दिल्ली :नवजोत सिंह सिद्धू बनाए गए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ,4 कार्यकारी अध्यक्ष भी किए गए मनोनीत

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

देश /डेस्क

कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी नेपंजाब में जारी सियासी उठापटक के बीच नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष मनोनीत कर दिया है।वहीं सिद्धू को अध्यक्ष बनाए जाने के साथ-साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष की भी नियुक्ति की गई है।






कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी के प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को तत्काल प्रभाव से पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है। सोनिया गांधी ने जिन चार नेताओं का पंजाब कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है, उनमें संगत सिंह गिलाजियान, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा का नाम शामिल है।बता दे की बीते दो महीनों से पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और सिंधु के बीच आपसी तालमेल बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा कवायद की जा रही थी और अब सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया है ।जिसके बाद राजनीतिक गलियारे में इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया है की क्या कैप्टन अमरिंदर सिंह सिद्धू को तरजीह देंगे क्योंकि उन्होंने पूर्व में कहा था की सिद्धू सार्वजनिक रूप से माफी मांगे तभी वो उनसे मुलाकात करेंगे ।






आज की अन्य खबरें पढ़े :




दिल्ली :नवजोत सिंह सिद्धू बनाए गए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ,4 कार्यकारी अध्यक्ष भी किए गए मनोनीत