खोरीबाड़ी /चंदन मंडल
राज्य सरकार द्वारा नक्सलबाड़ी प्रखंड अंतर्गत सूरजबोड़ स्थित 105 एकड़ जमीन पर गोर्खा रेजीमेंट व पुलिस ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण करने की घोषणा से किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसान लगातार राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके लिए किसानों ने संयुक्त संगठन मां माटी कृषक बचाओ आंदोलन व मेची कृषि जमीन बचाओ कमिटी भी तैयार किया है।
इसी कड़ी में शुक्रवार को मेची कृषि जमीन बचाओ कमिटी की ओर से एक रैली निकालते हुए नक्सलबाड़ी बीडीओ कार्यालय पहुंच कर बीडीओ को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान सैकड़ों किसान मौजूद थे। इस संबंध में कृषक हरदेव मालिक , प्रह्लाद मालिक , राजकुमार राय , जतरु मालिक, शाहिद चौधरी , सुभाष लकड़ा, रंजीत मालिक, आदि ने बताया कि नक्सलबाड़ी बीडीओ को ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि कृषक किसी भी कीमत पर उक्त 105 एकड़ जमीन नहीं छोड़ेंगे और उक्त जमीन का जल्द से जल्द किसानों को पट्टा दी जाए, इसकी मांग की गई।
किसानों ने बताया उक्त जमीन पर करीब 60 साल से सभी कृषक खेती करते आ रहे हैं । पहले किसानों के पुर्वजों ने की और अब वे लोग कर रहे हैं। इसके बाद भी अब तक राज्य सरकार हम सब किसानों को जमीन का पट्टा न देकर यहां पुलिस ट्रेनिंग सेंटर खोलना चाहती है। जबकि उक्त जमीन से 500 किसानों के परिवारों का रोजी रोटी चलता है । अगर सरकार यहां पुलिस ट्रेनिंग सेंटर खोलती है तो हम सभी किसान जीते जी मर जायेंगे ,क्योंकि हमलोग सभी उक्त 105 एकड़ जमीन पर ही निर्भर है।
किसानों ने बताया कि हमलोग उक्त जमीन पर शुरू से ही फसल उपजाते हैं । अबतक हमलोगों को जमीन का पट्टा नहीं दिया गया है। वहीं कुछ सालों से आये घुसपैठियों को रहने के लिए राज्य सरकार ने जमीन का पट्टा दे दिया है और हम सब किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। तभी तो राज्य सरकार हम सभी किसानों का हक का जमीन छीनकर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर खोलना चाहती है। उन्होंने कहा सरकार पुलिस ट्रेनिंग सेंटर खोले या कुछ भी करें, लेकिन 105 एकड़ जमीन के पास की करीब 200 एकड़ से अधिक जमीन भूमि माफियाओं की है। इसके अलावा भी काफी परती जमीन यहां पड़ी हुई है। भूमि माफिया जानबूझकर किसानों की फसली जमीन को किसी तरह ट्रेनिंग सेंटर के रूप में तब्दील करने में लगे हुए हैं। जिससे उनकी जमीन आने वाले दिनों में ज्यादा कीमत मिल सके। किसानों का कहना है कि वह अपनी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं लेने देंगे।
इसके लिए जिस स्तर तक का आदोलन करना होगा वे करेंगे। किसानों ने कहा राज्य सरकार भूमाफिया या खाली पड़ी हुई जमीन पर पुलिस ट्रेनिंग व गोरखा रेजीमेंट सेंटर खोलें । किसानों के हक की जमीन पर क्यों पुलिस ट्रेनिंग सेंटर व गोरखा रेजीमेंट खोलना चाहती है ? उन्होंने कहा राज्य सरकार उक्त जमीन पर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर न खोलकर हम सभी किसानों का उक्त जमीन का जल्द ही पट्टा दें अन्यथा जोरदार आंदोलन किया जाएगा।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- तेज आंधी-बारिश से टेढ़ागाछ में भारी तबाही,सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त, फसलें बर्बादसंवाददाता: विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने व्यापक तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम ने देखते ही देखते पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल दी। जहां एक ओर … Read more
- kishanganjNews:तेज आंधी में पेड़ गिरने से महिला की हुई मौत, दो बच्चे घायल।परिजनों में मचा कोहरामसंवाददाता/निशांत बहादुरगंज नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 16 सताल इस्तमरार गावं मे शुक्रवार की देर रात आयी तेज आंधी मे एक घर के ऊपर पेड़ गिर जाने से घर मे परिवार संग सोई एक महिला की जहां मौत हो गयी … Read more
- किशनगंज में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया ईद का त्यौहार, ईद गाहों में अकीदत के साथ की गई नमाज अदासंवाददाता :राहुल कुमार किशनगंज में आज ईद-उल-फितर का त्योहार पारंपरिक उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही शहर और ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों व ईदगाहों में नमाजियों का तांता लगा रहा। ईदगाह में नमाज … Read more
