जिला मतस्य पदाधिकारी के एक दिन के वेतन पर डीएम ने लगाया रोक
किशनगंज /संवादाता
जिला पदाधिकारी ,डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति,जिला स्तरीय समीक्षा समिति व जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आहूत की गई है।जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रंजीत कुमार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि बैठक में पिछले बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि, वित्तीय वर्ष 2020-21 की चतुर्थ तिमाही, मार्च 2021 तक वार्षिक साख योजना की उपलब्धियों की समीक्षा, साख जमा अनुपात(सीडी रेशिओ), समग्र गव्य विकास योजना के अंतर्गत वित्त पोषण की समीक्षा, स्वयं सहायता समूह (जीविका), मत्स्य पालन योजना , सामाजिक सुरक्षा योजना , मुद्रा योजना की उपलब्धि, किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसान क्रेडिट कार्ड,अन्य किसान क्रेडिट कार्ड ,सरकार प्रायोजित योजनाओं (जीविका),प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना,मुद्रा योजना,स्टैंड अप इंडिया, आत्म निर्भर योजना ,स्टार्ट अप इंडिया तथा बैंक सुरक्षा समेत अन्य कार्यों की प्रगति और उपलब्धि की समीक्षा की गई।
बैठक में ऋण वसूली से संबंधित समस्याओं और बैंको के स्तर पर लंबित कार्यों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। समीक्षा के क्रम में सीडी अनुपात में पाया गया कि राज्य की प्रतिशतता की अपेक्षा जिला की उपलब्धि उच्च है तथा दूसरे रैंक पर है ,एसीपी में भी राज्य में चौथा पायदान किशनगंज जिला का है,पूर्व के अपेक्षाकृत कार्य में संतोषजनक प्रगति परिलक्षित हुई। जिलाधिकारी ने निर्धारित अनुपात से कम सीडी अनुपात और एसीपी वाले बैंको को कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया।लगातार यूको बैंक का प्रदर्शन में सुधार नहीं होने पर सख़्त चेतावनी दी गई तथा लीड बैंक होने के नाते स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को वार्षिक साख योजना के लक्ष्य प्राप्ति हेतु कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया गया।
डीएम ने अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक समेत सभी बैंक समन्वयक को जन कल्याणकारी योजनाओं पर स्वयं गंभीर होकर लाभ दिलाने का निर्देश दिया गया। बैंको के प्रदर्शन में सुधार के निमित एलडीएम मनोज कुमार तिवारी को निर्देशित किया गया कि प्रखंड स्तर पर भी इस तरह की बैठक अर्थात् बीएलबीसी नियमित रूप से कराए और नियमित रूप से सभी बैंक क्रेडिट कैंप का आयोजन कराना सुनिश्चित करें।पिछले बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा में ज्ञात हुआ कि लगभग सभी बैंक ने अपने कार्यों में सुधार लाया है,तथापि इसमें और भी प्रगति लाना अपेक्षित है। बैंको के द्वारा कार्यों में प्रगति लाने हेतु लगातार अनुश्रवण का निर्देश वरीय उप समाहर्ता( बैंकिंग), रंजीत कुमार को दिया गया। जीविका के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूहों से प्राप्त आवेदन पर कार्रवाई की समीक्षोपरांत आवेदन पर नियमानुसार निर्णय लेकर त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी बैंक को स्थानीय थाना,वरीय पुलिस पदाधिकारी का संपर्क संख्या प्रदर्शित करने,मुख्य द्वार पर सीसीटीवी कैमरा चालू रखने,समय समय पर बैंक मैनेजर द्वारा बैंक का मुआयना करने तथा बड़ी राशि के विथड्रावल करने पर थाना से निशुल्क सुरक्षा दिलवाने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।जिसके बाद विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित योजनाओ, रोजगार सृजन योजना,अनुदान,ऋण वितरण कार्य की समीक्षा की गई।
