बिहार :9 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला,देखे सूची

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

पटना /संवादाता

बिहार के 9 आईएएस व अन्य अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में बिहार सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।मालूम हो कि राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक बनाया गया है। जबकि राज्य परियोजना निदेशक शिक्षा परियोजना संजय कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए स्वास्थ्य विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।ये अगले आदेश तक बिहार एड्स नियंत्रण सोसाइटी और राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।






वहीं उद्योग विभाग के विशेष सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह को प्राथमिक शिक्षा निदेशक बनाया गया है।
शिक्षा विभाग के विशेष सचिव गिरिवर दयाल सिंह को खेल निदेशालय में निदेशक बनाया गया है ।प्राथमिक शिक्षा निदेशक डॉ रंजीत कुमार सिंह को पंचायती राज विभाग का निदेशक बनाया गया है। डॉ संजय सिन्हा को ईख आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है। श्रीकांत शास्त्री नगर आयुक्त मुंगेर को राज्य परियोजना निदेशक शिक्षा परियोजना परिषद के पद पर पदस्थापित किया गया है। दिलीप कुमार को उद्योग विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। और सन्नी सिन्हा (आई आर ए एस) को परिवहन विभाग में अपर सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला


लल्लन प्रसाद उपमहानिरीक्षक चंपारण क्षेत्र विद्या को अगले आदेश तक उप महानिरीक्षक कोशी सहरसा के पद पर पदस्थापित किया गया है. वहीं जितेंद्र मिश्रा उप महानिरीक्षक नागरिक सुरक्षा को अगले आदेश तक उप महानिरीक्षक गिरी रक्षा वाहिनी पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है. राजेश त्रिपाठी उप महानिरीक्षक मानव अधिकार को अगले आदेश तक उपमहानिरीक्षक आर्थिक अपराध इकाई के पद पर पदस्थापित किया गया है. रविंद्र कुमार उपमहानिरीक्षक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को अगले आदेश तक उपमहानिरीक्षक छपरा के पद पर पदस्थापित किया गया है. प्रणव कुमार प्रवीण उप महानिरीक्षक उसी को अगले आदेश तक उपमहानिरीक्षक चंपारण बेतिया के पद पर पदस्थापित किया गया है. 






आज की अन्य खबरें पढ़े :






बिहार :9 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला,देखे सूची