• निजी चिकित्सकों के साथ सिविल सर्जन की बैठक
• वायरल बुखार पीड़ित बच्चों का सर्विलांस करना आवश्यक
• 20 बच्चों को ब्लड सैँपल भेजा गया पटना पीएमसीएच
छपरा /प्रतिनिधि
जिले में वायरल बुखार से बच्चें पीड़ित हो रहे हैं। इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। सदर अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। बेड के साथ दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गयी है। अब निजी अस्पतालों में इलाजरत वायरल बुखार से ग्रसित बच्चों की सूचना स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी। इसको लेकर सिविल सर्जन डॉ. जेपी सुकुमार की अध्यक्षता में निजी चिकित्सकों के साथ बैठक आयोजित की गयी। जिसमें सिविल सर्जन ने कहा कि वायरल बुखार से पीड़ित बच्चों की सर्विलासं व निगरानी करना अति आवश्यक है। ऐसे में अगर जिले के किसी भी निजी अस्पताल में वायरल बुखार से पीड़ित बच्चा भर्ती होता है तो इसकी सूचना विभाग को देनी होगी। ताकि उन बच्चों को निगरानी की जा सके। सिविल सर्जन ने कहा कि तापमान में अंतर होने पर बच्चों की सेहत पर अधिक असर होता है। संक्रामक रोगों की संभावना बढ़ जाती है। इस मौसम में डायरिया व डिहाइड्रेशन की समस्या बच्चों में अधिक होती है। अस्पताल में ही पूरा इलाज उपलब्ध हो रहा है। दस्त-उल्टी, सर्दी, बुखार आदि होने पर अस्पताल में तुरंत उपचार कराएं।
20 बच्चों का ब्लड सैँपल भेजा गया पटना:
जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम अरविन्द कुमार ने बताया कि जिले के अमनौर प्रखंड के एक गांव के 20 बच्चों का ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए पीएमसीएच, पटना भेजा गया है। जांच के बाद यह पता चल सकेगा कि वायरल फीवर है या चमकी बुखार। फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है। बीमार बच्चों की लगातार निगरानी की जा रही है। वहां पर मेडिकल टीम को प्रतिनियुक्त किया गया है। आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया जा रहा है। मेडिकल टीम लगातार कैंप लगाकर बच्चों की स्क्रीनिंग कर रही है।
जरूरी है वायरल निमोनिया की पहचान :
सिविल सर्जन डॉ. जेपी सुकुमार ने कहा कि बच्चों को तेज बुखार, सुस्त रहना, सांस तेजी से तकलीफ, सर्दी लगातार बनी रहे व सांस लेने पर आवाज आए तो यह वायरल निमोनिया का लक्षण हो सकता है। इस समय बुखार के साथ टांसिल या मुंह में छालों की समस्या भी हो रही है। जिसकी समय पर पहचान व इलाज जरूरी है।
ओआरएस का घोल देना जरूरी :
किसी भी बीमारी के लक्षण पहचानकर समय पर उपचार जरूरी है। अगर थोड़े समय में पांच से छह बार दस्त या उल्टी होने पर तुरंत ही डाक्टर को दिखाएं। घर पर ओआरएस का घोल व तरल पदार्थ देते रहें लेकिन इससे लाभ न होने पर लापरवाही न करें। बच्चा सुस्त रहे व आंख न खोले, पेट की चमड़ी में ढीलापन आए तो यह डिहाइड्रेशन के लक्षण हैं।
इन बातों का रखें ख्याल
• घर के बाहर तेज धूप या तेज बारिश में जाने से बचाएं।
• पानी उबालकर पिलाएं।
• फास्ट फूड व जंक फूड खाने से बचाएं।
• सड़े गले या अधिक पके फल न खिलाएं।
• हमेशा घर का बना ताजा व तरल भोजन ही खिलाएं।
• सत्तू, दलिया, उपमा, दूध-केले, थोड़ा दही, ओआरएस पावडर आदि दें।
• मच्छरों से बचाने के लिए पूरी बांह के कपड़े व सोते समय मच्छरदानी लगाएं।
• बच्चे को पानी की कमी न होने दें।
आज की अन्य खबरें पढ़ें:
- किशनगंज में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है LPG सिलेंडर: डीएमसंवाददाता: राहुल कुमार किशनगंज शहर में LPG उपभोक्ताओं को आसानी से सिलेंडर मिल रहा है। मालूम हो कि खाड़ी देशों में युद्ध शुरू होने के बाद गैस बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं में काफी … Read more
