देश /एजेंसी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार यानी कल प्रात: 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के सोमनाथ में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाना है उनमें सोमनाथ सैरगाह, सोमनाथ प्रदर्शनी केंद्र और पुराने (जूना) सोमनाथ का पुनर्निर्मित मंदिर परिसर शामिल हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री पार्वती मंदिर की आधारशिला भी रखेंगे।प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया की सोमनाथ सैरगाह को ‘प्रसाद (तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक, धरोहर संवर्धन अभियान) योजना’ के तहत 47 करोड़ रुपये से भी अधिक की कुल लागत से विकसित किया गया है। ‘पर्यटक सुविधा केंद्र’ के परिसर में विकसित सोमनाथ प्रदर्शनी केंद्र में पुराने सोमनाथ मंदिर के खंडित हिस्सों और पुराने सोमनाथ की नागर शैली की मंदिर वास्तुकला वाली मूर्तियों को दर्शाया जाता है।
वहीं पुराने (जूना) सोमनाथ के पुनर्निर्मित मंदिर परिसर को श्री सोमनाथ ट्रस्ट द्वारा 3.5 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ पूरा किया गया है। इस मंदिर को ‘अहिल्याबाई मंदिर’ के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि इसे इंदौर की रानी अहिल्याबाई द्वारा तब बनाया गया था, जब उन्होंने पाया कि पुराना मंदिर खंडहर में तब्दील हो गया है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ इसकी क्षमता बढ़ाने के लिए संपूर्ण पुराने मंदिर परिसर का समग्र रूप से पुनर्विकास किया गया है।श्री पार्वती मंदिर का निर्माण 30 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय से किया जाना प्रस्तावित है। इसमें सोमपुरा सलात शैली में मंदिर का निर्माण, गर्भ गृह और नृत्य मंडप का विकास करना शामिल होगा।इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री, केंद्रीय पर्यटन मंत्री, गुजरात के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- राजकीय डिग्री महाविद्यालय कोचाधामन में नामांकन का खुला खाता,विवाहित महिला आरती बनी पहली नामांकित छात्रा, कॉलेज में खुशी का माहौलनामांकन के दूसरे दिन हुए आठ नामांकन नामांकन की अंतिम तिथि है 19 जून राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत किशनगंज जिला अंतर्गत नवसृजित राजकीय डिग्री महाविद्यालय कोचाधामन में बुधवार को विवाहित महिला … Read more
- बेतिया में अंचल कार्यालय का डाटा ऑपरेटर 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तारबेतिया। पश्चिम चंपारण जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी विभाग की टीम ने अंचल कार्यालय में पदस्थापित डाटा ऑपरेटर को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर … Read more
- KishanganjNews:सहयोग शिविर में पहुंचे डीएम विशाल राज, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का दिया भरोसाविजय कुमार साह /टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड के हाटगांव, धवेली एवं भोरहा पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को आयोजित विशेष सहयोग शिविर का निरीक्षण करने किशनगंज के जिला पदाधिकारी विशाल राज भोरहा पंचायत पहुंचे। उनके … Read more
- BiharNews:किशनगंज पुलिस का बड़ा एक्शन: एक सप्ताह में 51 अपराधी गिरफ्तार, 80 लाख की स्मैक-हेरोइन जब्त430 ग्राम हेरोइन के साथ कई वाहन किया गया जप्त प्रतिनिधि/किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला … Read more
- KishanganjNews:कार और ट्रैक्टर की टक्कर में 7 लोग घायल,दो की स्थिति गंभीरसंवाददाता/ किशनगंज किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत एनएच 327ई पर दर्दनाक सड़क हादसा में कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। सुखानी थाना क्षेत्र के सालगुड़ी चौक के पास ओवरब्रिज पर मक्का से … Read more
- मासूम बेटियों के सिर से उठा मां का साया, विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा कोहरामपिता ने लगाया हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप, ससुराल पक्ष के खिलाफ दी शिकायत राज कुमार/पोठिया: पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के छतरगाछ में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने … Read more
- किशनगंज में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: गलगलिया चेक पोस्ट से 204 लीटर विदेशी शराब के साथ मुजफ्फरपुर का तस्कर गिरफ्तारराहुल कुमार/किशनगंज बिहार में पूर्ण शराबबंदी को कड़ाई से लागू करने के लिए उत्पाद विभाग एक्टिव मोड में है। शराब तस्करों और पियक्कड़ों के खिलाफ विभाग द्वारा लगातार छापेमारी और जांच अभियान चलाया जा … Read more
- जन सहयोग एवं जनकल्याण शिविर का डीएम ने किया शुभारंभ,प्राप्त आवेदनों का 30 दिनों में होगा निष्पादनडंडखोरा/कटिहार–बिहार सरकार के निर्देशानुसार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रखंड मुख्यालय में जन सहयोग एवं जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया।जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी तथा अपर समाहर्ता डाॅ. बिनोद कुमार ने दीप … Read more
- समेली प्रखंड मुख्यालय में तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का शुभारंभसमेली /कटिहार-समेली प्रखंड मुख्यालय परिसर में तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 16 जून से 18 जून तक आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य आम जनता … Read more
- कोढ़ा विधायक कविता पासवान ने लाभुकों के बीच वितरित किए जॉब कार्ड,राशन कार्ड व प्रमाण पत्रकोढा/कटिहार-कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से “पंचायत सहयोग शिविर – समस्याओं का तेज समाधान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रखंड कार्यालय परिसर कोढ़ा, नगर … Read more
- आंधी-तूफान से सड़क पर गिरा विशालकाय पेड़,घंटों बाधित रहा आवागमनबिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण परेशान हसनगंज /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के जगरनाथपुर पंचायत के महमदिया हाट काली स्थान समीप मुख्य सड़क में रात्रि आई तेज आंधी-तूफान में सड़क के बीचोंबीच एक विशालकाय … Read more
- डीएम ने सहयोग शिविर का लिया जायजा,विभिन्न स्टालों का लिया जायजाहसनगंज /कटिहार -हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत में थाना प्रांगण एवं प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय सहयोग सह जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सभी विभागों का स्टॉल लगाया गया … Read more
- हरिनाम संकीर्तन को लेकर बुधवार को निकलेगी भव्य कलश शोभायात्रामनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के विजयर्धारी हनुमान मंदिर मरंगी में हरिनाम संकीर्तन को लेकर कलश शोभा यात्रा का आयोजन आज किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भोला … Read more
- घायल मिले विक्षिप्त व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत,शिनाख्त के प्रयास तेजफलका/कटिहार – फलका पुलिस की ओर से थाना क्षेत्र के मांगनपट्टी महादलित टोला के पास से घायल अवस्था में रेस्क्यू किए गए एक अज्ञात मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत … Read more
- जीएनएम छात्राओं के बीच जमीन पर बैठे डीएम,शिकायत सुनते ही प्राचार्य-शिक्षक बदलने का दिया आदेशकटिहार – जीएनएम स्कूल में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही छात्राओं का आंदोलन समाहरणालय पहुंच गया। पहले सड़क जाम कर विरोध जता रहीं छात्राएं बाद में समाहरणालय परिसर पहुंचीं। जहां … Read more
- सहयोग शिविर में उमड़ी भीड़,राजस्व और पेंशन से जुड़े सबसे अधिक आवेदनबरारी /कटिहार – सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से बरेटा पंचायत भवन में मंगलवार को एक दिवसीय सहयोग शिविर का आयोजन किया … Read more



























