- मेगा टीकाकरण अभियान आज, सफलता को लेकर 252 स्थानों पर होगा टीकाकरण सत्र का आयोजन
- जिले में 11 हजार कोरोना टीका का डोज उपलब्ध
- मेगा अभियान की तैयारी पूरी, अब है आप की बारी
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में संक्रमण पर वार कार्यक्रम के अंतर्गत आज सूबे के साथ जिले के कुल जनसख्या की 1 % व्यक्तियों को कोरोना का टीका लगाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है। स्वास्थ्य विभाग, जीविका, आईसीडीएस, ग्रामीण विकास विभाग, जिला कल्याण विभाग सहित संबंधित अन्य विभागों के सहयोग से अभियान को सफल बनाने का हर संभव प्रयास किया गया है। जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने क्षेत्र के प्रेरक (मोबिलाइजर) की भूमिका को अभियान की सफलता में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि हमें हर हाल में अपने उत्साह व हौसले को बरकरार रखते हुए अभियान की सफलता का अंत तक प्रयास करना है।
निर्भीक होकर टीकाकरण के लिये आगे आयें लोग : डीएम
जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने मेगा टीकाकरण अभियान में भाग लेकर अपना टीकाकरण सुनिश्चित कराने की अपील आम जिलावासियों से की है। जिलाधिकारी ने कहा जिले को कोरोना संक्रमण से जुड़ी चुनौतियों से निजात दिलाने के लिये टीकाकरण अभियान की सफलता महत्वपूर्ण है। उन्होंने जिलावासियों को किसी शंका व संदेह से परे हट कर निर्भीक होकर कोरोना का टीका लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाने के लिये प्रशासनिक तौर पर सभी जरूरी इंतजाम किये गये हैं। ताकि लोगों को टीका लेने में किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
सभी 7 प्रखंडों में 252 स्थलों पर होगा सत्र का आयोजन :
जिलाधिकारी की अगुआई में संचालित मेगा टीकाकरण अभियान की सफलता के लिये जिले के सभी सात प्रखंडों में कुल 252 चिह्नित स्थलों पर टीकाकरण सत्र स्थल का आयोजन किया जायेगा। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाने के लिये सत्र स्थलों पर सभी जरूरी इंतजाम किये गये हैं। सभी सत्र स्थलों पर 10 मोबिलाइजर होंगे। जो क्षेत्र में टीकाकरण के लिये लोगों को प्रेरित करने का काम करेंगे। इसके साथ ही सभी सत्र स्थलों पर सत्र प्रभारी प्रतिनियुक्त होंगे। प्रखंड स्तर पर नोडल अधिकारी बहाल किये गये हैं। जो लगातार सत्रवार अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण सुनिश्चित कराने के लिये हर संभव प्रयास करेंगे।
जिले में 11 हजार कोरोना टीका का डोज उपलब्ध :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मंजर आलम ने कहा कि जिले अभियान को लेकर जिलाधिकारी के प्रयास से जिले को पर्याप्त संख्या में कोरोना का टीका उपलब्ध कराया गया है। जिले में कोरोना टीका का 11 हजार डोज उपलब्ध है। मेगा शिविर में आवश्यकता के अनुसार राज्य से और भी टीका की मांग की गयी है जो संभवतः जिला को जल्द ही उपलब्ध करायी जायेगी । अभियान के दौरान किसी भी सत्र पर टीका की कोई कमी नहीं आने नहीं दी जायेगी।
- वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है:-
जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने बताया जिले में कुल 170607 व्यक्ति को प्रथम डोज एवं 29482 व्यक्ति को दूसरी डोज दी गयी है|मैंने खुद टीका की दोनों डोज ली है| टीका पूरी तरह सुरक्षित है । इसलिए, आप भी अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं। टीका लेने पर किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है|. सरकार द्वारा लगवाई जा रही वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसे लगाने से लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी बल्कि यह संक्रमण को जल्द समाप्त करने में सहायक है। लोग किसी अफवाहों एवं भ्रांतियों पर ध्यान देने की बजाए अपना एवं अपने परिवार के योग्य सदस्यों का टीकाकरण अवश्य कराएं | कोविड-19 का टीका पूर्णतः सुरक्षित है एवं फिलवक्त कोरोना महामारी से बचाव के लिए मात्र यही एक उपाय है | इसलिए सभी लोगों को कोविड-19 टीका जरूर लगवाना चाहिए।
जिले में एक भी एईएफआई केस नहीं :
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कि वैक्सीन को लेकर मन में किसी तरह का भ्रम नहीं पालें एवं अफवाहों से दूर रहें। क्योंकि, वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है।अभी तक जिले में एक भी एईएफआई (AEFI) केस नहीं हुआ है इसलिए, निर्भीक होकर सभी लोग वैक्सीनेशन कराएं। वैक्सीनेशन के दौरान सुरक्षा के हर मापदंडों का ख्याल रखा जा रहा है। ताकि, लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इसके अलावा वैक्सीनेशन सेंटर पर सुरक्षा के मद्देनजर भी पुख्ता इंतजाम हैं एवं कोविड-19 के गाइडलाइन का हर हाल पालन सुनिश्चित रूप से कराया जा रहा है।कोरोना से बचने के लिए जिन नियमों का पालन हम अभी कर रहे हैं, (जैसे- मास्क पहनना, छह फीट की सुरक्षित शारीरिक दूरी रखना और हाथ धोना), वैक्सीन लगने के बाद भी उन नियमों का पालन करते रहना जरूरी है। तभी वायरस से आप बचे रह सकते हैं|
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- हरियाली तीज महोत्सव में झलकी संस्कृति की छटा,मंच के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 10 प्रतिभाओं का हुआ सम्मानकटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार जागृति शाखा की ओर से अग्रसेन भवन में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रतियोगिताओं, … Read more
- वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ताओं में शोककटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता का बुधवार को आकस्मिक हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया ।उनके निधन की सूचना पर न्यायालय प्रांगण में शोक की लहर दौड़ गई। … Read more
