मिशन छह माह में छह करोड़ लोगों के टीकाकरण अभियान को लेकर अंजुमन इस्लामिया में मेगा टीकाकरण कैम्प आयोजित ।
जिले के शतप्रतिशत लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करने को ले जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया
वैक्सीनेशन अभियान की गति को रफ्तार देने के लिए पंचायत जनप्रतिनिधियों का लिया जाएगा सहयोग
सामूहिक प्रयास से अभियान को सफल किया जाएगा
किशनगंज /प्रतिनिधि
कोरोना महामारी पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर अगले छह माह में राज्य के छह करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाने के लिये संचालित अभियान को रफ्तार देने के लिए जिले के अंजुमन इस्लामिया में मेगा टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया | जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने कार्यक्रम की शुरुआत की । जिले में 18 वर्ष के ऊपर के लोगों के बीच कोविड-19 टीकाकरण के लिए आयोजित कोविड टीकाकरण मेगा कैंप का जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा निरीक्षण किया गया |इस अभियान की सफलता के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रति प्रखंड टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विशेष टीकाकरण अभियान के लिए सभी प्रखंड के सभी पंचायतों के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं | जहां 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को कोविड-19 का टीका लगा सकते हैं। इसके अलावा टीका एक्सप्रेस द्वारा स्थानीय स्तर पर कैम्प लगाकर कोविड-19 का टीका लगाया जा रहा है। जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा कोविड टीकाकरण मेगा कैंप का लाभ सभी पात्र लाभुकों को देने के लिए अंजुमन इस्लामिया स्थित बनाये गए कोविड टीकाकरण केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया तथा टीकाकरण के लिए उपस्थित लोगों से फीडबैक भी लिया गया। निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ,जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मंजर आलम ,जिला कार्यक्रम प्रबन्धक स्वास्थ्य डॉ मुनाजिम , प्रखंड विकास पदाधिकारी , डॉ अमित राव एस एम ओ डब्लूएचओ , यूनिसेफ एवं सीफार के प्रतिनिधि व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण प्राथमिकता: जिलाधिकारी
जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने कहा कि टीकाकरण का यह विशेष अभियान दिसंबर माह के अंत तक संचालित किया जायेगा। जिसमें जिले के कुल 70 % व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य है| टीकाकरण महाअभियान के दौरान जिले में अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण संपन्न कराने को लेकर हर संभव प्रयास किया जायेगा। इसी क्रम में विश्व योग दिवस के मौके पर जिले में लोगों को टीकाकृत किये जाने को लेकर विशेष अभियान का संचालन किया गया। इसे लेकर 72 स्थानों पर टीकाकरण सत्र स्थल का संचालन किया गया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण को लेकर क्षेत्र में लोगों के बीच काफी उत्साह दिखा। अभियान की सफलता को लेकर उन्होंने संबंधित विभाग के तमाम अधिकारी व कर्मियों के साथ-साथ आम जिलावासियों से मिले सहयोग के प्रति अभार जताया।
निरंतर संचालित किये जायेंगे विशेष टीकाकरण अभियान :
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा कि विश्व योग दिवस पर जिले में संचालित विशेष टीकाकरण अभियान बेहद सफल साबित हुआ। उन्होंने इसके लिये आईसीडीएस, जीविका, शिक्षा सहित स्वास्थ्य विभाग से संबंद्ध सहयोगी संस्था के प्रतिनिधियों से मिले सहयोग को सराहा। सिविल सर्जन ने कहा कि जिले में लगातार इस तरह का अभियान संचालित किया जायेगा। ताकि हम कोरोना महामारी से जुड़ी चुनौती को मात दे सकें। डीपीएम स्वास्थ्य डॉ मुनाजीम ने अभियान की सफलता में स्थानीय मीडिया से मिले सहयोग को सराहा। उन्होंने कहा कि अभियान को लेकर जमीनी स्तर पर जरूरी तैयारी की गयी थी। इसे देखते हुए आगामी दिनों में फिर से इसी तरह के अभियान का संचालन किया जायेगा। ताकि बचे हुए लोगों को टीकाकृत किया जा सके।
