देश /एजेंसी
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी ने महीने भर चलने वाले पोषण माह 2021 के तहत कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत करते हुए कहा कि राष्ट्र की पोषण की आवश्यकता को पूरा करने के लिए आयुर्वेद के उपयोग के प्राचीन ज्ञान का प्रभावी ढंग से प्रयोग कैसे किया जा सकता है, इस बारे में ज्ञान प्रदान करना समय की आवश्यकता है। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने आज अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) में पोषण माह – 2021 की शुरुआत के अवसर पर पोषण वाटिका का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयुष और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई भी उपस्थित थे। दोनों मंत्रियों ने शिगरू (सहिजन) और आंवला के पौधों का पौधारोपण भी किया। आयुष मंत्रालय के निर्देशन में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, नई दिल्ली (एआईआईए) ने पोषण माह – 2021 के उत्सव की शुरुआत की।
कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री ने आईसीएमआर के साथ सहयोगात्मक उद्यम के माध्यम से एनीमिया की घटनाओं को कम करने के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने वैज्ञानिक आंकड़ों के प्रकाशन की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि दुनिया आयुर्वेद के योगदान को स्वीकार कर सके। पोषण के दो मुख्य घटक हैं, अर्थात् वहन करने योग्य और समग्र कल्याण के लिए आसानी से उपलब्धता। यहीं पर आयुर्वेद काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। उन्होंने डब्ल्यूसीडी मंत्रालय के माध्यम से स्वस्थ संतान और सरल तथा उत्कृष्ट व्यंजनों के लिए आयुष कैलेंडर को लोकप्रिय बनाने पर भी विचार किया।
डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई ने कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों जैसे शिगरू, शतावरी, अश्वगंधा, आमला, तुलसी और हल्दी के पोषण तथा औषधीय महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने मां और बच्चे की समग्र भलाई के लिए साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद पोषण प्रथाओं को बढ़ावा देने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने स्वस्थ संतान को जन्म देने के लिए गर्भावस्था के दौरान मां के जीवन में पोषण के महत्व को भी रेखांकित किया और आयुर्वेद के उपयोग से कैसे मदद की जा सकती है।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव इंदेवर पांडेय और आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। महीने भर चलने वाले इस उत्सव के दौरान एआईआईए द्वारा रोगी जागरूकता व्याख्यान, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, अतिथि व्याख्यान और कार्यशालाओं जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।इस अवसर पर शतावरी, अश्वगंधा, मूसली और यष्टिमधु जैसे पौधों का रोपण अभियान आयोजित किया गया तथा रोगियों और स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों के बीच स्वास्थ्य और पोषण का लाभ वाले इन पौधों का वितरण भी किया गया। आम जनता को पोषक मूल्य वाले चयनित पौधों की सूचना पुस्तिका भी प्रदान की गई। सत्तू पेय, तिल के लड्डू, झंगौर की खीर, नाइजर के बीज के लड्डू, आमलकी पनाका आदि जैसे विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले आयुर्वेदिक पौष्टिक व्यंजनों को भी कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शित किया गया।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- बंगाल के 9 वे मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी,पद और गोपनीयता की दिलवाई गई शपथडेस्क:शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई गई।राज्यपाल आर एन रवि के द्वारा उन्हें शपथ दिलवाई … Read more
- किशनगंज :दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत,परिजनों में मचा कोहरामकिशनगंज /बहादुरगंज/निसार अहमद किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा अजीम नेशनल … Read more
- शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के मुख्यमंत्री,सरकार बनाने का दावा किया पेशकोलकाता :शुक्रवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से शुभेंदु अधिकारी को नेता चुन लिया गया।जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।गौरतलब हो कि विधायक … Read more
- किशनगंज रेलवे स्टेशन में अज्ञात बुजुर्ग महिला की मौतकिशनगंज/सागर चंद्रा स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। प्लेटफॉर्म के पोल संख्या दो के समीप लगभग 65 वर्षीय महिला का शव बरामदगी … Read more
- फ्लाईओवर के पास डिवाइडर से टकराया ट्रक, चालक घायलकिशनगंज/सागर चंद्रा फरिंगगोड़ा एसएसबी कैंप के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। गुरुवार रात घटित घटना में आरजे 09 जीई 9525 नंबर के ट्रक का अगला हिस्सा … Read more
- KishanganjNews:पंचायती के दौरान मारपीट, महिला घायलसागर चंद्रा/किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के जनमजय गांव में पूर्व के विवाद के निपटारे के लिए आयोजित पंचायती में मारपीट हो गई। आरोपी पक्ष के द्वारा लाठी डंडे से वार किए जाने … Read more
- बैरगाछी गांव में चोरी, रुपये और गहने ले गया चोरकिशनगंज/सागर चंद्रा गाछपाड़ा पंचायत के बैलगाड़ी गांव में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। खिड़की का शीशा तोड़ कर चोरों ने कमरे में प्रवेश किया और विकास … Read more
- BiharNews:किशनगंज में आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला, एस आई सहित चार पुलिसकर्मी घायल, दो वाहन क्षतिग्रस्त21 आरोपियों सहित 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज, 7 गिरफ्तार सागर चंद्रा/किशनगंज फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर आरोपी और उसके परिजनों के द्वारा हमला कर दिया। … Read more
- पौआखाली थाना अध्यक्ष को किया गया निलंबित, कर्तव्य में लापरवाही का आरोपरणविजय /पौआखाली कर्तव्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता को लेकर किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने पौआखाली थाना के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पाई गई भारी कमियों … Read more
- बंजारा परिवार की नाबालिग दो लड़कियों के अपहरण का आरोप,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता/किशनगंज शहर के छैतन टोला वार्ड संख्या 19 में एक बंजारा परिवार के दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित राज कुमार ने गुरुवार को थाना में दर्ज … Read more
- पंचायत सचिवों की हड़ताल से टेढ़ागाछ में जनसेवाएं ठप, प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे लोगविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में पंचायत सचिवों की लगातार हड़ताल के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगभग एक महीने से पंचायत स्तर पर … Read more
- खनियाबाद पंचायत सरकार भवन में 19 मई को लगेगा सहयोग शिविर, तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजितविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खनियाबाद पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में आगामी 19 मई मंगलवार को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई … Read more
- किशनगंज:पोठिया पुलिस की कार्रवाई: गैर-जमानती वारंट का आरोपी गिरफ्तारइरफान/पोठिया (किशनगंज) किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर फरार अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में पोठिया पुलिस की सक्रियता रंग लाई है। पुलिस ने माननीय … Read more
- किशनगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस,कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजनउत्कृष्ट कार्य करने वाले को किया गया पुरस्कृत संवाददाता/किशनगंज विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर किशनगंज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला … Read more
- डीपीएस किशनगंज के छात्रों ने रेड क्रॉस प्रतियोगिता में बढ़ाया जिले का मानकिशनगंज : विश्व रेड क्रॉस दिवस 2026 के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल किशनगंज के छात्र-छात्राओं … Read more
- मनसाही में डिग्री कॉलेज मिलने से स्थानीय छात्र – छात्राओं सहित जनप्रतिनिधि एवं शिक्षक में उत्साहमनसाही/कटिहार – बिहार के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले के हर प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज बनवाने एवं जल्द ही चालू कर नए सत्र चालू करवाने का घोषणा जहां किया गया हैं। वहीं … Read more


























