स्वस्थ माँ ही स्वस्थ बच्चे को दे सकती हैं जन्म ।
गर्भावस्था के दौरान उचित पोषण पर की गयी चर्चा ।
किशनगंज /प्रतिनिधि
वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद हैं । ऐसे में केंद्रों पर मिलने वाली सेवाओं को सेविकाओं द्वारा घर पर हीं पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सोमवार को गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस दौरान सेविका एवं सहायिका के द्वारा स्थानीय गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी की गई ।बता दे कि सात से नौ महीने की गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गयी। गर्भवती महिलाओं को गर्भधारण के आखिरी महीनों में उन्हें सुपोषित करने एवं इस दौरान बेहतर पोषण की जरूरत पर जानकारी देने के लिए राज्य के हर जिले में प्रत्येक महीने के 7 तारीख को आंगनवाड़ी केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई करायी जा रही है. ।
मालूम हो कि मंगल गीतों से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और गर्भवती महिला को उपहार के रूप में पोषण की पोटली दी गई है। जिसमें गुड़, चना, हरी पत्तेदार सब्जियां, आयरन की गोली, पोषाहार व फल आदि शामिल थे। महिलाओं को उपहार स्वरुप पोषण की थाली भेंट की गयी, जिसमें सतरंगी व अनेक प्रकार के पौष्टिक भोज्य पदार्थ शामिल थे। गर्भवती महिलाओं को चुनरी ओढ़ाकर और टीका लगाकर महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी की गई। सभी महिलाओं को अच्छी सेहत के लिए पोषण की आवश्यकता व महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
जिले के राष्ट्रीय पोषण अभियान के जिला समन्वयक मंजूर आलम ने बताया कि गर्भावस्था के आखिरी दिनों में बेहतर पोषण की अधिक जरूरत होती है| बेहतर पोषण के अभाव में महिलाओं में खून की कमी हो जाती है| इससे प्रसव के दौरान जटिलताएं बढ़ जाती हैं । उन्होंने बताया कि बेहतर पोषण एक स्वस्थ बच्चे के जन्म में सहायक होने के साथ गर्भवती महिलाओं में मातृ मृत्यु दर में कमी भी लाता है|
स्वस्थ माँ ही स्वस्थ बच्चे को दे सकती हैं जन्म :
आईसीडीएस के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मंजूर आलम ने कहा कि गोद भराई रस्म में सेविकाओं द्वारा गर्भवती महिलाओं के सम्मान में उसे चुनरी ओढ़ाकर और तिलक लगा कर उनके गर्भस्थ शिशु की बेहतर स्वास्थ्य की कामना की गई। साथ ही गर्भवतियों की गोद में पोषण संबंधी पुष्टाहार फल सेव, संतरा, बेदाना, दूध, अंडा डाल सेवन करने का तरीका बताया गया। साथ ही गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को आयरन की गोली खाने की सलाह दी गई। जिसमें बताया गया कि गर्भवती महिला कुछ सावधानी और समय से पौष्टिक आहार का सेवन करें तो बिना किसी अड़चन के स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकती हैं।
गर्भावस्था के दौरान जरूरी है सही पोषण:
कोचाधामन प्रखंड की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नमिता घोष ने कहा कि गर्भ के आखिरी महीनों में शरीर को अधिक पोषक तत्वों की जरूरत होती है|इस दौरान आहार में प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट के साथ वसा की भी मात्रा होना जरूरी होता है| इसके लिए समेकित बाल विकास योजना के अंतर्गत आंगनबाडी केन्द्रों में गर्भवती महिलाओं को साप्ताहिक पुष्टाहार भी वितरित किया जाता है| इसके साथ महिलाएं अपने घर में आसानी से उपलब्ध भोज्य पदार्थों के सेवन से भी अपने पोषण का ख्याल आसानी से रख सकती हैं| हरी साग-सब्जी, सतरंगी फल, दाल, सूखे मेवे एवं दूध के सेवन से आवश्यक पोषक तत्वों की आपूर्ति आसानी से की जा सकती है।
एनीमिया प्रबंधन की दी गई जानकारी:
जिले की राष्ट्रीय पोषण अभियान की जिला परियोजना सहायक पूजा कुमारी ने बताया कि गर्भवती माता, किशोरियां व बच्चों में एनीमिया की रोकथाम जरूरी है। गर्भवती महिला को 180 दिन तक आयरन की एक लाल गोली जरूर खानी चाहिए। 10 वर्ष से 19 साल की किशोरियों को भी प्रति सप्ताह आयरन की एक नीली गोली का सेवन करना चाहिए। छह माह से पांच साल तक के बच्चों को सप्ताह में दो बार एक-एक मिलीलीटर आयरन सिरप देनी चाहिए।
स्वच्छता एवं साफ-सफाई पर दिया गया बल:
महिला पर्वेक्षिका राहत जहां ने बताया साफ पानी एवं ताजा भोजन संक्रामक रोगों से बचाव करता है। शौच जाने से पहले एवं बाद में तथा खाना खाने से पूर्व एवं बाद में साबुन से हाथ धोना चाहिए। घर में तथा घर के आस-पास सफाई रखनी चाहिए। इससे कई रोगों से बचा जा सकता है। साथ ही शिशु के जन्म के एक घंटे के भीतर मां का गाढ़ा-पीला दूध बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। अगले छह माह तक केवल मां का दूध बच्चे को कई गंभीर रोगों से सुरक्षित रखता है। 6 माह के बाद बच्चे का शारीरिक एवं मानसिक विकास काफी तेजी से होता है। इस दौरान स्तनपान के साथ ऊपरी आहार की काफी जरूरत होती है। घर का बना मसला व गाढ़ा भोजन ऊपरी आहार की शुरुआत के लिए जरूरी होता है। वहीं, कहा कि सामान्य प्रसव के लिए गर्भधारण होने के साथ ही महिलाओं को चिकित्सकों से जाँच करानी चाहिए और चिकित्सा परामर्श का पालन करना चाहिए।
- कोविड-19 से बचाव की भी दी गई जानकारी :-
कार्यक्रम दौरान लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए निम्नलिखित आवश्यक जानकारी दी गई- - व्यक्तिगत स्वच्छता और दो गज की शारीरिक-दूरी का रखें ख्याल।
- बार-बार हाथ धोने की आदत डालें।
- साबुन या अन्य अल्कोहल युक्त पदार्थों से हाथ धोएँ।
