- आंगनवाडी कर्मियों द्वारा कोविड-19 टीकाकरण व बचाव के प्रति लोगों में फैलाई जा रही जागरूकता
- टीका रथ के सफल संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग
- जिले में संक्रमण की स्थिति में काफी सुधार हो रहा है
- टीका लगवाएं, मास्क पहनकर रखें एवं कोरोना नियमों का पालन करें- सिविल सर्जन
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में संक्रमण का दर घटा है| जिससे जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने चैन की साँस ली है| इसका श्रेय जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) के कर्मियों को है | आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका घर – घर जाकर 18 + वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को अनिवार्य रूप से कोरोना का टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रही हैं । वो लोगों को बता रही हैं कि कोरोना वायरस से बचने का एक मात्र उपाय यही है कि सभी लोग अनिवार्य रूप से कोरोना की वैक्सीन लगवा लें | तभी जल्द से जल्द कोरोना वायरस को रोकने में सफलता मिल पाएगी। वो लोगों को यह भी बता रही है कि कोरोना का टीका शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। इससे कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा कम से कमतर हो जाता है। आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका प्रतिदिन घर- घर जाकर लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए गर्म पानी, काढ़ा पीने के साथ ही प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पोषक तत्वों से युक्त भोजन लेने के साथ ही घर में भी एक – दूसरे से शारीरिक दूरी रखने, एक निश्चित अंतराल के बाद हाथों की साफ- सफाई के लिए साबुन या हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित कर रही हैं ।
कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लोगों में इससे बचाव व सावधानी के साथ कोविड-19 टीकाकरण के प्रति जागरूक होना जरूरी है। इसमें जिला समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) कर्मियों द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। आईसीडीएस में कार्यरत सभी कर्मी लोगों को घर-घर जाकर संक्रमण से बचे रहने की जानकारी देने के साथ ही कोविड-19 टीकाकरण व बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी खान-पान व पोषण के प्रति भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
सेविकाओं द्वारा कोविड जांच व टीकाकरण के लिए किया जा रहा जागरूक :
आईसीडीएस डीपीओ मंजूर आलम ने बताया संक्रमण के नियंत्रण के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा लोगों को विशेष रूप से घरों में ही रहने और कोविड-19 टीका लगवाने की सलाह दी जा रही है। इसकी जानकारी शहर एवं गांव स्तर तक लोगों को मिल सके इसके लिए सेविकाओं द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सेविकाएं अपने क्षेत्र में लोगों को रैली के माध्यम से संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी उपायों जैसे हमेशा पूरी तरह मास्क का उपयोग करना, सोशल डिस्टेनसिंग बनाए रखना, बिना वजह बाहर नहीं निकलना, अनावश्यक चीजों के संपर्क से दूर रहना आदि की जानकारी देने के साथ ही सरकार द्वारा दी जा रही कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के लिए भी लोगों को प्रेरित कर रही हैं । सेविकाओं द्वारा लोगों को बताया जा रहा है कि कोविड-19 वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इससे किसी भी लाभार्थी को कोई परेशानी नहीं होती है। इसलिए सभी लोगों को कोविड-19 टीका जरूर लगवाना चाहिए और टीकाकरण के बाद भी कोविड-19 से बचाव संसाधनों का उपयोग करना चाहिए।
जिले में संक्रमण की स्थति में काफी सुधार हो रहा है:
जिले के सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया जिले में संक्रमण कीस्थिति में काफी सुधार हो रहा है| वर्तमान में जिले में कुल 287 व्यक्ति संक्रमित हैं | अब तक कुल 5.16 लाख लोगों की जांच की गयी है जिसमें 9898 व्यक्ति संक्रमित पाए गये हैं | वहीं 9585 व्यक्ति संक्रमण से ठीक भी हुए हैं | जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 96.8 % है| जिले में बुधवार तक कोविड-19 टीके की पहली डोज 119728 लोगों को एवं 28880 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। वहीं ही 27,174 युवा तथा 45 वर्ष के ऊपर आयुवर्ग के 75930 लोगो ने टीका की प्रथम डोज ली है ।
