आंगनवाडी केन्द्रों में सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है ।
गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक भोजन का सेवन महत्वपूर्ण
किशनगंज /प्रतिनिधि
कुपोषण मुक्त समाज निर्माण के लिए हर वर्ग के बच्चों से लेकर हर आयु वर्ग के लोगों को उचित पोषण, रहन-सहन में बदलाव करना आवश्यक है जिससे बच्चे का सर्वागीण शारीरिक और मानसिक विकास हो। इसके लिए जिले के सभी आंगनवाडी केन्द्रों में सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। डीपीओ मंजूर आलम ने बताया इस दौरान आईसीडीएस और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामुदायिक स्तर पर तमाम गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
पोषण माह का मुख्य उद्देश्य देश के बच्चों, किशोरों एवं महिलाओं को कुपोषण मुक्त, स्वस्थ और मजबूत बनाना है। यह काम विभिन्न सरकारी विभागों के समंवय से होगा। लोगों को सही पोषण के लिए जागरूक करने के साथ ही गर्भावस्था में और बच्चों का ऊपरी आहार, खानपान के प्रति सजग होने, शिशु जनित रोगों से मुक्ति के लिए सही जानकारी जिले के आन्गंवारी केन्द्रों में गृह भेट एवं जागरूकता अभियान के माध्यम से दिया जा रहा है । पोषण माह का मुख्य उद्देश्य देश के बच्चों, किशोरों एवं महिलाओं को कुपोषण मुक्त, स्वस्थ और मजबूत बनाना है।
पोषण के पांच सूत्रों को जन-जन तक पहुंचाने की कवायद:
कोचाधामन प्रखंड में कार्यरत महिला पर्यवेक्षिका प्रीति कुमारी ने बताया पूरे सितंबर माह प्रतिदिन सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में कुपोषण को दूर करने के लिए पोषण के पांच सूत्र तैयार किये गये हैं। पहला सुनहरा 1000 दिन, डायरिया प्रबंधन, पौष्टिक आहार, स्वच्छता एंव साफ-सफाई, एनिमिया प्रबंधन शामिल है। इन पांच सूत्रों से कुपोषण पर लगाम लगाने की तैयारी की गयी है।जिले के सभी प्रखंडों के आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ कोचाधामन प्रखंड के आंगनवाड़ी केंद्रों में रंगोली बनाकर , पोषण वाटिका तथा रैली के माध्यम से कार्यक्रम का सफ़ल संचालन किया जा रहा है। इस दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए आंगनबाड़ी केन्द्र स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करना है।
गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक भोजन का सेवन महत्वपूर्ण:
कोचाधामन प्रखंड में कार्यरत महिला पर्यवेक्षिका रूबी कुमारी ने बताया बच्चे के विकास के लिए सही पोषण बहुत महत्वपूर्ण है। खासकर शुरुआती वर्षों के दौरान। गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक भोजन लेना महत्वपूर्ण है। इससे बच्चे की सेहत भी जुड़ी होती है। जन्म के बाद भी बच्चे को दो साल तक केवल पौष्टिक आहार ही देना चाहिए। गर्भावस्था और जन्म के बाद के शुरुआती वर्ष मस्तिष्क और अन्य महत्वपूर्ण अंगों के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। बच्चे के संपूर्ण विकास को सुनिश्चित करने के लिए विटामिन, कैल्शियम, आयरन, वसा और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित आहार बच्चे को देना बहुत महत्वपूर्ण है।
विभिन्न स्तर पर संचालित गतिविधियों को किया जा रहा अनुश्रवण :
जिला पोषण समन्वयक मंजूर आलम ने अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए बताया पोषण माह के दौरान जिले के सभी परियोजना कार्यालय व संबंधित अन्य विभागों की मदद से निर्धारित कैलेंडर के मुताबिक उचित पोषण को बढ़ावा देने के लिये विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। आयोजित गतिविधियों को विभागीय निर्देश के मुताबिक विभाग के जन आंदोलन डैशबोर्ड पर किया जा रहा है। महिला पर्यवेक्षिका, प्रखंड समन्वयक, परियोजना सहायक के द्वारा पोषण अभियान से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की लगातार मॉनेटरिंग की जा रही है। इस क्रम में स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध होने वाले खाद्य पदार्थ के नियमित सेवन के लिये लोगों को प्रेरित व जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
पोषण माह में सभी आंगनवाडी केन्द्रों में दी जा रही है जानाकरी:
• जन्म के छह माह तक सिर्फ माँ का दूध पिलायें
• छह माह के बाद बच्चों को पूरक आहार दें
