शनिवार ,11/9/2021,तिथि : पंचमी,विक्रम संवत :2078,पक्ष :कृष्ण ..आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर आज के विस्तृत पंचाग को जरूर पढ़े
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और महत्वपूर्ण कार्यों में सफल होंगे। नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यों में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा, लेकिन व्यावहारिक निर्णयों में दुविधा रहेगी। वाणी पर संयम रखने से वाद-विवाद की स्थिति को टाल सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा। आज आपको संभलकर चलना होगा, अन्यथा किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। निवेश हानिकारक हो सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी, लेकिन ध्यान रखें कि आपकी बातों से किसी ठेस न पहुंचे, अन्यथा कलह हो सकती है। मनोरंजन में धन का व्यय होगा।
मिथुन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा और आकस्मिक धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो कि लाभदायक रहेगी। परिजनों-मित्रों के साथ किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का कार्यक्रम बना सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सेहत को लेकर सतर्क रहें।
कर्क राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की मदद से कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय विस्तार की योजना बना सकते हैं। नये कार्य की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिल सकता है। परिवारजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण बिताएंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ आय में वृद्धि होने के योग हैं। छोटा और आनंददायी प्रवास होगा। सेहत अच्छी रहेगी।
सिंह राशि :- आज का दिन बहुत अच्छा बीतेगा। व्यवसाय में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य आसानी से होंगे, जिससे अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। अपने कार्यों की वजह से पदोन्नति भी मिल सकती है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सेहत का ध्यान रखें। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी।
कन्या राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, जिससे शिथिलता एवं मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। अपने प्रयासों और कठिन परिश्रम से सभी कार्य समय पर पूर्ण होंगे। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। दूर रहने वाले रिश्तेदारों के समाचार मिलने से आनंद दोगुना हो जाएगा। खान-पान का ध्यान रखना होगा।
तुला राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा और कार्यभार की अधिकता रहेगी। पैसों के लेन-देन से बचें और निवेश का निर्णय बुजुर्गों की सलाह लेकर ही करें, अन्यथा नुकसान होने की संभावना रहेगी। नये कार्यों की शुरुआत न करें। आध्यात्मिकता के प्रति रुझान बढ़ेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा, लेकिन अनावश्यक धन-व्यय भी अधिक रहेगा। मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायियों को अच्छा मुनाफा कमाने के अवसर मिलेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। आकस्मिक धन का आगमन हो सकता है। कार्यों में सफलता मिलेगी और अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। कारोबार विस्तार की योजना बना सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ तरक्की के योग रहेंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य भी बना रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।
धनु राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़े परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। सहकर्मियों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में धनलाभ की स्थिति की रहेगी। अधूरे कार्य पूर्ण हो सकते हैं, लेकिन नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ सम्बंध सुरुचिपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, लेकिन बाहर का खाना खाने से बचें। कुछ शुभ समाचार भी मिल सकते हैं।
मकर राशि :- विद्यार्थी, कलाकार और खिलाडिय़ों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय भी अच्छा चलेगा, लेकिन छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ भी हो सकता है, जिससे मनोबल भी बढ़ेगा, लेकिन किसी महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लेने की वजह से दुविधा का अनुभव होगा। पठन-लेखन के क्षेत्र में आप की रूचि बढ़ेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रखें कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे।
कुम्भ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। मन में काल्पनिक विचार आएंगे, जिससे सृजनात्मक शक्ति को उचित दिशा मिल जाएगी, लेकिन व्यवसायियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य समय पर पूर्ण नहीं होने से चिंता बढ़ सकती है। परिजनों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा। दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। सेहत थोड़ी नरम हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें।
मीन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसाकि क्षेत्र में छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन समाधानकारी व्यवहार अपनाने से कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है। भाइयों के बीच प्रेम बढ़ेगा और परिवार के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों-परिजने के साथ प्रवास पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- किशनगंज में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है LPG सिलेंडर: डीएमसंवाददाता: राहुल कुमार किशनगंज शहर में LPG उपभोक्ताओं को आसानी से सिलेंडर मिल रहा है। मालूम हो कि खाड़ी देशों में युद्ध शुरू होने के बाद गैस बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं में काफी दबाव था … Read more
- राज्य सभा चुनाव में NDA को मिली जीत के बाद नेताओ और कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल,नेताओ ने मनाया जश्नसंवाददाता: राहुल कुमार राज्य सभा चुनाव में बिहार की पांचों सीट पर NDA को मिली अप्रत्याशित जीत के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं उमंग का माहौल है।इसी क्रम में मंगलवार को शहर के … Read more
- नवोदय प्रवेश परीक्षा में बरारी के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शनबरारी /कटिहार – नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 – 27 के परिणाम में बरारी के करीब दर्जन छात्र छात्राओं ने बाजी मारी है। उपरोक्त सभी छात्र छात्राए बरारी के विभिन्न सरकारी विद्यालयो में कक्षा पांच … Read more