टीका लगवाएं, मास्क पहनकर रखें एवं कोरोना नियमों का पालन करें-
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने ने कहा कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की तेज रफ्तार को ध्यान में रखते हुए आवश्यक है कि यदि आप टीकाकरण के लिए निर्धारित आयु सीमा में आते हैं तो अपना टीकाकरण अवश्य करायें|, टीकाकरण के बाद भी मास्क पहनकर रखें एवं कोरोना नियमों का पालन करते रहें। सिविल सर्जन ने कहा कोरोना संक्रमण किसी प्रकार का भेद भाव नहीं करता, यह किसी को भी संक्रमित कर सकता है, ऐसे में आवश्यक है कि लोग एकजुट होकर कोविड- 19 के नियमों का पालन करें। संक्रमण के मामलों में कमी जरूर आई है मगर अभी भी पूरी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपकी छोटी सी लापरवाही संक्रमण बढ़ा सकता है। इसलिए जरूरी है कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें। इस वायरस से बचाव के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें। अपना टीकाकरण अवश्य कराएं एवम् मास्क पहनना जारी रखें । साथ ही शारीरिक दूरी का पालन करने समेत सरकार द्वारा जारी सभी उपायों व निर्देशों का पालन करते रहें एवम् जागरूक रहें।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- पौआखाली नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पर पंचायत के बहाने ले जाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, नशीला पदार्थ खिलाने की भी शिकायत,मामला दर्जकिशनगंज /प्रतिनिधि जिले के पौआखाली थाना क्षेत्र में पंचायत के बहाने महिला को ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।महिला ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू मुखिया पर जबरन … Read more
- टेढ़ागाछ सेवा शिविर का कल होगा शुभारंभ, डेहरी विधायक करेंगे उद्घाटनविजय कुमार साह /टेढ़ागाछ श्रावणी मेले के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कावरिया पथ स्थित अबरखा (कटोरिया), जिला बांका में टेढ़ागाछ सेवा समिति द्वारा संचालित निःशुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ गुरुवार को किया जाएगा। … Read more
- किशनगंज प्रखंड व अंचल कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देशसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने बुधवार को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान किशनगंज प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का जायजा लेकर कार्यालयों में संचालित कार्यों, अभिलेखों के संधारण, साफ-सफाई, … Read more
- संदिग्ध परिस्थितियों में नर्स की हुई मौत,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता/किशनगंज किशनगंज शहर के मोहिद्दीन पुर वार्ड नंबर 1 स्थित एक हॉस्टल के कमरे से गुजरिया निवासी तजल्ली खातून पिता- मोहम्मद कलीम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतिका शहर के पश्चिम … Read more
- टेढ़ागाछ–फुलवरिया मुख्यमंत्री सड़क का कलवर्ट क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की मांगविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड के फुलवारी से फुलवरिया जाने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क पर बना कलवर्ट गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई … Read more
- पत्रकारिता को सशक्त बनाने का संकल्प; वॉइस ऑफ मीडिया के राष्ट्रीय अधिवेशन का उत्साहपूर्ण समापनपत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण, आधुनिक तकनीक को अपनाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित नई दिल्ली : देशभर के पत्रकारों को एक मंच पर लाने तथा पत्रकारिता के वर्तमान और भविष्य की … Read more
- नगर निगम कटिहार का चला संयुक्त अभियान,अतिक्रमण हटाने एवं एसडब्ल्यूएम नियम-2026 के उल्लंघन पर ₹5,700 का जुर्माना वसूलाकटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाने एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन रूल्स 2026 के प्रभावी अनुपालन को लेकर संयुक्त विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान गर्ल्स स्कूल रोड स्थित क्वालिटी के समीप से … Read more
- गुरु पूर्णिमा पर अव्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकीमनिहारी /कटिहार – गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को मनिहारी गंगातट पर जिले सहित आसपास के कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर … Read more
