पटना /प्रतिनिधि
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गांधी मैदान में झंडोत्तोलन किया। इसके बाद उन्होने बिहार वासियों को संबोधित करते हुए राज्य के विकास हेतु किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए उपलब्धियों को गिनवाया है । मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कई बड़ी घोषणा की है।
सीएम ने बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के अधीन 3 महाविद्यालयों की स्थापना किए जाने की घोषणा की है।मालूम हो की सबौर में कृषि जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, भोजपुर में नए कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय और पटना में कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय शामिल हैं ।2. राज्य के किसानों को कृषि उत्पादों के लिए बाजार की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी कृषि बाजार समितियों का विकास चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा। यहां पर अनाज फल सब्जी एवं मछली की अलग-अलग बाजार व्यवस्था, स्टोरेज की सुविधा के कार्य किए जाएंगे। इस पर 2700 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
3. सीएम ने बिहार में इको टूरिज्म के विकास के सभी कार्य अब पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के द्वारा कराए जाएंगे। इसके लिए विभाग में ईको टूरिज्म विंग की स्थापना की जाएगी। इसके अंतर्गत पहाड़ी वन एवं वन्य प्राणी क्षेत्रों में पर्यटकों के लिए उच्चस्तरीय सुविधा का निर्माण एवं रखरखाव किया जाएगा। इसके लिए इको टूरिज्म पॉलिसी का निर्धारण शीघ्र किया जाएगा।
4- सभी गांव को अगले 4 सालों में दुग्ध सहकारी समितियां से आच्छादित किया जाएगा। जितनी भी नई समितियां बनेंगी उनमें 40% समिति महिला दुग्ध समिति समितियां होंगी।
5- सुधा डेयरी के उत्पादों के लिए विक्रय केंद्र कुछ शहरों तक ही सीमित है। अब शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसका विस्तारीकरण किया जाएगा। अगले 4 साल में सभी नगर निकाय एवं प्रखंड स्तर तक सुधा डेयरी के उत्पादों के लिए बिक्री केंद्र खोले जाएंगे।
6- पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए पारिवारिक आय की सीमा भारत सरकार द्वारा 2.5 लाख रुपए निर्धारित की गई है। बिहार सरकार द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ा अति पिछड़ा वर्ग के छात्र छात्राओं के लिए पारिवारिक आय सीमा को ढाई लाख से बढ़ाकर ₹3,00,000 किया जाएगा। बढ़ी हुई पारिवारिक आय सीमा के कारण होने वाले अतिरिक्त खर्च को राज्य सरकार वहन करेगी।
7- स्कूली शिक्षा के विकास एवं गुणवत्ता में सुधार के लिए विद्यालय स्तर पर कुशल एवं प्रभावी नेतृत्व की आवश्यकता होती है। इसके लिए शिक्षा विभाग के अधीन प्रारंभिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक का संवर्ग और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक संवर्ग का गठन किया जाएगा। प्रधान शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक के पदों पर नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से होगी।
8- सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत अब तक अनुसूचित जाति, जनजाति तथा पिछड़े वर्ग के युवक-युवतियों को बीपीएससी तथा यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए ₹50,000 तथा ₹1,00,000 का प्रोत्साहन दिया जाता है। अब इस योजना की तर्ज पर अन्य सभी वर्ग की युवतियों के लिए भी सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की जाएगी। ताकि प्रशासनिक सेवाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ सके। मतलब मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि आप सभी वर्ग- समाज की लड़कियों को बीपीएससी और यूपीएससी की मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए सरकार मदद करेगी।
9- केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार के अधिकारियों-कर्मियों एवं पेंशन धारियों को एक जुलाई 2021 से महंगाई भत्ता की दर 11% बढ़ा दी गई है। अब 17% के स्थान पर 28% महंगाई भत्ता दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे संबंधित आदेश वित्त विभाग द्वारा निर्गत किया जाएगा। वहीं गांधी मैदान में 8 झांकियां का प्रदर्शन इस बार हुआ ।जिसमें बिहार शिक्षा परियोजना को पहला पुरस्कार एवंग्रामीण विकास विभाग को दूसरा पुरस्कार एवं उद्योग विभाग को तीसरा पुरस्कार प्रदान किया गया ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- अररिया:प्रिंस यादव की मौत के बाद युवाओं में उबाल,फारबिसगंज में कैंडल मार्च निकाल कर सीबीएसई जांच की मांगखान सर को बताया शिक्षा माफिया अररिया/अरुण कुमार पटना कोचिंग विवाद को लेकर राजनीति तेज हो गई है।रौशन आनंद और फैजल खान उर्फ खान सर के बीच जारी विवाद धीरे धीरे राजनैतिक रंग लेने … Read more
- पटना के चर्चित कोचिंग विवाद मामले में सियासत गरमाई, तेजस्वी यादव ने की CBI जांच की मांगपटना के चर्चित कोचिंग विवाद मामले को लेकर बिहार की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर पूरे मामले की CBI जांच कराने … Read more
- पत्रकारों के लिए लगा मुफ्त हेल्थ कैंप,विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य संबंधी सलाहकटिहार – जिले में पत्रकारों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मेडी मंत्रा की ओर से विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शहर के पानी … Read more
