बंगाल :मादक पदार्थों का सेवन करने एवं बेचने वालो के खिलाफ नक्सलबाड़ी बाजार पाड़ा के लोगों ने कसी कमर

SHARE:

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

नशा हर रूप से सेहत के लिए हानिकारक है। इससे हर कोई वाकिब है,लेकिन फिर भी इन दिनों युवा वर्ग के अधिकांश लोग इसकी चंगुल में फंसते जा रहे हैं।हालात चुनौतीपूर्ण इसलिए भी होते जा रहे हैं कि अब युवा वर्ग शराब की बजाय सूखे नशे यानी स्मैक , चरस व नशीले ड्रग्स के चंगुल में फंस रहा है।इस नशे के दलदल में फंसने के बाद उनका कैरियर तो बर्बाद हो रहा है। साथ ही सेहत भी गंवा रहे हैं। इसी को देखते हुए नक्सलबाड़ी दक्षिण बाजार पाड़ा के लोगों ने युवाओं को नशा मुक्त कराने को लेकर अपनी कमर कस ली है।






बुधवार को दक्षिण बाजार के निवासियों ने मादक पदार्थों को खरीद – फरोख्त करने वाले दो युवकों को पकड़ा । हालांकि दोनों युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया । स्थानीय लोगों ने बताया कि मादक पदार्थों के लत से युवा वर्गों को बचाने के लिए वे लोगों ने अपना कमर कस लिया है। स्थानीय लोगों ने कहा अब नशा से जुड़े हर लोगों को पकड़ कर प्रशासन को सौंपा जायेगा। वहीं इस संबंध में नक्सलबाड़ी प्रखंड – 2 तृणमूल युवा कांग्रेस अध्यक्ष अरुण घोष ने बताया की युवाओं को ड्रग्स के चंगुल से बचाने के लिए नक्सलबाड़ी बाजार पाड़ा के लोगों ने ड्रग्स के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है, जो एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ मिलकर ड्रग्स को जड़ से खत्म करने के लिए नक्सलबाड़ी के हर इलाकों में कमिटी गठित करने का भी विचार- विमर्श किया जा रहा है।






आज की अन्य खबरें पढ़े :






सबसे ज्यादा पड़ गई