• राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की पहल
• 18 वर्ष या इससे अधिक उम्र के लाभार्थियों को चिह्नित कर दिया जायेगा टीका
• राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने दिया निर्देश
छपरा /प्रतिनिधि
जिले में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव तथा संभावित तीसरी लहर से निपटने को लेकर व्यापक स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। टीकाकरण के लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। इस दिशा में लगातार सकारात्मक कदम उठाये जा रहे हैं । इसी कड़ी में अब विशेष रूप से कमजोर जन-जातीय समूह के लाभार्थियों को चिह्नित कर टीकाकरण किया जायेगा। इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। सरकार के सचिव दिवेश सेहरा के निर्देश के आलोक में कार्यपालक निदेशक ने दिशा-निर्देश जारी किया है। जारी पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा कोविड 19 वैश्विक महामारी के संबंध में निर्गत एडवाइजरी फॉर पीभीटीजीएस के आलोक में जनजातीय समूहों ( पीभीटीजीएस) के 18 वर्ष या इससे अधिक आयुवर्ग के सभी लाभार्थियों को चिह्नित कर उन्हें कोविड 19 के टीका से आच्छादित किया जाना है।
टीका एक्सप्रेस के माध्यम से होगा टीकाकरण:
कार्यपालक निदेशक ने निर्देश दिया है कि जनजातीय समूह के सभी योग्य लाभार्थियों को चिह्नित करते हुये आवश्यकतानुसार मोबाइल वैन भेजकर उनके टीकाकरण का कार्य अगले 10 दिन में पूरा किया जाये। टीका एक्सप्रेस गांव-गांव जाकर चिह्नित लाभार्थियों का टीकाकरण करेगी। 18 आयुवर्ष से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक के लोगों को टीकाकरण किया जा रहा है। शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। क्योंकि कोविड-19 से बचाव एवं सुरक्षा के लिहाज़ से यही एक मात्र साधन है। इसके साथ ही नियमित रूप से हर आधा घण्टे पर अपने हाथों को रगड़-रगड़ कर अनिवार्य रूप से धोते रहना है।
तीसरी लहर से बचाव के लिए एक मात्र हथियार है कोविड का टीका:
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद अब तीसरी लहर की भी संभावना जताई जा रही है। ऐसी आशंका है कि तीसरी लहर में सबसे अधिक बच्चे प्रभावित हो सकते हैं। इसकी वजह से हमें अभी से ही इस महामारी के खिलाफ सावधान होने की जरूरत है, ताकि हम तीसरी लहर से भी खुद को सुरक्षित रखने के साथ अपने बच्चों को भी इस महामारी के प्रभाव से दूर रख सकें। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को रोकने और उससे बचाव का फिलहाल एकमात्र उपाय टीकाकरण है। सरकार लोगों को सुरक्षित रखने के लिए व्यापक पैमाने पर टीकाकरण अभियान चला रही है।
टीकाकरण के बाद भी नियमों का पालन जरूरी:
भविष्य में कोविड-19 के खिलाफ प्रभावी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए दूसरी खुराक लेना महत्वपूर्ण है। यह हर किसी (टीका लगा चुके और बिना टीका लगवाये) के लिए जरूरी है कि कोविड को रोकने में मदद करने के लिए मास्क पहनें, अपने हाथ धोएं और दूसरों से शारीरिक दूरी बनाए रखें।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में 1076 पदों पर होगी बहालीबिहार सरकार ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में बड़े पैमाने पर नियुक्ति की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग में कुल 1076 पदों पर बहाली की जाएगी। इसके तहत राज्य के सभी प्रखंडों में पहली बार … Read more
- किशनगंज: 24 घंटे से लापता युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिसकिशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम तब सनसनी फैल गई जब खकुआ नदी घाट पर एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। शव की पहचान बिशनपुर हाट निवासी विक्की … Read more
- जेडीयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्षपटना स्थित जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय में आयोजित राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी गई। बैठक को संबोधित … Read more
- अल करीम विश्वविद्यालय में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवसकटिहार –अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अल करीम विश्वविद्यालय के खेल मैदान में योग शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में कुलपति प्रो.सैयद मोइद अहमद, प्रशासनिक अधिकारियों सहित अधीनस्थ कालेज एवं विद्यालयों के प्राचार्य,शिक्षक,कटिहार मेडिकल कालेज के … Read more
- मनिहारी के लाल प्रशांत कुमार यादव बने एसडीएम,बधाई देने वालो का लगा तांतामनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के छोटी हंसवर गांव निवासी अनंत कुमार यादव के सुपुत्र प्रशांत कुमार यादव ने बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 154 वीं रैंक प्राप्त कर अनुमंडलाधिकारी का पद हासिल किया … Read more
- ठनका के चपेट में आने से एक की मौत,आधा दर्जन से अधिक घायलआजमनगर /कटिहार – शनिवार की रात्रि मेघ गर्जन तथा ठनका के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। जिनका … Read more