- जिले के सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर पूरे जोर-शोर के साथ चल रहा है वैक्सीनेशन अभियान :-
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देश के आलोक में सभी प्रखंड स्तर पर बैठक कर सभी जनप्रतिनिधि से सहयोग प्राप्त कर सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर पूरे जोर-शोर के साथ वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। संक्रमण की संख्या में कमी आई है। बावजूद इसके हमें अलर्ट रहना है, खुद को जागरूक रखना है और दूसरों को भी जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सभी मुखिया गण अपने-अपने क्षेत्रों में टीकाकरण को गति देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें ताकि टीकाकरण से सभी को आच्छादित किया जा सके। 18 वर्ष एवं इससे अधिक उम्र वाले वृद्धों के साथ-साथ 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग वाले बीमार लोगों को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा वैक्सीन दी जा रही है। साथ ही वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं। - वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है:-
जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने बताया जिले में कुल 158568 व्यक्ति को प्रथम डोज एवं 29294 व्यक्ति को दूसरी डोज दी गयी है|मैंने खुद टीका की दोनों डोज ली है| टीका पूरी तरह सुरक्षित है । इसलिए, आप भी अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं। टीका लेने पर किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है|. सरकार द्वारा लगवाई जा रही वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसे लगाने से लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी बल्कि यह संक्रमण को जल्द समाप्त करने में सहायक है। लोग किसी अफवाहों एवं भ्रांतियों पर ध्यान देने की बजाए अपना एवं अपने परिवार के योग्य सदस्यों का टीकाकरण अवश्य कराएं | कोविड-19 का टीका पूर्णतः सुरक्षित है एवं फिलवक्त कोरोना महामारी से बचाव के लिए मात्र यही एक उपाय है | इसलिए सभी लोगों को कोविड-19 टीका जरूर लगवाना चाहिए।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- किशनगंज के युवक का शव बरेली रेलवे ट्रैक पर मिला, मौत पर सवाल—विधायक ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांगकिशनगंज /ठाकुरगंज /प्रदीप शर्मा किशनगंज जिले के ठाकुरगंज निवासी एक युवक का शव उत्तर प्रदेश के बरेली में रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की … Read more
- चालों का महाकुंभ: अब किशनगंज में बिछेगी बुद्धि की बिसात, हर खिलाड़ी को मिलेगा खुद को साबित करने का मौकासर्वत्र शतरंज’ टूर्नामेंट 3 मई को — दिमागी खेल का बड़ा मंच₹51,000 इनामी राशि, कई राज्यों के खिलाड़ी होंगे शामिल किशनगंज/प्रतिनिधि तेजी से बदलते सामाजिक और तकनीकी परिवेश में जहां युवाओं की बढ़ती … Read more
- राज्य अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता हेतु आदर्श व अपर्णा पटना रवाना,संघ ने दी शुभकामनाएंपटना में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय बिहार राज्य अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए किशनगंज के खिलाड़ी बुधवार को रवाना हुए। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, छपरा, … Read more
- KishanganjNews:पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में अदालत ने आरोपी को सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा,जुर्माना भी लगाया गयाकिशनगंज/प्रतिनिधि अनन्य विशेष न्यायाधीश पोक्सो अधिनियम दीप चंद पाण्डेय की अदालत ने बुधवार को पोक्सो अधिनियम के मामले में एक अहम फैसला सुनाया है। अनन्य विशेष न्यायाधीश पोक्सो अधिनियम दीप चंद पाण्डेय की … Read more
