देश /डेस्क
शुक्रवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर को बड़ी सौगात दी है ।पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कई योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया है । पीएम मोदी ने पार्वती माता मंदिर की आधार शिला रखी वहीं पुनर्निर्मित मंदिर परिसर जिसका निर्माण 3.5 करोड़ से हुआ है का लोकार्पण किया । पीएम मोदी ने पर्यटन सुविधा केंद्र सहित अन्य योजनाओं का शिलान्यास किया है ।
पीएम मोदी ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की आज मैं लौह पुरुष सरदार पटेल जी के चरणों में भी नमन करता हूँ जिन्होंने भारत के प्राचीन गौरव को पुनर्जीवित करने की इच्छाशक्ति दिखाई। सरदार साहब, सोमनाथ मंदिर को स्वतंत्र भारत की स्वतंत्र भावना से जुड़ा हुआ मानते थे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर आतंकवाद के खिलाफ बड़ा संदेश देते हुए कहा कि इस मंदिर को सैकड़ों सालों के इतिहास में कितनी ही बार तोड़ा गया, यहाँ की मूर्तियों को खंडित किया गया, इसका अस्तित्व मिटाने की हर कोशिश की गई।
उन्होने कहा लेकिन इसे जितनी भी बार गिराया गया, ये उतनी ही बार उठ खड़ा हुआ ।पीएम ने कहा आस्था को आतंक से कुचला नहीं जा सकता ।पीएम मोदी ने कहा ये ऐसा स्थल है जिसे हजारों साल पहले हमारे ऋषियों ने ज्ञान का क्षेत्र बताया था। जो आज भी पूरे विश्व के सामने आह्वान कर रहा है कि सत्य को असत्य से हराया नहीं जा सकता, आस्था को आतंक से कुचला नहीं जा सकता।उन्होने कहा आज राम मंदिर के रूप में नए भारत के गौरव का एक प्रकाशित स्तम्भ भी खड़ा हो रहा है।हमारी सोच होनी चाहिए इतिहास से सीखकर वर्तमान को सुधारने की, एक नया भविष्य बनाने की। पीएम मोदी ने कहा पश्चिम में सोमनाथ और नागेश्वर से लेकर पूरब में बैद्यनाथ तक,उत्तर में बाबा केदारनाथ से लेकर दक्षिण में भारत के अंतिम छोर पर विराजमान श्री रामेश्वर तक,ये 12 ज्योतिर्लिंग पूरे भारत को आपस में पिरोने का काम करते हैं।
पीएम ने कहा हमारे लिए इतिहास और आस्था का मूल भाव है सबका साथ- सबका विकास – सबका विश्वास और सबका प्रयास।हमारे यहां जिन द्वादश ज्योतिर्लिंगों की स्थापना की गई है, उनकी शुरुआत सोमनाथ मंदिर से ही होती है।वहीं उन्होने पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का उल्लेख भी इस दौरान किया और कहा प्रेरकों को नई जगह की जानकारी मिले उसके लिए गाइड को ट्रेंड किया जा रहा है ।इस कार्यक्रम में गृहमंत्री श्री अमित शाह ,गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- पहचान पत्र के बिना नेपाल में एंट्री बंद,नए नियम से बढ़ी परेशानीजोगबनी (अररिया)अरुण कुमार भारत-नेपाल सीमा पर शनिवार से अचानक बढ़ी सख्ती ने सीमावर्ती इलाकों में हलचल तेज कर दी है। नेपाल प्रशासन ने अब नेपाल में प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिकों के … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ नेपाल के बीच संयुक्त गश्ती एवं समन्वय बैठक आयोजितकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल 12वीं वाहिनी किशनगंज के “ई” समवाय माफिटोला में शनिवार को सीमा सुरक्षा एवं आपसी समन्वय को लेकर संयुक्त … Read more
- एसएसबी ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्रों व ग्रामीणों को योग अपनाने का संदेशटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल 12वीं बटालियन द्वारा गुरुवार को “ई” समवाय माफ़ीटोला सीमा चौकी फतेहपुर अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय खाताबस्ती में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर … Read more
- कटिहार रेल मंडल में तीन दिवसीय मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान से हड़कंप705 बेटिकट यात्री पकड़े गये 4 लाख 90 हजार से अधिक जुर्माना किया गया वसूल कटिहार – कटिहार रेल मंडल में चलाए गए तीन दिवसीय विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान में कुल … Read more
- घर से बुलाकर युवक के साथ मारपीट, नगदी और चेन छीनने का आरोप,जांच में जुटी पुलिसबरारी /कटिहार – बरारी थाना क्षेत्र के सुजापुर गांव में एक युवक को घर से बुलाकर बहियार में ले जाकर बेरहमी से मारपीट करने और नगदी व चांदी की चेन छीन लेने … Read more
- लायंस क्लब कटिहार की ओर से मुफ्त नेत्र जांच और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजितकटिहार – लायंस क्लब कटिहार की ओर से स्कूली बच्चों एवं अभिभावकों का मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन आदर्श आवासीय मध्य विद्यालय शादपुर रजवाड़ा में किया गया। क्लब के अध्यक्ष लायन … Read more
