सोमवार ,30 अगस्त 2021,तिथि : अष्टमी,विक्रम सम्वत :2078,पक्ष :कृष्ण
प्रस्तुती /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | कार्यो में जल्दबाजी या अति उत्साह दिखाना गड़बड़ी की वजह बन सकता है | आज परिवार के किसी सदस्य की बात को अनदेखा करना उनकी नाराजगी की वजह बनेगा | स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन अच्छा है ।
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | कामकाज को लेकर दिन दुसरो की मदद से आगे बढ़ेगा | आज थोड़े फायदे के चक्कर में नुकसान कर सकते है | छात्र पढाई में मन लगाएंगे | आज जीवनसाथी से ऐसी कोई बात ना कहे, जिससे तनाव पैदा होने की सम्भावना हो |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | किसी निजी कार्य को लेकर बनाई गयी योजना सफल हो सकती है | विदेश में रहने वाले जातक परिवार से मिलने की योजना बना सकते है | व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होगा, जो उन्हें दिनभर की थकान भुला देगा | सेहत को लेकर दिन ठीक है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | किसी मित्र से चल रही तनावपूर्ण स्थिति आज खत्म होगी | निजी व्यस्तता के चलते नौकरीपेशा जातक ऑफिस से छुट्टी ले सकते है | शाम को किसी धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम और सहयोग बढ़ेगा ।
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो
आज आपका दिन ठीकठाक फल देने वाला साबित होगा | आलस्य से घिरे रहेंगे, जिससे आपके कार्य भी प्रभावित हो सकते है | किसी को उधार दिया धन मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति को संबल मिलेगा | शाम का समय आप दोस्तों संग मौज मस्ती में बीता सकते है |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |आज आपका दिन शुभ रहेगा | निवेश किया गया धन अच्छा रीटर्न दे सकता है | जीवनसाथी किसी मामले में आपसे राय ले सकता है | रोजगार में बदलाव की सोच रहे जातक फ़िलहाल विचार को त्याग दे | घर परिवार का खुशहाली भरा माहौल आपको ख़ुशी देगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |आज आपका दिन शान्तिभरा रहेगा, जिससे सुकून महसूस करेंगे | व्यापारी जातक आज अपने व्यापार को लेकर कुछ निर्णय या योजनाए बना सकते है | आज किसी मित्र को आपकी जरूरत पड़ने वाली है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी संग अच्छा समय बिताएंगे |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |आज आपका दिन कुछ कमजोर प्रतीत हो रहा है | आज ऐसे कार्य हाथ में ना ले, जिनकी पूरा होने की संभावना कम है | आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | इस राशि के छात्रों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है | संतान के विवाह में कोई अड़चन परेशान कर सकती है ।
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | नौकरीपेशा जातक अपने किसी सहयोगी से उलझ सकते है, ऐसी स्थिति से बचे | कामकाज को लेकर दिन ठीक बीतेगा | शाम को घर में आये मेहमानो के चलते खर्चा हो सकता है | जीवनसाथी संग रिश्ते में हल्का तनाव रहेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो।
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | मन में कुछ नए विचार आएंगे, जिन्हे मित्र या करीबी से शेयर कर सकते है | परिवार में सम्पति के बंटवारे को चर्चा आपको परेशान कर सकती है | ससुराल पक्ष से कोई शख्स मुलाकात के लिए आ सकता है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |आज आपका दिन शुभ रहेगा | जीवनसाथी की आध्यात्म में रूचि आपको भी आकर्षित करेगी | किसी सम्पति को लेकर डील आज पूरी हो सकती है | खानपान के मामले में थोड़े सतर्क रहे, पेट संबंधी विकार हो सकता है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम की बयार रहेगी |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो | आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आज के दिन क्रोध आपका सबसे बड़ा दुश्मन साबित होगा, इससे बचे | कामकाज को लेकर दिन थका देने वाला रहेगा | संतान से जुडी कोई खबर आपको परेशान कर सकती है | दाम्पत्य जीवन ठीकठाक रहेगा ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- मानवता शर्मशार,नवजात का शव कचरे के ढेर में मिला,जांच में जुटी पुलिसकिशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज शहर के सोनार पट्टी रोड स्थित रामबाबू गली में एक पुराने कार्टून के अंदर कचरे के ढेर के पास नवजात बच्ची का शव मिला है।यह नन्ही बच्ची मात्र 3 दिन की थी। आंख … Read more
- किशनगंज: लापता किशोर का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद,जांच में जुटी पुलिसटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत हवाकोल पंचायत के गोढिया हाट वार्ड संख्या–2 से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 12 वर्षीय किशोर किशन कुमार ऋषिदेव का शव … Read more
- वृद्ध महिला से हुई चेन छीनतई की घटना का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने सोने का चेन किया गयाकिशनगंज/प्रतिनिधि डुमरिया ओवर ब्रिज के पास 28 जनवरी को वृद्ध महिला से हुई चेन छीनतई की घटना का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने सोने का चेन बरामद कर लिया है।सोने का चेन रविवार की शाम … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का भंडाफोड़, 11 टन से अधिक केला जब्त, कस्टम को सौंपा गयापौआखाली/रणविजय जिले के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल और सुखानी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए केले की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया है. एसएसबी और पुलिस ने सोमवार की रात्रि … Read more
- इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन 5 हजार 859 परीक्षार्थी शामिल,103 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थितकिशनगंज/प्रतिनिधि जिला मुख्यालय के बीस केन्द्रों में चल रही इंटरमीडिएट की परीक्षा का मंगलवार को दूसरा दिन था।दूसरे दिन भी इंटर की परीक्षा कदाचारमुक्त संचालित हुई। लगातार परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया जा रहा है।दूसरे … Read more
- पुलिस की कारवाई से नाराज ट्रैक्टर मालिक ने आत्मदाह का किया प्रयास,मचा हड़कंपटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के बीच एक ट्रैक्टर मालिक ने थाना के सामने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया जिससे हड़कम मच गया।ट्रैक्टर … Read more
- सड़क सुरक्षा माह समापन समारोह का हुआ आयोजन, स्कूली बच्चों को किया गया पुरस्कृत, दिलवाई गई शपथकिशनगंज/राहुल कुमार सड़क सुरक्षा माह 2026 के सफल आयोजन के बाद आज परिवहन विभाग कार्यालय परिसर में समापन समारोह का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर जिला पदाधिकारी विशाल राज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, और … Read more
- बहादुरगंज में सड़क किनारे से शव बरामद,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता/बहादुरगंज किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत छलका पुल निस्संद्रा घाट के समीप मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव के कुछ लोगों … Read more
- चिकन नेक कॉरिडोर की सुरक्षा होगी अभेद्य,जमीन के अंदर 40 किलोमीटर लंबे रेलवे टनल का होगा निर्माण,परिंदा भी नहीं मार सकेगा परकिशनगंज /राजेश दुबे भारत बांग्लादेश और नेपाल सीमा से सटे चिकन नेक कॉरिडोर की सुरक्षा अभेद्य होगी जिसे लेकर केंद्र सरकार के द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है।मालूम हो कि केंद्र सरकार सुरक्षा के … Read more
- शब ए बारात में अल्लाह के रहमतों का होता है नजूलसरफराज आलम/कोचाधामन (किशनगंज) प्रखंड क्षेत्र में शब-ए-बारात को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में खुशी है। आज (मंगलवार की रात)की रात शब-ए-बारात का एहतमाम किया जाएगा।शब ए बारात से ही पवित्र माह रमजान की तैयारी … Read more
- KishanganjNews:मध्य विद्यालय हिम्मत नगर में विदाई समारोह का हुआ आयोजन, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शाहिद आलम को दी गई भावभीनी विदाईकोचाधामन ( किशनगंज) सरफराज आलम मध्य विद्यालय हिम्मत नगर में विद्यालय परिवार की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शाहिद आलम को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान विद्यालय परिवार एवं … Read more
- अररिया: श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजन के दूसरे दिन उमड़ी भीड़ भीड़,भक्तिमय हुआ माहौलफारबिसगंज/बिपुल विश्वास शहर के प्रतिष्ठित सामाजिक परिवेश में स्थित राम प्रकाश प्रसाद के निज निवास, शिशु भारती विद्यालय के निकट आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान-यज्ञ के दूसरे दिन संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा … Read more
- फारबिसगंज में अमर शहीद जगदेव बाबू की 104वीं जयंती मनाई गईअररिया /बिपुल विश्वास बिहार लेलिन अमर शहीद जगदेव बाबू की 104वीं जयन्ती समारोह फारबिसगंज होटल मोर्या प्राईड में आयोजित की गई। समारोह की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार मेहता ने की।जयंती समारोह में बतौर मुख्य … Read more
- पुलिस कर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वाह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें: एसपीकिशनगंज/रणविजय पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने रविवार को जियापोखर थाना का विस्तृत वार्षिक निरीक्षण किया है. इस दौरान उन्होंने थाने के कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा की और पुलिस पदाधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए … Read more
- देश का आम बजट समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का करेगा कार्य: चंद्रकलाअररिया /बिपुल विश्वास भाजपा जिला मंत्री चन्द्रकला राय ने आम बजट 2026 का स्वागत करते हुए इसे “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने वाला जनकल्याणकारी बजट बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में महिला … Read more
- किशनगंज:शब – ए – बारात को ले सदर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजितकिशनगंज/प्रतिनिधि शब – ए – बारात को लेकर सोमवार को सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।एसडीएम अनिकेत कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार व सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन की मौजूदगी में … Read more
- कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त कारवाई में 60 बोरी यूरिया खाद किया गया जप्तकिशनगंज/प्रतिनिधि कृषि विभाग ने सदर थाना की पुलिस के सहयोग से शनिवार को लहरा चौक से 60 बोरी यूरिया खाद जप्त किया है। जप्त खाद जुगाड़ वाहन से बंगाल से लाया जा रहा था।खाद के … Read more
- किशनगंज: टेढ़ागाछ के सभी पंचायतों में फार्मर आईडी शिविर का आयोजन, किसानों को मिल रहा सीधा लाभटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फार्मर आईडी शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य किसानों की फार्मर आईडी … Read more
- किशनगंज:अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त, चालक फरार।विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटगांव पंचायत के दहीभात के समीप सोमवार को पुलिस प्रशासन ने अवैध रूप से बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। यह कार्रवाई गोरीया नदी किनारे स्थित घाट … Read more






