- राज्य सभा चुनाव में NDA को मिली जीत के बाद नेताओ और कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल,नेताओ ने मनाया जश्नसंवाददाता: राहुल कुमार राज्य सभा चुनाव में बिहार की पांचों सीट पर NDA को मिली अप्रत्याशित जीत के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं उमंग का माहौल है।इसी क्रम में मंगलवार को … Read more
- नवोदय प्रवेश परीक्षा में बरारी के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शनबरारी /कटिहार – नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 – 27 के परिणाम में बरारी के करीब दर्जन छात्र छात्राओं ने बाजी मारी है। उपरोक्त सभी छात्र छात्राए बरारी के विभिन्न सरकारी विद्यालयो में … Read more
- कटिहार:जिले रसोई गैस की नहीं है कमी,अफवाहों को करें नजर अंदाज–डीएमकटिहार -जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है।इसलिए उपभोक्ताओं को पैनिक होने की आवश्यक्ता नहीं है।उक्त जानकारी जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी है।उन्होंने घरेलू एलपीजी गैस … Read more
- युवक के साथ मारपीट,अज्ञात के विरुद्ध सदर थाना में दर्ज करवाई गई प्राथमिकीकिशनगंज/प्रतिनिधि युवक से मारपीट को लेकर पीड़ित के पिता ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है।सदर थाना क्षेत्र के मोतीबाग निवासी पशुपति नाथ झा ने सोमवार को अज्ञात … Read more
- ई -रिक्शा उड़ा ले गए चोर,मामला दर्जकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के पानीसाल स्थित घर के बाहर ई -रिक्शा की चोरी का मामला प्रकाश में आया है।मामले में पीड़ित ई -रिक्शा चालक मोहम्मद फरमुद अंसारी ने मंगलवार को सदर थाना … Read more
- किशनगंज पुलिस का विशेष अभियान, 2543 लीटर शराब किया गया जप्त,31 आरोपियों को किया गया गिरफ्तारकिशनगंज/प्रतिनिधि एसपी के निर्देश पर अवैध बालू, शराब, मादक पदार्थ, पशु तस्करी मोटरसाइकिल चोरी के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में पिछले छह दिनों में अलग अलग मामलों के … Read more
- मां की पुकार: बेटे-बहू पर दुर्व्यवहार और मारपीट का आरोप, थाने पहुंचा मामलाकिशनगंज। संवाददाता रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सदर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक मां को ही अपने बेटे और बहू के खिलाफ पुलिस की शरण लेनी पड़ी।फ़रिंगगोला निवासी … Read more
- घर का ताला तोड़कर कीमती सामान ले उड़े चोर,इलाज करवाने गई थी महिलासंवाददाता/ किशनगंज सिलीगुड़ी इलाज कराने गई महिला के घर चोरीपूरे परिवार के साथ सिलीगुड़ी इलाज कराने गई महिला के घर चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर ने घर के … Read more
- अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त, नाव को किया गया नष्टकिशनगंज/पोठिया/राज कुमार अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र से लेकर छत्तरगाछ पुलिस कैंप इलाके तक लगातार कार्रवाई कर खनन माफियाओं में हड़कंप … Read more
- छत्तरगाछ में दिखी गंगा जमुनी तहजीब, सैकड़ों रोजेदारों ने साथ किया इफ्तारकिशनगंज/पोठिया/राज कुमार प्रखंड के छत्तरगाछ में रमजान के पाक महीने की रौनक के बीच एक भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। सीमांचल राइडर व हक पब्लिक स्कूल के संस्थापक रमीज रेजा उर्फ … Read more