- मास्क और सैनिटाइजर का नियमित रूप से उपयोग करें।
- भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
- ऑख, नाक, मुँह को अनावश्यक छूने से बचें।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- घर में लगी आग से मवेशी सहित लाखो रुपए नकदी जलकर राखबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत थाना क्षेत्र के नेहरू कॉलेज के समीप भीषण आगजनी में एक परिवार का घर सहित कई मवेशी व नकदी जल कर राख हो गया है। जहां इस आगजनी में … Read more
- पीएम मोदी की कोलकाता में आयोजित जनसभा का किशनगंज के बांग्लाभाषियों के बीच सीधा प्रसारण,रिश्तेदारों से बीजेपी को वोट करने की अपीलकिशनगंज /प्रतिनिधि शनिवार को (ब्रिगेड मैदान) कोलकाता में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा का सीधा प्रसारण शहर के नेपालगढ़ कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर क्लब में किया गया।भारतीय जनता पार्टी … Read more
- रसोई गैस की किल्लत की अफवाह का असर अब भी लोगो को कर रहा परेशानकालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध तीन माह से सात वर्ष की सजा का है प्रावधान कालाबाजारी की सूचना के लिए नम्बर किया गया जारी संवाददाता/किशनागंज गैस की किल्लत की फैली … Read more
- पुलिस एवं एसएसबी कि संयुक्त कार्रवाई में एक घर से 305 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद, अग्रिम कार्रवाई जारीदिलशाद/गलगलिया भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41वीं बटालियन के सुरक्षाकर्मियों एवं गलगलिया पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर एक घर … Read more
- व्यवहार न्यायलय परिसर किशनगंज में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सहमति से विवादों का हुआ निपटाराकुल 141 मामलें का हुआ निष्पादन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार,नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार,पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार,किशनगंज के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में … Read more
- KatiharNews:जिले के पन्द्रह केन्द्रों पर दो पाली में कल सिविल कोर्ट के अटेंडेंट पीटी की परीक्षा,तैयारी पूरीजिला प्रशासन की तैयारी पुरीदोनों पालियों में 6264 प अभ्यर्थी देगें परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी परीक्षा कटिहार – जिला पदाधिकारी के दिशानिर्देश पर नोडल पदाधिकारी सह वरीय … Read more
- BiharNews:विवाहिता महिला का शव पुलिस ने किया बरामद,जांच में जुटी पुलिसहसनगंज /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत में बीती रात एक महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रमिला देवी (35) के … Read more
- सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की ईलाज के दौरान मौतफलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे-77 पर बीते गुरुवार को महेशपुर गांव समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी बाइक सवार युवक को इलाज के लिए … Read more
- शराब के नशे में 12 लोग गिरफ्तारकुरसेला /कटिहार – नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की रात नशे की हालत में कुल 12 लोगों को गिरफ्तार … Read more
- बिहार दिवस पर प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजनछात्रों ने दिखाई प्रतिभा गणित ओलंपियाड, क्विज व चित्रकला में छात्रों ने मारी बाजी बरारी /कटिहार – राज्य परियोजना निदेशक बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना के पत्रांक 590, 29 जनवरी … Read more
- हरी झंडी दिखाकर तीन ट्रेनों को रवाना किया गया, यात्रियों को मिलेगा लाभकटिहार – भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अंतर्गत तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों का शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इस अवसर पर क्षेत्र की … Read more
- हसनगंज में पैक्स चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी,चार बूथों में 2534 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोगहसनगंज / कटिहार – प्रखंड में पैक्स निर्वाचन 2026 को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रखंड के दो पंचायतों में चुनाव प्रस्तावित था। जिसमें कालसर पंचायत में … Read more
- जनगणना को लेकर पदाधिकारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजितकटिहार–भारतीय जनगणना 2027 को लेकर जिलास्तरीय जनगणना समन्वय समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरु हुआ।जिला पदाधिकारी सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने प्रशिक्षण का दीप प्रज्वलित कर … Read more
- कटिहार:गुरु बाजार काली मंदिर में नई कमेटी गठितबरारी /कटिहार – गुरु बाजार स्थित मनोकामना सिद्ध काली मंदिर परिसर में शाम को एक बैठक आयोजित कर मंदिर प्रबंधन के लिए नई कमिटी का गठन किया गया। आयोजित इस … Read more
- राष्ट्रीय लोक अदालत ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड किया कायम,कुल 2009 मामलों का हुआ सफलतापूर्वक निष्पादनकटिहार कोर्ट – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के आदेश के आलोक में शनिवार को न्यायालय प्रांगण में इस वर्ष का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत्त … Read more




