- कटिहार:जिले रसोई गैस की नहीं है कमी,अफवाहों को करें नजर अंदाज–डीएमकटिहार -जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है।इसलिए उपभोक्ताओं को पैनिक होने की आवश्यक्ता नहीं है।उक्त जानकारी जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी है।उन्होंने घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत … Read more
- युवक के साथ मारपीट,अज्ञात के विरुद्ध सदर थाना में दर्ज करवाई गई प्राथमिकीकिशनगंज/प्रतिनिधि युवक से मारपीट को लेकर पीड़ित के पिता ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है।सदर थाना क्षेत्र के मोतीबाग निवासी पशुपति नाथ झा ने सोमवार को अज्ञात के विरुद्ध … Read more
- ई -रिक्शा उड़ा ले गए चोर,मामला दर्जकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के पानीसाल स्थित घर के बाहर ई -रिक्शा की चोरी का मामला प्रकाश में आया है।मामले में पीड़ित ई -रिक्शा चालक मोहम्मद फरमुद अंसारी ने मंगलवार को सदर थाना में आवेदन … Read more
- किशनगंज पुलिस का विशेष अभियान, 2543 लीटर शराब किया गया जप्त,31 आरोपियों को किया गया गिरफ्तारकिशनगंज/प्रतिनिधि एसपी के निर्देश पर अवैध बालू, शराब, मादक पदार्थ, पशु तस्करी मोटरसाइकिल चोरी के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में पिछले छह दिनों में अलग अलग मामलों के 31 आरोपियों … Read more
- मां की पुकार: बेटे-बहू पर दुर्व्यवहार और मारपीट का आरोप, थाने पहुंचा मामलाकिशनगंज। संवाददाता रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सदर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक मां को ही अपने बेटे और बहू के खिलाफ पुलिस की शरण लेनी पड़ी।फ़रिंगगोला निवासी नसीमा खातून … Read more
- घर का ताला तोड़कर कीमती सामान ले उड़े चोर,इलाज करवाने गई थी महिलासंवाददाता/ किशनगंज सिलीगुड़ी इलाज कराने गई महिला के घर चोरीपूरे परिवार के साथ सिलीगुड़ी इलाज कराने गई महिला के घर चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर ने घर के दरवाजों पर … Read more
- अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त, नाव को किया गया नष्टकिशनगंज/पोठिया/राज कुमार अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र से लेकर छत्तरगाछ पुलिस कैंप इलाके तक लगातार कार्रवाई कर खनन माफियाओं में हड़कंप मचा दिया … Read more
- छत्तरगाछ में दिखी गंगा जमुनी तहजीब, सैकड़ों रोजेदारों ने साथ किया इफ्तारकिशनगंज/पोठिया/राज कुमार प्रखंड के छत्तरगाछ में रमजान के पाक महीने की रौनक के बीच एक भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। सीमांचल राइडर व हक पब्लिक स्कूल के संस्थापक रमीज रेजा उर्फ बंटी की … Read more
- खड़ी ट्रक से टकराई अपाची बाइक, युवक की हालत गंभीरकिशनगंज/बहादुरगंज/निसार अहमद मंगलवार शाम करीब 7:00 बजे शांति चौक बांसबारी हाट के समीप एक तेज रफ्तार अपाची मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो … Read more
- ईद एवं रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजितबारसोई /कटिहार – मंगलवार को प्रखंड के बारसोई थाना परिसर में ईद एवं रामनवमी के पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बारसोई थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने की। बैठक में … Read more
- चांदपाडा महादलित टोला में सोलर लाइट नहीं लगाने से ग्रामीणों में आक्रोशबारसोई /कटिहार – प्रखंड के चांदपाडा पंचायत के महादलित टोला में पंचायत के द्वारा सोलर लाइट नहीं लगने से स्थानीय ग्रामीण में स्थानीय जनप्रतिनिधि के विरुद्ध आक्रोश पनप रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रखंड विकास … Read more
- उमवि बिजैली में हुई चोरी,ताला तोड़कर ले गये कम्प्यूटर तथा पंखाडंडखोरा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिजैली में चोरी कर अज्ञात चोरों ने कम्प्यूटर,की- बोर्ड सहित चार पंखा चुरा लिया।घटना को लेकर प्रधानाध्यापक हिरेन राय ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं थाना को सूचना आवश्यक कारवाई … Read more
- ईद-रामनवमी पर प्रशासन अलर्ट,एसडीओ बोले भयमुक्त होकर मनाएं त्योहारबारसोई /कटिहार – आगामी ईद और रामनवमी पर्व को लेकर बारसोई अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने मंगलवार को प्रेस से बातचीत में कहा कि सभी लोग निडर … Read more
- कदाचार मुक्त वातावरण में अंग्रेजी की परीक्षा संपन्नमनसाही/कटिहार – राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना के निर्देशानुसार वर्ग 1 से 8 तक के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा आयोजित बीते 12 मार्च से किया गया हैं । इसी क्रम … Read more
- पैक्स चुनाव को लेकर तैयारी पूरी, मतदान कर्मियों को सामग्री करवाया गया उपलब्धदेर शाम तक करायी जाएगी मतगणना डंडखोरा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लि.के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव बुधवार को होना है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को लेकर प्रखंड स्तर पर … Read more
- भटवारा में विकास का ‘बोर्ड’ ऊँचा पर सड़क का काम ‘नीचा,1.5 करोड़ की योजना सिर्फ कागजों तक सीमितश्रवण कुमार शर्मा /कोढ़ा /कटिहार – बिहार सरकार ग्रामीण सड़कों को चकाचक करने के लाख दावा करे लेकिन जिला के कोढ़ा प्रखंड के भटवारा पंचायत की हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। ग्रामीण … Read more
- BiharNews: कटिहार में विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेलअमदाबाद/कटिहार – थाना क्षेत्र में संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने गोबरा घाट के पास से एक शराब तस्कर को विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। जिसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में … Read more
- महुआ में श्री श्री 108 अखंड महा रूद्र यज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा, भक्ति में डूबा क्षेत्रटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बैगना पंचायत के महुआ गांव में मंगलवार को श्री श्री 108 अखंड महा रूद्र यज्ञ के आयोजन को लेकर भव्य कलश एवं शोभा यात्रा निकाली गई। … Read more
- टेढ़ागाछ पीएचसी में परिवार नियोजन मेला का शुभारंभ, लोगों को किया गया जागरूक।टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) टेढ़ागाछ में मंगलवार को परिवार नियोजन मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने फीता … Read more

























