद्धस्तर पर जनसंपर्क अभियान का संचालन किया जा रहा है। साथ ही लोगों को टीकाकरण के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से सघन जागरूकता अभियान का संचालन किया जा रहा है। दुर्गा पूजा सहित अन्य महत्वपूर्ण त्योहार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग बाहरी राज्यों से घर लौट रहे लोगों की जांच के लिये रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक जगहों पर कोरोना जांच अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में त्योहार के दौरान संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के उद्देश्य से राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने जिलाधिकारी व सिविल सर्जन को पत्र जारी करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिये हैं।
प्रखंड स्तर पर सुबह 09 बजे से रात 09 बजे तक संचालित होगा सत्र :
कार्यपालक निदेशक द्वारा जारी पत्र में नियमित सत्र संचालन के दौरान कोरोना का टीका लेने से वंचित लोगों के लिये प्रखंड स्तर पर सुबह 09 बजे से 09 बजे रात तक टीकाकरण सत्र के संचालन का निर्देश दिया गया है। जो टीकाकरण से अब तक वंचित लोगों के लिये एक विकल्प के तौर पर उपलब्ध होगा। इसके लिये प्रखंड स्तर पर स्थल का चयन करते हुए सुसज्जित व व्यवस्थित तरीके से टीकाकरण सत्र आयोजित किये जाने का निर्देश प्राप्त है। प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में इसे लेकर जरूरी तैयारियां शुरू कर दी गयी है।
पूजा पंडालों के पास होगा कोरोना जांच व टीकाकरण का इंतजाम :
संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये त्योहारी समय में विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है। पूजा के दौरान स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या बाहरी राज्यों से घर लौटे लोग प्रतिमा दर्शन व मेला देखने के मकसद से भ्रमण करते हैं। इस बार दुर्गा पूजा के दौरान जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर विभिन्न पूजा पंडालों में कोरोना जांच व टीकाकरण का इंतजाम सुनिश्चित कराया जायेगा। सत्रों पर भीड़ नियंत्रण को लेकर सुरक्षा बल तैनात किये जायेंगे। साथ ही सत्र आयोजन से संबंधित सूचना का स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार कराया जायेगा। इसे लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के स्तर से जरूरी दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- घर में लगी आग से मवेशी सहित लाखो रुपए नकदी जलकर राखबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत थाना क्षेत्र के नेहरू कॉलेज के समीप भीषण आगजनी में एक परिवार का घर सहित कई मवेशी व नकदी जल कर राख हो गया है। जहां इस आगजनी में लाखों की संपत्ति … Read more
- पीएम मोदी की कोलकाता में आयोजित जनसभा का किशनगंज के बांग्लाभाषियों के बीच सीधा प्रसारण,रिश्तेदारों से बीजेपी को वोट करने की अपीलकिशनगंज /प्रतिनिधि शनिवार को (ब्रिगेड मैदान) कोलकाता में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा का सीधा प्रसारण शहर के नेपालगढ़ कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर क्लब में किया गया।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा … Read more
- रसोई गैस की किल्लत की अफवाह का असर अब भी लोगो को कर रहा परेशानकालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध तीन माह से सात वर्ष की सजा का है प्रावधान कालाबाजारी की सूचना के लिए नम्बर किया गया जारी संवाददाता/किशनागंज गैस की किल्लत की फैली अफवाह का असर … Read more
- पुलिस एवं एसएसबी कि संयुक्त कार्रवाई में एक घर से 305 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद, अग्रिम कार्रवाई जारीदिलशाद/गलगलिया भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41वीं बटालियन के सुरक्षाकर्मियों एवं गलगलिया पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर एक घर से भारी मात्रा … Read more
- व्यवहार न्यायलय परिसर किशनगंज में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सहमति से विवादों का हुआ निपटाराकुल 141 मामलें का हुआ निष्पादन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार,नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार,पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार,किशनगंज के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय … Read more
- KatiharNews:जिले के पन्द्रह केन्द्रों पर दो पाली में कल सिविल कोर्ट के अटेंडेंट पीटी की परीक्षा,तैयारी पूरीजिला प्रशासन की तैयारी पुरीदोनों पालियों में 6264 प अभ्यर्थी देगें परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी परीक्षा कटिहार – जिला पदाधिकारी के दिशानिर्देश पर नोडल पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता मेराज … Read more
- BiharNews:विवाहिता महिला का शव पुलिस ने किया बरामद,जांच में जुटी पुलिसहसनगंज /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत में बीती रात एक महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रमिला देवी (35) के रूप में की … Read more
- सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की ईलाज के दौरान मौतफलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे-77 पर बीते गुरुवार को महेशपुर गांव समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी बाइक सवार युवक को इलाज के लिए सिल्लीगुड़ी अस्पताल ले … Read more
- शराब के नशे में 12 लोग गिरफ्तारकुरसेला /कटिहार – नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की रात नशे की हालत में कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस … Read more
- बिहार दिवस पर प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजनछात्रों ने दिखाई प्रतिभा गणित ओलंपियाड, क्विज व चित्रकला में छात्रों ने मारी बाजी बरारी /कटिहार – राज्य परियोजना निदेशक बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना के पत्रांक 590, 29 जनवरी के निर्देश तथा … Read more
- हरी झंडी दिखाकर तीन ट्रेनों को रवाना किया गया, यात्रियों को मिलेगा लाभकटिहार – भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अंतर्गत तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों का शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इस अवसर पर क्षेत्र की रेल सेवाओं को … Read more
- हसनगंज में पैक्स चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी,चार बूथों में 2534 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोगहसनगंज / कटिहार – प्रखंड में पैक्स निर्वाचन 2026 को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रखंड के दो पंचायतों में चुनाव प्रस्तावित था। जिसमें कालसर पंचायत में केवल एक उम्मीदवार … Read more
- जनगणना को लेकर पदाधिकारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजितकटिहार–भारतीय जनगणना 2027 को लेकर जिलास्तरीय जनगणना समन्वय समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरु हुआ।जिला पदाधिकारी सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने प्रशिक्षण का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।इस दौरान … Read more
- कटिहार:गुरु बाजार काली मंदिर में नई कमेटी गठितबरारी /कटिहार – गुरु बाजार स्थित मनोकामना सिद्ध काली मंदिर परिसर में शाम को एक बैठक आयोजित कर मंदिर प्रबंधन के लिए नई कमिटी का गठन किया गया। आयोजित इस बैठक में स्थानीय … Read more
- राष्ट्रीय लोक अदालत ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड किया कायम,कुल 2009 मामलों का हुआ सफलतापूर्वक निष्पादनकटिहार कोर्ट – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के आदेश के आलोक में शनिवार को न्यायालय प्रांगण में इस वर्ष का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत्त उद्घाटन द्वीप प्रज्वलित … Read more
- घटिया सड़क निर्माण होने से लोगों के रोष, कारवाई की मांगबरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी स्थित वार्ड 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी के समीप पिछले तीन दिन पहले नगर एवं आवास विभाग योजना से 14 लाख की लागत से पीसीसी सड़क बनाई … Read more
- कटिहार:जिले को मिली 410 करोड़ की योजनाओं की सौगात–डीएमजीविका दीदी की रसोई के भोजन व साबुन की होम डिलीवरी शुरु कटिहार – जिले मे चल रहे विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं एवं अपराध नियंत्रण को लेकर किये जा रहे उपायों की समीक्षा की। … Read more
- बाइक की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम घायल,हालत नाजुककुरसेला/कटिहार – थाना क्षेत्र के एसएच 77 पर एसआरडी गर्ल्स स्कूल के समीप शनिवार की शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पांच वर्षीय बच्चा अंकित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। … Read more
- कलावती गैस एजेंसी का प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने किया निरीक्षणआजमनगर /कटिहार – घरेलू तथा व्यावसायिक गैस सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे लोगों प्रत्येक दिन सवेरे सवेरे आजमनगर बाजार स्थित कलावती गैस एजेंसी के प्रांगण में लंबी कतार में लगने का सिलसिला … Read more
- टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, भूमि विवाद से जुड़े मामलों की हुई सुनवाईकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने … Read more
- टेढ़ागाछ प्रखंड कार्यालय में राजस्व कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देशटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड कार्यालय में शनिवार को अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मो. इरफान आलम की अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित … Read more
- किशनगंज:इंडियन गैस एजेंसी गोदाम का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, पर्याप्त एलपीजी गैस उपलब्ध।टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खनियाबाद पंचायत स्थित इंडियन गैस एजेंसी के गोदाम का शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय … Read more




