- संघर्ष और सेल्फ स्टडी से रची सफलता की कहानी,बारसोई की बेटी ऐश्वरी बनी बीपीआरओबारसोई /कटिहार – 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा के अंतिम परिणाम में बारसोई की बेटी ऐश्वरी कुमारी ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ऐश्वरी को 4325वीं रैंक प्राप्त हुई … Read more
- अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर बरमसिया में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसकटिहार – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर के अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर बरमसिया में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं दीप-ज्योति वंदना के साथ हुआ। इस … Read more
- KatiharNews:मो. लुतफूर रहमान ने एसडीएम पद पर चयनित होकर जिला का नाम किया रोशनआजमनगर /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के निमौल पंचायत के करार निमौल गांव के मो. लुतफूर रहमान पिता स्वर्गीय मो. वसीऊददीन ने 70 वीं बीपीएससी परीक्षा में 144वीं रैंक के साथ एसडीएम पद पर चयनित होने … Read more
- भारत स्काउट एवं गाइड एवं एकलक्ष्य भारत संस्था की ओर से 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजितकटिहार – एकलक्ष्य भारत संस्था एवं भारत स्काउट एवं गाइड जिला कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन एसआरएन पब्लिक स्कूल नवनीत नगर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण … Read more
- बीपीएससी में 526 वीं रैंक लाकर जिला नियोजन पदाधिकारी बने मनोरंजन कुमार,क्षेत्र का बढ़ाया मानबरारी /कटिहार – प्रखंड के सेमापुर क्षेत्र के अमीनाबाद मिल टोला निवासी बाल किशोर सिंह के पुत्र मनोरंजन कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 526वीं रैंक हासिल कर जिला नियोजन पदाधिकारी के … Read more
- कटिहार रेल मंडल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, पीएम के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारणस्वास्थ्य का दिया संदेश कटिहार – एनएफ रेलवे के कटिहार मंडल में 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोशी अधिकारी क्लब एवं फणीश्वर नाथ रेणु प्रेक्षागृह में उत्साहपूर्वक योग कार्यक्रम का आयोजन किया … Read more
- बीपीएससी परीक्षा में सफल होकर बरारी के कुमार गौरव सैनी बने अंचल पदाधिकारी,क्षेत्र में खुशी की लहरबरारी/कटिहार – बरारी नगर पंचायत के एक होनहार युवा ने बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अंचल पदाधिकारी सीओ पद की पात्रता हासिल कर अपने परिवार समाज तथा पूरे बरारी … Read more
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोढ़ा में सामूहिक योगाभ्यास,जनप्रतिनिधियों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेशकोढा / कटिहार- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोढ़ा नगर पंचायत स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कोढ़ा के प्रांगण में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया … Read more
- मारवाड़ी युवा मंच कटिहार शाखा की ओर से ‘स्वास्थ्यम’ पहल कार्यक्रम आयोजितकटिहार – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच कटिहार शाखा की ओर से ‘स्वास्थ्यम’ पहल के अंतर्गत बस्तौल स्थित वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह शुरू हुए इस कार्यक्रम … Read more
- यातायात थाना पुलिस के द्वारा नशा मुक्ति को लेकर निकाली गई जागरूकता रैलीकिशनगंज/प्रतिनिधि नशे की लत से बचने के लिए यातायात थाना की पुलिस आम लोगों को जागरूक कर रही है।इसके तहत लोगों से नशे की लत से बचने व शराब के नशे से दूर रहने को … Read more
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ठाकुरगंज प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में हुआ सामूहिक योगठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को ठाकुरगंज प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मियों को योग के प्रति जागरूक करना तथा … Read more
- किशनगंज में 206 प्रशिक्षु सिपाहियों की पासिंग आउट परेड, पूर्ण पुलिस बल में हुए शामिलप्रतिनिधि/किशनगंज जिले के खगड़ा स्थित शहीद अशफाक उल्ला खान स्टेडियम परिसर में रविवार को पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन किया गया। परेड के बाद 206 प्रशिक्षु रंगरूटों को पूर्ण पुलिस का दर्जा प्रदान किया … Read more
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग शिविर का हुआ आयोजनबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न संस्थाओं में योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने योगाभ्यास किया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बहादुरगंज के वार्ड नं … Read more
- किशनगंज :आग लगने से लाखों की सम्पत्ति जलकर हुई राखबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत शनिवार की देर शाम तकिया गावं मे अचानक आगलगी की घटना घटित हो जाने से पुरे गावं मे अफरा – तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। जहां आग की भीषण तेज लपटों मे … Read more





