• गर्भवती होने पर आंगनबाड़ी केंद्र पर रजिस्टेशन करायें
• बच्चों को खाना खिलाते समय साफ-सफाई का ध्यान रखें
• गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार का सेवन करें
• गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोली जरूरी लेनी चाहिए
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- भारत भूषण तिवारी मामले में फूटा जनआक्रोश, सर्व समाज ने निकाला कैंडल मार्च; निष्पक्ष जांच की उठी मांगअररिया (फारबिसगंज) अरुण कुमार फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में भारत भूषण तिवारी की कथित फर्जी मुठभेड़ में हुई मौत के विरोध में सर्व समाज के लोगों ने जन आक्रोश मार्च एवं कैंडल मार्च निकालकर निष्पक्ष … Read more
- भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर बीओपी फतेहपुर में समन्वय बैठक आयोजितटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं वाहिनी के बीओपी फतेहपुर में बुधवार को सीमा सुरक्षा एवं कानून- व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक का … Read more
- किशनगंज:सड़क और पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शननिसार अहमद/बहादुरगंज विकास के दावों के बीच बहादुरगंज प्रखंड के समेश्वर पंचायत के वार्ड संख्या-6 के ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। सड़क और पुल जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में यहां के … Read more
- जिला पदाधिकारी ने पोठिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का लिया जायजा, दिए जरूरी निर्देशइरफान /पोठिया किशनगंज के नवपदस्थापित जिलाधिकारी नवीन कुमार बुधवार को पोठिया पहुंचे। जिलाधिकारी के अचानक पहुंचने से प्रखंड कार्यालय परिसर में कर्मियों के बीच हलचल मच गई। जिलाधिकारी ने कार्यालय में संचालित सरकारी योजनाओं और … Read more
- बहादुरगंज में छलका बांध पर प्रशासन ने लगाई रोक, चौकीदार तैनातनिसार अहमद/बहादुरगंज बहादुरगंज प्रखंड के झीगाकाटा पंचायत अंतर्गत स्थित छलका बांध का निरीक्षण करने बुधवार को बहादुरगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार अपने दलबल के साथ पहुंचे। निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस स्थल … Read more
- ट्रेन यात्रा के दौरान युवक रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों में बढ़ी चिंताटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुआरी गांव निवासी एक युवक के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवार के लोगों में चिंता और बेचैनी का माहौल है। प्राप्त जानकारी के … Read more
- KishanganjNews:4.70 करोड़ रुपये की स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारकिशनगंज पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.357 किलोग्राम स्मैक/हेरोइन जैसा अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है। इस मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मादक … Read more
- नशा मुक्ति को लेकर प्राथमिक विद्यालय बिरनाबाड़ी में क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजनकिशनगंज। नशा मुक्त समाज के निर्माण एवं बच्चों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय बिरनाबाड़ी में नशा मुक्ति सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा … Read more
- वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण गोविन्द को वॉइस ऑफ मीडिया की दोहरी कमान!— “जब निष्ठा अडिग हो, जमीर जिंदा हो और कलम में सिंह जैसी हुंकार हो, तो संगठन का नेतृत्व स्वतः ही स्वाभिमान के हाथों में आ जाता है। वॉयस ऑफ मीडिया बिहार में अब पत्रकार … Read more
- कनकई नदी पर पुल नहीं, 1000 से अधिक परिवारों की जिंदगी बदहाल; चचरी पुल और नौका के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीणकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के पुरन्दाह पंचायत के नदी पार पश्चिम पुरन्दाह स्थित कनकई नदी पर पूल नहीं होने से लोगों को काफी पीड़ा झेलना पड़ता। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल नहीं … Read more