- फारबिसगंज केशरी टोला में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुआ 11 दिवसीय महायज्ञ एवं संकीर्तन ,भक्तिमय हुआ माहौलसंवाददाता: बिपुल विश्वास श्री श्री 1008 श्री विष्णु यज्ञ समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानव कल्याणार्थ व विश्व शांति के लिए आयोजित 11 दिवसीय श्री विष्णु विराट रूप का दर्शन,मानस यज्ञ एवं संकीर्त्तन स्थानीय केशरी … Read more
- Biharnews: फारबिसगंज में तेज आंधी तूफान से दो बच्चों की मौत जबकि तीन घायल ,फसलों को भारी नुकसानसंवाददाता:बिपुल विश्वास फारबिसगंज में शुक्रवार की देर रात तेज आंधी तूफान एवं बारिश में दो बच्चे की मौत की खबर है।शहर के कोठीहाट और दरभंगिया टोला में मकान और पेड़ गिरने से तीन वर्षीय बच्चे की दबकर मौत हो … Read more
- किशनगंज में ईद को लेकर उत्साह और उमंग:ईदगाह में हजारों अकीदतमंदों ने अदा की नमाज,गले लगाकर दी बधाईराहुल/किशनगंज किशनगंज में आज ईद-उल-फितर का त्योहार पारंपरिक उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही शहर और ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों व ईदगाहों में नमाजियों का तांता लगा रहा। ईदगाह में नमाज अदा की … Read more
- घर से पल्सर बाइक उड़ा ले गए चोर,जांच में जुटी पुलिसबाइक चोरी की दर्ज करवाई गई प्राथमिकी किशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के बेलवा हाट स्थित एक घर से पल्सर बाइक की चोरी हो गई।बाइक मालिक राजाराम सोनार ने बाइक चोरी की प्राथमिकी गुरुवार को सदर थाना में दर्ज करवाई … Read more
- किशनगंज से महिला हुई लापता, दर्ज करवाई गई प्राथमिकीकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के सुभाष पल्ली से एक महिला के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। लापता महिला के पिता कृष्णा दास ने गुरुवार को अपनी पुत्री के गुमशुदगी की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई … Read more
- किशनगंज में नाबालिग लड़की के साथ गलत हरकत, कारवाई में जुटी पुलिसकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ पास के गांव के युवक पर गलत हरकत करने का आरोप लगाया गया है।मामले में आरोपी युवक के विरुद्ध गुरुवार को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई … Read more
- महाकाल मंदिर में माता ब्रह्मचारिणी की हुई पूजाकिशनगंज/प्रतिनिधि रुइधासा स्थित महाकाल मंदिर में चैती नवरात्र पर पहले दिन से ही माता की पूजा की जा रही है। शुक्रवार को माता के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई।मंदिर के पुरोहित बाबा … Read more
- ठाकुरगंज के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पर मानसिक और शारीरिक शोषण का आरोप,महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने डीएम को सौंपा आवेदनमनोवर आलम/किशनगंज ठाकुरगंज स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित दर्जनों स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अखलाकुर रहमान पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है ।महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने इसे लेकर जिला पदाधिकारी विशाल राज को आवेदन … Read more
- ईद को लेकर पुलिस के द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च, शांति पूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपीलरणविजय /पौआखाली:आगामी ईद उल फितर के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पूरे जिल में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. इसी क्रम में शुक्रवार की देर शाम को पौआखाली और … Read more
- किशनगंज में अलविदा जुम्मा की नमाज़ अदा की गई,सुरक्षा का दिखा पुख्ता इंतजामकिशनगंज। संवाददाता जिले में पवित्र रमज़ान माह के अंतिम शुक्रवार को अलविदा जुम्मा की नमाज़ अदा की गई। इस अवसर पर शहर और ग्रामीण इलाकों के मस्जिदों में नमाज़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही लोग नए वस्त्रों … Read more