- देशी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेलफलका /कटिहार – थाना क्षेत्र के भरसिया पंचायत के बालू टोला में फलका पुलिस ने 30 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष … Read more
- करंट लगने से किसान की मौत,परिजनों में पसरा मातमफलका/ कटिहार -थाना क्षेत्र के मोरसंडा पंचायत के हसीमपुर टोला में करेंट लगने से एक किसान की मौत हो गयी। घटना को लेकर पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान हसीमपुर … Read more
- समाज के सबसे कमजोर और महादलित-वंचित वर्गों को सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – प्रभारी मंत्रीमुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना, मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना तथा मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के चयनित लाभुक को दी गयी राशि पूर्णिया – बिहार समाज कल्याण विभाग की ओर से पूर्णिया … Read more
- एएएम चिल्ड्रेन्स एकेडमी की साइंस की छात्रा रिया दौलानी ने 12 वीं बोर्ड परीक्षा में लहराया परचमकटिहार – एएएम चिल्ड्रेन्स एकेडमी की मेधावी साइंस की छात्रा रिया दौलानी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई द्वारा आयोजित शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा12 वीं की वार्षिक परीक्षा में 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त … Read more
- हाट जाने वाली सड़क पर बह रहा है नाली का गंदा पानी,आवागमन में परेशानीफलका/ कटिहार – प्रखंड के सोहथा दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या आठ के हटिया सड़क अब सड़क नही रहा। नाला में परिवर्तित हो गया है। सालो भर सावन भादो चैत हो या बैशाख नाला … Read more
- गैस एजेंसी पर उपभोक्ता के सिलेंडर की कालाबाजारी का आरोप,मचा हड़कंपजानकारी के बिना सिलेंडर उठाव का दावा, सवालों पर एजेंसी संचालक ने साधी चुप्पी कोढ़ा /कटिहार – गेड़ाबाड़ी स्थित इंडियन गैस एजेंसी एक बार फिर विवादों में घिर गई है। इस बार एजेंसी पर … Read more
- प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण का आयोजनमनसाही/कटिहार – प्रखंड कृषि कार्यालय मनसाही में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर कृषि कार्यालय मनसाही के प्रखंड कृषि पदाधिकारी,कृषि समन्वयक,लेखापाल,कार्यपालक सहायक,प्रखंड तकनीकी प्रबंधक,किसान सलाहकार ने … Read more
- मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट,नवाबगंज में शांति समिति की बैठक,भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपीलमनिहारी /कटिहार – आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नवाबगंज पंचायत भवन में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक … Read more
- कटिहार नगर निगम का अतिक्रमण पर बड़ा अभियान,सड़क किनारे अवैध कब्जे हटाए गयेकटिहार- शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और आम नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कटिहार नगर निगम की ओर से विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर निगम के … Read more
- नागरिक देवो भवः के मंत्र को समर्पित रहे मोदी सरकार के 12 वर्ष – शाहनवाज हुसैनकटिहार – 12 साल विश्वास के विकास के जनकल्याण के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित की गयी। कार्यक्रम में मुख्य … Read more
- महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ 17 जून को राजद का धरना, तैयारियों को लेकर किशनगंज में बैठक आयोजितसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज में सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल की बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक अंजार नईमी,पूर्व विधायक मुजाहिद आलम सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।दरअसल आगामी 17 जून … Read more
- वैज्ञानिक खेती अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन करें किसान, पोठिया में खरीफ प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजितकृषि विशेषज्ञों ने किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी, विधायक कमरुल होदा ने कहा, शिक्षा और आधुनिक कृषि तकनीक से ही मजबूत होगा किसान परिवार पोठिया/किशनगंज/राज कुमार किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से … Read more
- वेतन भुगतान में देरी से भड़कीं आशा कर्मियां, पोठिया सीएचसी में जमकर हंगामा,स्वास्थ्य प्रबंधक पर लगाए गंभीर आरोपपोठिया/किशनगंज/राज कुमार पोठिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोठिया सोमवार को आशा कर्मियों के आक्रोश का गवाह बना। पिछले छह माह से मानदेय भुगतान नहीं होने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर दर्जनों आशा कर्मियों का गुस्सा … Read more
- मोहर्रम को लेकर टेढ़ागाछ थाना में शांति समिति की बैठक, असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजरविजय कुमार /टेढ़ागाछ आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को टेढ़ागाछ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड … Read more
- मैजिक गाड़ी से पार्ट्स चुराते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, भीड़ ने दबोच कर पुलिस को सौंपाराहुल कुमार/किशनगंज किशनगंज शहर के कालू चौक के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय लोगों ने एक शातिर चोर को चोरी करते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी युवक एक खड़ी मैजिक … Read more



