- खड़ी ट्रक से टकराई अपाची बाइक, युवक की हालत गंभीरकिशनगंज/बहादुरगंज/निसार अहमद मंगलवार शाम करीब 7:00 बजे शांति चौक बांसबारी हाट के समीप एक तेज रफ्तार अपाची मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से … Read more
- ईद एवं रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजितबारसोई /कटिहार – मंगलवार को प्रखंड के बारसोई थाना परिसर में ईद एवं रामनवमी के पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बारसोई थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने की। … Read more
- चांदपाडा महादलित टोला में सोलर लाइट नहीं लगाने से ग्रामीणों में आक्रोशबारसोई /कटिहार – प्रखंड के चांदपाडा पंचायत के महादलित टोला में पंचायत के द्वारा सोलर लाइट नहीं लगने से स्थानीय ग्रामीण में स्थानीय जनप्रतिनिधि के विरुद्ध आक्रोश पनप रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने … Read more
- उमवि बिजैली में हुई चोरी,ताला तोड़कर ले गये कम्प्यूटर तथा पंखाडंडखोरा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिजैली में चोरी कर अज्ञात चोरों ने कम्प्यूटर,की- बोर्ड सहित चार पंखा चुरा लिया।घटना को लेकर प्रधानाध्यापक हिरेन राय ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं थाना को सूचना … Read more
- ईद-रामनवमी पर प्रशासन अलर्ट,एसडीओ बोले भयमुक्त होकर मनाएं त्योहारबारसोई /कटिहार – आगामी ईद और रामनवमी पर्व को लेकर बारसोई अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने मंगलवार को प्रेस से बातचीत में कहा कि सभी … Read more
- कदाचार मुक्त वातावरण में अंग्रेजी की परीक्षा संपन्नमनसाही/कटिहार – राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना के निर्देशानुसार वर्ग 1 से 8 तक के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा आयोजित बीते 12 मार्च से किया गया हैं । … Read more
- पैक्स चुनाव को लेकर तैयारी पूरी, मतदान कर्मियों को सामग्री करवाया गया उपलब्धदेर शाम तक करायी जाएगी मतगणना डंडखोरा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लि.के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव बुधवार को होना है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को लेकर प्रखंड … Read more
- भटवारा में विकास का ‘बोर्ड’ ऊँचा पर सड़क का काम ‘नीचा,1.5 करोड़ की योजना सिर्फ कागजों तक सीमितश्रवण कुमार शर्मा /कोढ़ा /कटिहार – बिहार सरकार ग्रामीण सड़कों को चकाचक करने के लाख दावा करे लेकिन जिला के कोढ़ा प्रखंड के भटवारा पंचायत की हकीकत इन दावों की पोल खोल रही … Read more
- BiharNews: कटिहार में विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेलअमदाबाद/कटिहार – थाना क्षेत्र में संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने गोबरा घाट के पास से एक शराब तस्कर को विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। जिसे मंगलवार को न्यायिक … Read more
- महुआ में श्री श्री 108 अखंड महा रूद्र यज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा, भक्ति में डूबा क्षेत्रटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बैगना पंचायत के महुआ गांव में मंगलवार को श्री श्री 108 अखंड महा रूद्र यज्ञ के आयोजन को लेकर भव्य कलश एवं शोभा यात्रा … Read more
- टेढ़ागाछ पीएचसी में परिवार नियोजन मेला का शुभारंभ, लोगों को किया गया जागरूक।टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) टेढ़ागाछ में मंगलवार को परिवार नियोजन मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार … Read more

