- चोरी की दो बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार,न्यायिक हिरासत में भेजा गयासालमारी /कटिहार – सालमारी पुलिस को वाहन चोरी के एक मामले में महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना कांड संख्या 116/26 दिनांक 28 जून 2026 जो भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023 की धारा 303(2) के तहत दर्ज किया … Read more
- मनिहारी में बीडीओ ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य,अधिकारियों की सुरक्षा की मांगमनिहारी – बिहार के विभिन्न जिलों में ड्यूटी के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारियों पर हुए हमलों के विरोध में बुधवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय में भी प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार के नेतृत्व … Read more
- आरोग्य दिवस सत्रों के प्रभावी संचालन को लेकर निर्देश जारीकटिहार–जिला स्वास्थ्य समिति ने आरोग्य दिवस सत्र के प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध संचालन के उद्देश्य से एएनएम एवं फील्ड स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए विस्तृत निर्देश जारी किया है। जिसका उद्देश्य प्रत्येक स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं पंचायत स्तर पर आयोजित … Read more
- रेल सेवा पुरस्कार 2024-25 से 51 रेलकर्मीयो को डीआरएम ने किया सम्मानित,रेल कर्मियों में हर्षकटिहार – कटिहार मंडल में वर्ष 2024-25 के रेल सेवा पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण,उत्कृष्ट कार्यशैली और रेलवे की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 51 रेलकर्मियों को … Read more
- खुले में कचरा फेंकने वालों पर नगर निगम का शिकंजागर्ल्स स्कूल रोड व न्यू मार्केट में चला विशेष अभियान – नगर आयुक्त 6,200 का जुर्माना वसूला कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर नगर आयुक्त संतोष कुमार … Read more
- मां जानकी धाम के मुख्यालय हेतु 1.80 एकड़ भूमि अनुबंधित — गुरनानीकटिहार – गुरु पूर्णिमा के पावन दिवस पर भाजपा नेता सह मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र के संस्थापक राजेश गुरनानी ने बताया कि इक्कीस प्रकल्पों से सुसज्जित सनातन संस्कृति के साथ मिथिलांचल की देवी मां जानकी की … Read more
- टाइटल सूट के कारण रुकी पैक्स गोदाम के भूमि की मापी,अमीन बिना पैमाइश लौटे अंचल कार्यालयप्राणपुर /कटिहार-प्रखंड क्षेत्र केवाला पंचायत के मौजा रामचन्द्रपुर स्थित प्रस्तावित पैक्स गोदाम की भूमि की मापी मंगलवार को न्यायालय में लंबित टाइटल सूट का मामला सामने आने के बाद नहीं हो सकी। प्राणपुर अंचल कार्यालय के निर्देश पर … Read more
- गंगातट पर श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर नगर मुख्य पार्षद ने किया निरीक्षणगंगातट पर श्रद्धालुओं को हर मुमकिन सुविधा दी जिएगी – लाखो यादव मनिहारी/कटिहार – सावन के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए मनिहारी गंगातट पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर मुख्य … Read more
- जीविका की ओर से सामान्य निकाय की द्वितीय वार्षिक आम सभा आयोजितउत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों को किया गया सम्मानित आजमनगर /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आरके उच्च विद्यालय परिसर में स्तुति जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड आजमनगर की ओर से सामान्य निकाय की द्वितीय वार्षिक आम … Read more
- मनिहारी पुलिस की बडी कार्रवाई,51.68 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तारशराब के नशे में हो हल्ला करने के आरोप मे पांच मैकश गिरफ्तार मनिहारी /कटिहार – वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में मनिहारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा के नेतृत्व मे सूखा नशा एवं शराब पीने पीलानेवाले … Read more
- पुलिस अधीक्षक ने किया मनसाही थाना का औचक निरीक्षणमनसाही/कटिहार – आरक्षी अधीक्षक कटिहार ने मनसाही थाना का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर आरक्षी अधीक्षक ने बताया कि प्रत्येक थाना का औचक निरीक्षण किया जा रहा हैं इस कड़ी में मनसाही थाना का भी औचक निरीक्षण … Read more




