वहीं बैठक में जिला मत्स्य पदाधिकारी अनुपस्थित पाए गए तथा जिला गव्य विकास पदाधिकारी स्वयं उपस्थित ना होकर ग़ैर जिम्मेदार कर्मी को बैठक में भेजे थे,जिसे डीएम ने गंभीरता से लेकर कारण – पृच्छा का निर्देश दिया और जिला मत्स्य पदाधिकारी से संतोषजनक जवाब प्राप्त होने तक एक दिन का वेतन स्थगित रखने का निर्देश दिया गया।डीएम ने गव्य विकास विभाग द्वारा पेंडिंग योजनाओं की समीक्षा के क्रम में बैंक के प्रतिनिधियों से कहा कि केसीसी ऋण देने में आपत्तियों का निराकरण सुगमता पूर्वक किया जाए। साथ ही,गव्य विकास पदाधिकारी के द्वारा लंबित केसीसी मामलो की ससमय सूचना नहीं देने पर नाराजगी व्यक्त किया। इस संबध में शिथिलता बरतने के विरुद्ध स्पष्टीकरण किया गया है ।इसी प्रकार मत्स्य विभाग की समीक्षा में पाया गया कि कई मामले अकारण ही पेंडिंग है,जिसमे जिला मत्स्य पदाधिकारी के द्वारा गंभीरता से अनुश्रवण की आवश्यकता है।लापरवाही और शिथिलता हेतु स्पष्टीकरण किया गया है।डीएम ने बैंक प्रतिनिधि से कहा कि मत्स्य पालकों को ऋण देने पर विशेष ध्यान दिया जाए। छोटे-छोटे स्कीम के लिए लोन को अवश्य प्रोवाइड किया जाए। प्राथमिकता के आधार पर मत्स्य पालक को केसीसी का ऋण दिया जाए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला के विकास में बैंक की भूमिका महत्वपूर्ण है अतः अपनी भूमिका से विकासात्मक और कल्याण कार्यों को आगे बढ़ाया जा सकता है ।डीएम ने कहा कि मुद्रा लोन एवं उद्योग विभाग से संचालित योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। पीएमइजीपी योजना पर समीक्षा के क्रम में डीएम के द्वारा बेतिया मॉडल के अनुरूप रोजगार सृजन की संभावनाओं पर कार्य करने हेतु एलडीएम व महाप्रबंधक ,उद्योग केंद्र को निर्देश दिया गया।उन्होंने कहा कि सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, बैंक इन कल्याणकारी योजनाओं में सरकार द्वारा जो सब्सिडी दी जाती है उसको समय से निष्पादित करे।
साथ ही, आरसेटी सलाहकार समिति के अन्तर्गत प्रशिक्षण कार्य की समीक्षा की गई। लक्ष्य अनुरूप प्रशिक्षण में संतोषजनक प्रगति पाई गयी। प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षणार्थियों के नियोजन/सेटलमेंट पर विस्तृत चर्चा हुए और कार्य संतोषप्रद रहा ।प्रभारी निदेशक ,आरसेटी को निर्देशित किया गया कि प्रशिक्षुओं के लोन दिलवाने हेतु बैंक से समन्वय कर लंबित आवेदनों का निष्पादन कराए।उक्त बैठक में डीएम के अतिरिक्त डीडीसी,मनन राम,लाइन डिपार्टमेंट के संबंधित अधिकारी,एलडीएम,डीडीएम नाबार्ड,सभी बैंक समन्वयक व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- हरियाली तीज महोत्सव में झलकी संस्कृति की छटा,मंच के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 10 प्रतिभाओं का हुआ सम्मानकटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार जागृति शाखा की ओर से अग्रसेन भवन में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रतियोगिताओं, सम्मान … Read more
- वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ताओं में शोककटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता का बुधवार को आकस्मिक हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया ।उनके निधन की सूचना पर न्यायालय प्रांगण में शोक की लहर दौड़ गई। अधिवक्ता … Read more
- कटिहार:13 अगस्त को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरमनिहारी /कटिहार-सामाजिक संस्था मनिहारी युवा मंच के तत्वावधान में 13 अगस्त 2026 गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन मारवाड़ी धर्मशाला, मनिहारी बाजार में प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक होगा। आयोजकों … Read more
- अवैध आशा हॉस्पिटल सील,अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंपगुप्त सूचना पर कार्रवाई बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी के जागेश्वर उच्च विद्यालय के समीप कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित किए जा रहे आशा हॉस्पिटल पर बुधवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने … Read more
- भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक आयोजितकटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अजीत मुंडा के नेतृत्व में जिला बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय शामिल हुए। अनुसूचित जनजाति … Read more
- राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु सांसद को सौंपा मांग-पत्रजातिगत जनगणना को लेकर देश में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्गओबीसी मोर्चा की पहल कटिहार – 2027 की राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु ओबीसी मोर्चा ने सांसद को मांग-पत्र सौंपा है। कटिहार में सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार … Read more
- फूलहारा पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित,समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के फुलहरा पंचायत के पंचायत भवन फुलहरा में बिहार सरकार के निर्देशानुसार सहयोग शिविर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सह जन सुराज के पूर्व मनिहारी विधायक प्रत्याशी ने की। मौके पर कार्यक्रम … Read more
- ठनका गिरने से महिला की मौत,गांव में पसरा मातमफलका/ कटिहार – प्रखंड के पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया पंचायत के वार्ड संख्या पांच में बारिश के दौरान तीन बच्चे की मां रीना देवी वज्रपात चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पोठिया … Read more
- अपराधियों ने सब्जी व्यवसाई को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिसमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के हुसैनपुर मे बीती रात करीब साढ़े बारह बजे एक सब्जी व्यवसायी मो. मालिक (37) व्यक्ति के घर में घुस कर अपराधियों ने दो गोली मारकर दी औरफरार हो गए। घायल मालिक … Read more
- नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर महापौर की पहल,कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र समाधान हेतु बिहार सरकार को भेजा पत्रकटिहार – नगर निगम कटिहार में जारी राज्यव्यापी हड़ताल के क्रम में महापौर श्रीमती ऊषा देवी अग्रवाल ने हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान उप महापौर मंजूर खान , नगर आयुक्त … Read more
- कटिहार रेल मंडल में विकास को मिली नई रफ्तार,श्रद्धालुओं के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन परिचालन से मिली राहतचिकन नेक रेलखंड का डीपीआर तैयारस्वीकृति मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य – डीआरएम कटिहार – कटिहार रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा और रेल संरचना के विकास को नई गति मिल रही है। सावन में मनिहारी जाने वाले … Read more
- गंगा की तेज धारा में बहा युवक,बाघमारा घाट पर एसडीआरएफ चला रही तलाश अभियानबौलिया निवासी अब्बास नहाने के दौरान हुआ लापता रातभर परिजनों ने की खोजबीन मनिहारी /कटिहार – मनिहारी प्रखंड के बाघमारा घाट पर गंगा में नहाने के दौरान एक युवक तेज धारा में बहकर लापता हो गया। घटना के बाद … Read more
- जिले की जलवायु मक्का के लिए अनुकूल-डीएओजिले में मक्का उत्पादन का लक्ष्य 2968.65 हेक्टेयर कटिहार–कृषि विभाग बिहार सरकार की ओर से जिले मे मक्का आच्छादन का लक्ष्य कुल 2968.65 हेo का निर्धारित किया गया है जिसमे 638.72 हेo में मक्के की बुआई की जा चुकी … Read more
- सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का हुआ निष्पादन – एसडीएममनिहारी/कटिहार – सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार को मनिहारी प्रखंड की दिलारपुर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों का … Read more
- कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर, 48 नए आवेदन मिले; 27 का मौके पर हुआ निष्पादनसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को पोठिया प्रखंड की कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम लोगों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान की … Read more
- रेतुआ नदी के कटाव से मुख्यमंत्री सड़क पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने की कटावरोधी कार्य की मांगसंवाददाता: विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के डोरिया से लोधाबाड़ी होते हुए टेढ़ागाछ जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क रेतुआ नदी के तेज कटाव की चपेट में आ गई है। लोधाबाड़ी एवं डोरिया गांव के बीच नदी का कटाव लगातार … Read more