- दिघलबैंक के मंगुरा में श्रीमद् भागवत कथा को लेकर भव्य भूमि पूजन, 7 से 13 अप्रैल तक होगा आयोजनमुरलीधर झा/दिघलबैंक किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत मंगुरा वार्ड संख्या 3 में श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन को लेकर शुक्रवार को भव्य भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया। धार्मिक माहौल और श्रद्धा-भक्ति के बीच संपन्न इस कार्यक्रम … Read more
- KishanganjNews:पुलिस एवं एसएसबी कि संयुक्त कार्रवाई में एक घर से 346 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद, एक महिला तस्कर गिरफ्तारगलगलिया/दिलशाद भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41वीं बटालियन के सुरक्षाकर्मियों एवं गलगलिया पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर एक घर से भारी मात्रा में संदिग्ध ब्राउन शुगर की बरामदगी … Read more
- डीएम एसपी ने गैस एजेंसी का किया औचक निरीक्षण,गैस आपूर्ति पर प्रशासन सख्तकटिहार – जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने शहर की प्रमुख गैस एजेंसियों इंडेन गैस एजेंसी का संयुक्त औचक निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान गैस वितरण व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर, उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति एवं … Read more
- पोठिया में अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू, भक्तिमय हुआ माहौलसालमारी /कटिहार – सालमारी थाना क्षेत्र के पोठिया गांव में श्री श्री 108, 24 प्रहर 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन शुक्रवार से श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलश शोभायात्रा से … Read more
- परिवार नियोजन पखवारा संपन्न,शिविर में हुआ 22 महिलाओं एवं 02 पुरुषों का बंध्याकरणअंतिम दिन 6 में 4 महिला बिना ऑपरेशन कराये लौटी वापस डंडखोरा/कटिहार–सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डंडखोरा में परिवार नियोजन पखवारा (6 से 20 मार्च) का आयोजन किया गया।जिसके तहत योग्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन के लाभ एवं उसके उपायों की … Read more
- बच्चों के अधिकारों और उनके हितों की रक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है – प्रमंडलीय आयुक्तबाल संरक्षण को लेकर प्रमंडल स्तरीय विचार गोष्ठी सह संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन कटिहार – पूर्णिया प्रमंडल में बाल संरक्षण को लेकर प्रमंडल स्तरीय विचार गोष्ठी सह संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समग्र रूप से बाल संरक्षण को … Read more
- अलविदा जुम्मा की नमाज अदा की गई,अमन चैन की मांगी गई दुआमनसाही/कटिहार – प्रखंड के विभिन्न जामा मस्जिद में रोजा के अंतिम शुक्रवार को जुम्मा की नमाज अदा की गई। इस मौके पर मुस्लिम भाई जामा मस्जिद पहुंचे वजू खाना में वजू किए। इनके उपरांत नमाज अदाकर अमन चैन प्यार … Read more
- सौरिया पैक्स अध्यक्ष पद पर रामप्रसाद को मिली लगातर दूसरी जीत,समर्थकों में जश्न का माहौलडंडखोरा/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सौरिया प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लि. का अध्यक्ष के एकल पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना में रामप्रसाद महतो ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है।कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई … Read more
- अकीदत व एहतराम के साथ अदा की गई अलविदा जुमा की नमाजबलरामपुर /कटिहार – शुक्रवार को रमजान माह की आखरी जुमे की नमाज प्रखंड क्षेत्र के सभी जामे मस्जिदों में अकीदत व एहतराम के साथ अदा की गई।इस जुमे को अलविदा जुमा भी कहा जाता है।अजान सुनते ही जवानों एवं … Read more
- बलरामपुर पैक्स का मतगणना के बाद परिणाम घोषित, विजयी उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र किया गया प्रदानबलरामपुर /कटिहार – बलरामपुर प्रखंड मुख्यालय में पैक्स चुनाव का मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। प्रखंड के बलरामपुर पैक्स में हुए चुनाव का परिणाम देर रात घोषित कर दिया गया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ प्रशांत कुमार … Read more



