- किशनगंज में स्मैक के साथ चार युवक गिरफ्तारकिशनगंज /राहुल कुमार किशनगंज सदर थाना पुलिस स्मैक के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है।इसी कड़ी में बुधवार को स्मैक के विरुद्ध अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने टेउसा चाय बगान के पास … Read more
- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही विकास योजना,सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोपपुरानी पीसीसी सड़क पर ही करा दी ‘खानापूर्ति’ वाली ढलाई : ग्रामीण कोढ़ा /कटिहार – प्रखंड के भटवाड़ा पंचायत वार्ड संख्या 10 विकास के नाम पर सरकारी फंड की बंदरबांट का एक नया … Read more
- हज के लिए मक्का शरीफ हुए रवाना,लोगो ने दी मुबारकबादसालमारी /कटिहार – बलिया बेलौन क्षेत्र से बुधवार को दर्जनों जायरीन हज के लिए मक्का शरीफ रवाना हुए।हज की अदायगी के लिए मक्का शरीफ और मदीना शरीफ की जियारत कर खाने काबा का … Read more
- नगर कार्यपालक पदाधिकारी सुल्तानगंज के आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजनबारसोई /कटिहार – नगर पंचायत बारसोई में नगर कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कृष्ण भूषण कुमार नगर कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सुल्तानगंज के आत्मा की शांति हेतु शोक सभा … Read more
- एचपीवी वैक्सीन का दूसरा डोज और गार्डासिल वेक्सिनेशन के लिए विशेष कैंप का आयोजनहसनगंज -हसनगंज प्रखंड में बुधवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय और उत्क्रमित मध्य विद्यालय एवं बीआरसी में एचपीवी वैक्सीन का दूसरा डोज और गार्डासिल वेक्सिनेशन के लिए विशेष कैंप लगाया गया। साथ ही चिकित्सकों … Read more
- घर के आगे से ट्रैक्टर चोरी,घटना सीसीटीवी में कैदकुरसेला / कटिहार – थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड संख्या 7 स्थित ट्रायसेम भवन के समीप मंगलवार की रात एक ट्रैक्टर की चोरी हो गई। चोरों की यह पूरी करतूत पास में … Read more
- सुल्तानगंज गोलीकांड घटना को लेकर कुरसेला में शोक सभा का आयोजन,कार्यपालक पदाधिकारी को दी गई श्रद्धांजलिईओ को दी श्रद्धांजलि कुरसेला /कटिहार – भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की गोली मारकर हत्या के बाद कुरसेला नगर पंचायत में शोक की लहर है। बुधवार … Read more
- नशा मुक्ति सह जागरूकता अभियान का आयोजन,छात्र छात्राओं को किया गया जागरूकसमेली /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय बिष्णुचक खैरा के छात्र-छात्राओं के बीच नशा के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया । इस अवसर पर प्रधान शिक्षक केशव कुमार मंडल के कुशल नेतृत्व … Read more
- समेली में अनियंत्रित पिकअप पलटी, कोई हताहत नहींकुरसेला /कटिहार – थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर समेली प्रखंड कार्यालय के समीप बुधवार की सुबह एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में किसी के घायल होने … Read more
- कटिहार:स्मैक के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार 36.21 ग्राम ड्रग्स बरामदमोबाइल एवं बाईक जब्त बारसोई /कटिहार – आबादपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 5 तस्कर के साथ 36.21 ग्राम स्मैक बरामद। गुप्त सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आबादपुर पुलिस ने मंगलवार … Read more
- भारत-नेपाल सीमा जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न, अपराध नियंत्रण हेतु संयुक्त रणनीति पर सहमतिअररिया/अरुण कुमार भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारत-नेपाल सीमा जिला समन्वय समिति (BDCC) की महत्वपूर्ण बैठक आज आईसीपी, जोगबनी (अररिया) में आयोजित की गई। … Read more
- दस आरोपियों को अदालत ने पांच- पांच वर्षों की सुनाई सजा,जुर्माना भी लगाया गयाएडीजे प्रथम सुरेश कुमार सिंह की अदालत ने सुनाई सजा किशनगंज/ प्रतिनिधि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सुरेश कुमार सिंह की अदालत ने चार वर्ष पुराने एक मामले में मंगलवार को महत्वपूर्ण … Read more




























