किशनगंज /प्रतिनिधि
करीब 17 वर्ष तक किशनगंज में चिकित्सा पदाधिकारी से लेकर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी के पद पर अपनी सेवा देने वाले डॉ रफत हुसैन का निधन शनिवार देर रात कोरोना से हो गया । डॉ रफत हुसैन के निधन की खबर मिलते ही किशनगंज जिले में शोक की लहर दौड़ गई। खासकर किशनगंज का चिकित्सा जगत एवं उनसे जुड़े लोग काफी दुखी हैं। मिली जानकारी के अनुसार डॉ रफत हुसैन बीते कई दिनों से कोरोना से संक्रमित थे। तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें पूर्णिया के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही शनिवार की रात उनका निधन हो गया। डॉ रफत हुसैन के निधन की खबर जैसे ही किशनगंज पहुंची यहां शोक की लहर दौड़ गई। डॉ रफत हुसैन का जिले के खास लगाव था। वे यहां 2007 से वर्तमान तक कार्यरत रहे। डॉ. रफत हुसैन को स्वास्थ्य विभाग ने अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए जिले के प्रतिरक्षण पदाधिकारी के पद पर तैनात किया था। वर्तमान में इसी पद पर रहते हुए उनका निधन हो गया। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी के आकस्मिक निधन के बाद सोमवार को जिले के सदर अस्पताल मैं चिकित्सक-कर्मियों ने उनके सम्मान में मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने शोकसभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा उनके निधन से स्वास्थ्य विभाग काफी शोकाकुल है। डॉ रफत शाहब काफी मधुर स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका आकस्मिक निधन काफी पीड़ादायक है। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके निधन पर शोक जताया। उन्होंने बताया पिछले वर्ष कोरोना लॉकडाउन के समय प्रवासी लोगों की सेवा उन्होंने जिस तरह किया उसे आज भी यहां के लोग याद करते हैं। दिन हो या रात उनका मोबाइल हमेशा खुला रहता था। कोई भी व्यक्ति उनसे मोबाइल पर चिकित्सकीय सहायता प्राप्त कर सकता था। उस आपात स्थिति में उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए जिले वासी हमेशा याद रखेंगे।जिला में टीकाकरण की स्थिति को भी सुधारने में उनका काफी सहयोग रहा।
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ रफत हुसैन की कोरोना से हुई आकस्मिक मृत्यु पर सदर अस्पताल के परिसर में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजली दी। कोरोना संक्रमण के कारण शारीरिक दूरी का पालन करते हुए शोकसभा की गई। जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने कहा डॉ रफत हुसैन एक नेकदिल इंसान और बेहतरीन चिकित्सक थे। उनकी कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता। कोरोना की इस लड़ाई में औरों की देखभाल एवं रक्षा के लिए उन्होंने खुद को बलिदान कर दिया। जिनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और इस देश से कोरोना का खात्मा होकर रहेगा। इस दौरान दिवंगत चिकित्सक को याद करते हुए उन्होंने कहा वे कर्तव्यंनिष्ठ , प्रेरणास्रोत एवं समय के पक्के थे । वहीं दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। शोकसभा में जिला उप विकास आयुक्त मनन राम , सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन , सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अनवर आलम ,डॉ देवेंद्र कुमार , डॉ मंजर आलम , जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ मुनाजिम, एस एम ओ डॉ अमित राव, यूनिसेफ के एजाज एहमद आदि चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- सीमावर्ती कादोगांव बाजार में पारंपरिक हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया होलिका दहन का पर्वरणविजय/किशनगंज किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र कादोगांव बाजार में होलिका दहन का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा वातावरण उत्सव के … Read more
- इफ्तार बनाते समय लगी आग 12 घर जलकर राख,लाखो का नुकसानदो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू, लाखों की संपत्ति नष्ट अमदाबाद /कटिहार – नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 5 में सोमवार की शाम इफ्तार की तैयारी के दौरान अचानक आग लग जाने से करीब आधा दर्जन परिवारों … Read more
- बिजली का करंट लगने से बालक की मौत, परिजनों में पसरा मातमप्राणपुर /कटिहार – प्राणपुर थाना क्षेत्र के धरहन पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव के चंचल शर्मा के दस वर्षीय पुत्र मनीष कुमार की बिजली की करंट लगने से उसकी मौत हो गयी है। मृतक बालक माता पिता का इकलौता पुत्र था। … Read more
- होली को लेकर डंडखोरा पुलिस ने निकाला गया फ्लैग मार्चडंडखोरा/कटिहार–होली पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर डंडखोरा पुलिस की ओर से थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस थाना क्षेत्र के सभी चौक चौराहों पर स्थानीय लोगों से … Read more
- अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर,सड़क को करवाया गया अतिक्रमणमुक्तअवैध रुप से बने दुकानों को हटाकर सड़क को कराया गया अतिक्रमणमुक्त प्राणपुर/कटिहार – प्रखंड क्षेय्र अन्तर्गत एनएच 31 सड़क बुद्धनगर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर अवैध रूप से अवस्थित 44 दुकानों को प्रशासन ने उजाड़ कर सड़क को … Read more
- बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर कमेटी सदस्यों ने पर्यटन विभाग के सचिव को सौंपा ज्ञापन सालमारी /कटिहार – बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर के कमेटी सदस्यों ने सचिव पिंटू यादव के द्वारा बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के सचिव उदयन मिश्रा को ज्ञापन सौंप कर बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में शिव भक्तों के लिए आवश्यक सुविधा … Read more