- बहादुरगंज में 24 लीटर बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार जब्तसंवाददाता:निसार अहमद गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 लीटर बीयर के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त इको स्पोर्ट कार को भी जब्त कर लिया गया। … Read more
- किशनगंज सदर अस्पताल में ICU सेवा का हुआ शुभारंभ,मरीजों को मिलेगा लाभकिशनगंज/संवाददाता किशनगंज जिले के लोगों को अब गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सदर अस्पताल में मंगलवार को 10 बेड वाले आधुनिक आईसीयू का उद्घाटन विधायक कमरूल हुदा और जिला पदाधिकारी नवीन … Read more
- किशनगंज:279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्तकिशनगंज/प्रतिनिधि जिले के पाटामारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी … Read more
- डंपर की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा और तार, चालक पर मुकदमा हुआ दर्जबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत राष्ट्रीय राजमार्ग 327ई पर एक अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से 11 हजार वोल्ट का बिजली पोल और तार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद विद्युत विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय थाने में … Read more
- वेतन वृद्धि व स्थायी नौकरी की मांग को लेकर सफाई कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल, सड़क पर फेंका कचरा; नप कार्यालय का घेरावसंवाददाता/किशनगंज नगर परिषद के सफाईकर्मी बुधवार को वेतन वृद्धि, सेवा स्थायीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। विरोध स्वरूप कर्मचारियों ने डेमार्केट रोड पर कचरा फेंककर प्रदर्शन किया और बाद में नगर परिषद कार्यालय … Read more
- बहादुरगंज में पंचायत समिति की बैठक आयोजित,योजनाओं की हुई समीक्षानिसार अहमद/बहादुरगंज सरकारी योजनाओं के पारदर्शी व सुचारू संचालन को लेकर बुधवार को बहादुरगंज प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायत समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. सरकारी अधिकारियों एवम मुखिया व समिति सदस्यों की उपस्थिति में चले इस … Read more
- राजकीय डिग्री कॉलेज कोचाधामन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 पर परिचर्चा, विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सापूर्णिया विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो (डॉ.) विवेकानन्द सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को राजकीय डिग्री महाविद्यालय कोचाधामन में अखिल भारतीय शिक्षा समागम–2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के 6 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शैक्षणिक एवं संवादात्मक गतिविधियों … Read more
- फारबिसगंज में शराब तस्करों पर बड़ा प्रहार, पांच दिन में तीसरी बड़ी कार्रवाई; 30 लीटर चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तारफारबिसगंज।अरुण कुमार जिले में मध्य निषेध अभियान के तहत अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। बीते पांच दिनों में तीसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए एएलटीएफ और फारबिसगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम … Read more
- कनकई नदी में डूब रहे महिला-बच्चे की जान बचाने वाले पुलिसकर्मियों का सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम कोचाधामन थाना क्षेत्र के असूरा चैनपुर मोड़ के पास कनकई नदी से महिला समेत बच्चे की जान बचाने पर असूरा गांव के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बिशनपुर थाने में पदस्थापित एसआई रंजीत कुमार व सुदर्शन कुमार … Read more
- नशे में गाली गलौज करना पड़ा महंगा,पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेलबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत शराब के नशे में पड़ोसियों से मारपीट और गाली-गलौज करने के मामले में बहादुरगंज थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना सोमवार शाम की है। मिली जानकारी के अनुसार चारघरिया धनगढा निवासी … Read more

