- बिजली चोरी के आरोप में सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्जकदवा /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में विद्युत विभाग की छापेमारी में अवैध रुप से विद्युत उपभोग करते सात लोगों को पकड़ा गया है। मामले को लेकर विद्युत विभाग की ओर से कदवा … Read more
- कटिहार:जिला व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजनविभिन्न लंबित मामलों का हुआ निष्पादन कटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय परिसर के एडीआर भवन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला … Read more
- प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को तकनिकी समस्या होने पर फिल्ड ट्रेनर से संपर्क करे – बीडीओबारसोई /कटिहार -जनगणना के संदर्भ में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण निर्देश है कि यदि फिल्ड में किसी भी प्रकार की कोई तकनिकी, प्रक्रियात्मक अथवा एचएलओ ऐप से संबंधित … Read more
- कटिहार:भाजपा महामंत्री सौरभ कुमार मालाकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री से मिलकर दी बधाईकटिहार के बेहतर विकास की रखी मांग कटिहार – बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के गठन के बाद पूर्व के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल को बिहार … Read more
- पंचायत चुनाव की प्रक्रिया विभागीय स्तर पर शुरूफलका /कटिहार – प्रखंड के पंचायत में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पंचायत चुनाव 2026 का प्रक्रिया विभागीय स्तर पर शुरू हो गई है और पंचायत चुनाव 2026 का प्रपत्र एक … Read more
- निशांत कुमार का विधिवत राजनीतिक प्रारंभ सुखद एवं उत्साहवर्धक — डॉ. एसके सुमनकटिहार – जनता दल यू के वरिष्ठ नेता डॉ. एसके सुमन ने इंजीनियर निशांत कुमार के सक्रिय राजनीतिक जीवन में प्रवेश को बिहार की राजनीति के लिए एक ऐतिहासिक,सकारात्मक एवं दूरगामी पहल … Read more
- सीमेंट लोड ट्रैक्टर ने बच्चे को कुचला,गंभीर रूप से घायलप्राणपुर /कटिहार – प्राणपुर थाना क्षेत्र के सिरण्डा गांव में दोपहर बाद 10 वर्षीय नूर सलाम नमाज पढ़ कर मस्जिद से घर आ रहा था। इसी बीच सड़क पार करने के दौरान … Read more
- फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करना युवक पर पड़ा महंगाबरारी /कटिहार – सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर देश के नेताओं के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक एवं अनर्गल टिप्पणी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। मामले में कार्रवाई करते … Read more
- कटिहार:परिसीमन और आरक्षण को लेकर मुखिया संघ ने की बैठकमांगे पूरी नहीं हुई तो पंचायत चुनाव का करेंगे विरोध आजमनगर /कटिहार – प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सामुदायिक भवन के सभाकक्ष में प्रखंड के 28 पंचायतों के मुखिया की अहम बैठक आयोजित … Read more
- कटिहार:प्रसव पूर्व 60 गर्भवती महिलाओं की हुई जांचमनसाही/कटिहार – प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में शनिवार को प्रसव पूर्व 60 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र से लाए आशा के … Read more
- कटिहार रेल क्षेत्र में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई,ट्रेन पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार21 अवैध हॉकर भी दबोचे गए कटिहार – कटिहार रेल क्षेत्र में रेलवे सुरक्षा बल की लगातार कार्रवाई से अपराधियों और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। … Read more
- पटना में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण – संजय कुमार सिंहटीआरई-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस का हमला, कहा युवाओं के साथ हो रहा छल कटिहार – बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरई-4 का विज्ञापन जारी … Read more
- पीएम आवास लाभुकों ने लगाया अवैध वसूली का आरोप,जांच की मांगबरारी /कटिहार – प्रखंड की रौनिया पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नाम जोड़ने और जियो टैग करने के नाम पर अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया है। पंचायत की … Read more
- कटिहार में गूंजा ‘व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट’संविधान जागरूकता के लिए युवाओं ने लिया संकल्पकटिहार – राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस के ‘व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट’ के तहत सीमांचल के चार जिलों कटिहार,पूर्णिया, अररिया और किशनगंज में एक साथ एक दिवसीय ‘बुनियादी कैंप’ का आयोजन किया गया। इसी क्रम … Read more



