- कटिहार:13 अगस्त को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरमनिहारी /कटिहार-सामाजिक संस्था मनिहारी युवा मंच के तत्वावधान में 13 अगस्त 2026 गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन मारवाड़ी धर्मशाला, मनिहारी बाजार में प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक होगा। … Read more
- अवैध आशा हॉस्पिटल सील,अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंपगुप्त सूचना पर कार्रवाई बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी के जागेश्वर उच्च विद्यालय के समीप कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित किए जा रहे आशा हॉस्पिटल पर बुधवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम … Read more
- भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक आयोजितकटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अजीत मुंडा के नेतृत्व में जिला बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय शामिल हुए। अनुसूचित … Read more
- राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु सांसद को सौंपा मांग-पत्रजातिगत जनगणना को लेकर देश में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्गओबीसी मोर्चा की पहल कटिहार – 2027 की राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु ओबीसी मोर्चा ने सांसद को मांग-पत्र सौंपा है। कटिहार में सांसद प्रतिनिधि सुनील … Read more
- फूलहारा पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित,समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के फुलहरा पंचायत के पंचायत भवन फुलहरा में बिहार सरकार के निर्देशानुसार सहयोग शिविर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सह जन सुराज के पूर्व मनिहारी विधायक प्रत्याशी ने की। मौके पर … Read more
- ठनका गिरने से महिला की मौत,गांव में पसरा मातमफलका/ कटिहार – प्रखंड के पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया पंचायत के वार्ड संख्या पांच में बारिश के दौरान तीन बच्चे की मां रीना देवी वज्रपात चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना … Read more
- अपराधियों ने सब्जी व्यवसाई को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिसमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के हुसैनपुर मे बीती रात करीब साढ़े बारह बजे एक सब्जी व्यवसायी मो. मालिक (37) व्यक्ति के घर में घुस कर अपराधियों ने दो गोली मारकर दी औरफरार हो गए। घायल … Read more
- नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर महापौर की पहल,कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र समाधान हेतु बिहार सरकार को भेजा पत्रकटिहार – नगर निगम कटिहार में जारी राज्यव्यापी हड़ताल के क्रम में महापौर श्रीमती ऊषा देवी अग्रवाल ने हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान उप महापौर मंजूर खान , नगर … Read more
- कटिहार रेल मंडल में विकास को मिली नई रफ्तार,श्रद्धालुओं के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन परिचालन से मिली राहतचिकन नेक रेलखंड का डीपीआर तैयारस्वीकृति मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य – डीआरएम कटिहार – कटिहार रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा और रेल संरचना के विकास को नई गति मिल रही है। सावन में मनिहारी जाने … Read more
- गंगा की तेज धारा में बहा युवक,बाघमारा घाट पर एसडीआरएफ चला रही तलाश अभियानबौलिया निवासी अब्बास नहाने के दौरान हुआ लापता रातभर परिजनों ने की खोजबीन मनिहारी /कटिहार – मनिहारी प्रखंड के बाघमारा घाट पर गंगा में नहाने के दौरान एक युवक तेज धारा में बहकर लापता हो गया। घटना के … Read more
- जिले की जलवायु मक्का के लिए अनुकूल-डीएओजिले में मक्का उत्पादन का लक्ष्य 2968.65 हेक्टेयर कटिहार–कृषि विभाग बिहार सरकार की ओर से जिले मे मक्का आच्छादन का लक्ष्य कुल 2968.65 हेo का निर्धारित किया गया है जिसमे 638.72 हेo में मक्के की बुआई की जा … Read more
- सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का हुआ निष्पादन – एसडीएममनिहारी/कटिहार – सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार को मनिहारी प्रखंड की दिलारपुर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों … Read more
- कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर, 48 नए आवेदन मिले; 27 का मौके पर हुआ निष्पादनसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को पोठिया प्रखंड की कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम लोगों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान … Read more
- रेतुआ नदी के कटाव से मुख्यमंत्री सड़क पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने की कटावरोधी कार्य की मांगसंवाददाता: विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के डोरिया से लोधाबाड़ी होते हुए टेढ़ागाछ जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क रेतुआ नदी के तेज कटाव की चपेट में आ गई है। लोधाबाड़ी एवं डोरिया गांव के बीच नदी का कटाव … Read more
- बहादुरगंज में 24 लीटर बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार जब्तसंवाददाता:निसार अहमद गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 लीटर बीयर के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त इको स्पोर्ट कार को भी जब्त कर लिया … Read more
- किशनगंज सदर अस्पताल में ICU सेवा का हुआ शुभारंभ,मरीजों को मिलेगा लाभकिशनगंज/संवाददाता किशनगंज जिले के लोगों को अब गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सदर अस्पताल में मंगलवार को 10 बेड वाले आधुनिक आईसीयू का उद्घाटन विधायक कमरूल हुदा और जिला पदाधिकारी … Read more
- किशनगंज:279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्तकिशनगंज/प्रतिनिधि जिले के पाटामारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया है। गिरफ्तार दोनों … Read more

























