देश :धोलावीरा को विश्व धरोहर स्थल घोषित करने पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रसन्नता व्यक्त की 

SHARE:

देश /एजेंसी 


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में हड़प्पा युग के शहर, धोलावीरा को विश्व धरोहर स्थल घोषित करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यहां अवश्य जाना चाहिए, विशेषकर उन लोगों को जो इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व में दिलचस्पी रखते हैं। 
यूनेस्को द्वारा किए गए ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा की”इस समाचार से बहुत प्रसन्नता हुई।धोलावीरा एक महत्वपूर्ण शहरी केंद्र था और हमारे अतीत के साथ हमारे सबसे महत्वपूर्ण संपर्कों में एक है। यहां जरूर जाना चाहिए, विशेषकर उन लोगों को जो इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व में रुचि रखते हैं।






उन्होने अपने ट्वीट में लिखा मैं अपने विद्य़ार्थी जीवन के दिनों में पहली बार धोलावीरा गया था और मैं उस स्थान से मंत्रमुग्ध हो गया था। एक अन्य ट्वीट में उन्होने लिखा गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मुझे धोलावीरा में विरासत संरक्षण और जीर्णोद्धार से संबंधित पहलुओं पर काम करने का अवसर मिला। हमारी टीम ने वहां पर्यटन के अनुकूल बुनियादी ढांचा बनाने के लिए भी काम किया था।” 






आज की अन्य खबरें पढ़े :




सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!