- मुहर्रम पर्व को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित, दिए गए जरूरी निर्देशकिशनगंज/प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिला शांति समिति की बैठक समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत … Read more
- पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देशपटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को लोक सेवक आवास में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं, छात्र कल्याण कार्यक्रमों तथा विभिन्न विकासात्मक कार्यों … Read more
- किशनगंज में लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसाकिशनगंज/प्रतिनिधि शहर के धरमगंज रेलवे गुमटी के समीप मंगलवार को एक रेल हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार गुवाहाटी से दिल्ली जा रही पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (14037) के सामने अचानक रेलवे ट्रैक पर दो … Read more
- किशनगंज:अज्ञात चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना,जेवर और नकदी ले उड़े चोरकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूईधासा दासपाड़ा में एक बंद घर में बदमाशों ने छह लाख रुपए के गहने सहित नगदी चोरी की घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी अनिकेत कुंदन ने मंगलवार को चोरी की … Read more
- किशनगंज पुलिस ने 13.46 केजी गांजा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तारखगड़ा हवाई अड्डा रोड के पास हुई कार्रवाई किशनगंज /प्रतिनिधि जिले में मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनगंज पुलिस के द्वारा सोमवार की देर रात्रि को कार्रवाई की … Read more
- बीयर और अंग्रेजी शराब की पेटियों से लदा वाहन एनएच पर पलटा, चालक फराररणविजय /पौआखाली: पश्चिम बंगाल से बिहार में प्रवेश करते ही पौआखाली थाना क्षेत्र के पेटभरी चौक स्थित एनएच-327ई पर बीयर और अंग्रेजी शराब की पेटियों से लदा डब्लूबी 71बी 5468 निबंधित डाक पीएसीएल लिखा एक … Read more
- नल-जल, स्वास्थ्य सहित मूलभूत सुविधाओं से आज भी वंचित है रसिया पंचायत का महादलित टोलानल तो लगे हैं, लेकिन पानी नहीं, स्वास्थ्य भवन निर्माण में भूमि विवाद ने फंसाया पेंच रणविजय /पौआखाली: एक ओर राज्य सरकार महादलित मिशन के तहत महादलित टोलों के उत्थान के लिए योजनाओं को धरातल … Read more
- भारी बारिश से धंसे पुल की हुई मरम्मत, छोटे वाहनों का आवागमन बहाल; स्थायी समाधान की उठी मांगमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज (किशनगंज)। बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण ठाकुरगंज-मुरालीगच्छ मुख्य मार्ग पर मानिकपुर के समीप धंसे पुल की प्रशासन द्वारा तत्काल मरम्मत करा दी गई है। मरम्मत के बाद छोटे वाहनों का आवागमन … Read more
- सड़क के लिए सड़कों पर उतरे आदिवासी ग्रामीण, बेलवा रामगंज मार्ग 4 घंटे रहा जाम, वाहनों की लगी लंबी कतारग्रामीणों का छलका दर्द, बोले, आजादी के दशकों बाद भी बांस की चचरी पुल के सहारे जिंदगी, हमारे हक की सड़क दूसरी जगह ले जाना अन्याय एमएमजीएसवाई विशेष योजना के तहत प्रस्तावित सड़क मार्ग बदलने … Read more
- महानंदा नदी में डूबने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातमठाकुरगंज/किशनगंज: ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की बुढ़नई पंचायत के खानकी बोदीभिठा गांव निवासी 8 वर्षीय मासूम मो. सैफ आलम की महानंदा नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार से लापता बच्चे का शव घर … Read more
- मुहर्रम पर्व को लेकर ठाकुरगंज थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपीलमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज, किशनगंज। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को ठाकुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवपदस्थापित थानाध्यक्ष अंजय … Read more
- मोहर्रम पर्व शांतिपूर्वक तथा भाइचारे के साथ मनाने को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजितकटिहार–जिले में मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्वक तथा भाइचारे के साथ मनाने को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी तथा आरक्षी अधीक्षक परिचय कुमार की … Read more



