- मनिहारी में विज्ञान का धमाका,नेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा की चमकमनिहारी /कटिहार – नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। जहां विद्यार्थियों ने अपनी खोजपरक जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न तकनीकी आधारित मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर … Read more
- होलिका दहन समिति की ओर किया गया स्तंभ रोपण पुजनदेर रात किया गया होलिका दहन कटिहार – बड़ा बाजार हाट होलिका दहन समिति की ओर से 2 मार्च 2026 सोमवार को दिन के 10:30 बजे पूरे विधि विधान के साथ स्तंभ रोपण की गयी। आचार्य पंडितो द्वारा विधि विधान … Read more
- 8 मार्च को महिला सशक्तिकरण की गूंज,’चिन्नी मत हो उदास’ से जागेगा आत्मबल का संदेशकटिहार – आगामी 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर कोशी संगम संस्था द्वारा महिला सशक्तिकरण पर आधारित प्रभावशाली नाटक चिन्नी मत हो उदास का भव्य मंचन किया जाएगा। नाटक का रिहर्सल अपने अंतिम चरण में है और … Read more
- पोठिया थाना में होली पर्व को लेकर निकला फ्लैग मार्चअसामाजिक तत्वों,शराब के अवैध कारोबार और हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर समेली /कटिहार – आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पोठिया थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा व्यापक फ्लैग मार्च का … Read more
- भूमि विवाद में एक एकड़ मक्का को किया गया क्षतिग्रस्तमामले को लेकर थाना में दिया गया आवेदन बरारी /कटिहार – थाना क्षेत्र के कुड़िया गांव में फसल क्षति एवं जमीन से बेदखल को लेकर बरारी थाना में एक महिला किसान अहिल्या देवी ने एक आवेदन दिया है।दिए गए आवेदन … Read more
- विद्यार्थी परिषद की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजनकटिहार -अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटिहार इकाई की प्रांत सह मंत्री विनय सिंह के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया किया गया । कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द, एकता तथा … Read more
- होली पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्चकिशनगंज /प्रतिनिधि शांतिपूर्ण माहौल में होली पर्व सम्पन्न करवाये जाने को लेकर सोमवार की शाम को सदर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च में डीएम विशाल राज,एसपी संतोष कुमार, एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ वन गौतम कुमार सदर थाना … Read more
- होली मनाने प्रदेश से घर पहुंच रहे है लोग ,ट्रेनों में खचाखच भीड़किशनगंज/प्रतिनिधि होली में पर्व में अब एक दिन शेष बचे हुए है।होली का पर्व जैसे जैसे नजदीक आने लगा है,रेलवे स्टेशन में लोगों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। रविवार और सोमवार को भी कई लोग विभिन्न ट्रेनों से किशनगंज … Read more
- सोने का चेन छीन कर बदमाश हुए फरार,मामला दर्जकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के धरमगंज केला बगान के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने रविवार को एक व्यक्ति के गले से दो सोने का चेन छीन लिया और फरार हो गया। पीड़ित ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा … Read more
- होली पर्व को लेकर थानाध्यक्ष को सतर्कता बरतने का दिया गया निर्देश,256 स्थानों में की गई मजिस्ट्रेट की तैनातीकिशनगंज/प्रतिनिधि होली पर्व को लेकर सोमवार से ही चिन्हित स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।पर्व को लेकर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।शांतिपूर्ण माहौल में होली पर्व मनाए … Read more
- होली को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, रंग-गुलाल और पिचकारियों की जमकर हो रही बिक्रीठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह होली पर्व को लेकर ठाकुरगंज नगर के प्रमुख चौराहों एवं बाजारों में लोगों का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। चारों ओर रंग-गुलाल की सजी दुकानें, आकर्षक पिचकारियाँ और त्योहार से जुड़ी सामग्री बाजार की रौनक बढ़ा … Read more
- होली को लेकर प्रशासन सतर्क,टेढ़ागाछ में निकाला गया फ्लैग मार्चआगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से। विजय कुमार साह /टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रशासन द्वारा सोमवार को व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर फुलबड़िया बाजार, कॉलेज चौक, रामपुर, … Read more
- अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1500 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्टसमेली /कटिहार – जिला के पोठिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के ग्राम टीकापट्टी में छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 1500 लीटर अर्धनिर्मित देसी चुलाई शराब मावा, कड़ी … Read more
- बिहार पुलिस सप्ताह के मौके पर मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजनडंडखोरा/कटिहार – पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस सप्ताह का प्रखंड में सफल आयोजन किया गया।इस दौरान डंडखोरा पुलिस की ओर से स्वच्छता अभियान,अफवाहों के प्रति आमजनों को जागरुक करने जैसी अन्य गतिविधियां संचालित की गई।सप्ताह का समापन पुलिस एकादश … Read more
- कटिहार में दिव्यांग साथियों की ‘रंगीन’ टोली गुलाल और खुशियों के साथ मनाया होलीकटिहार – होली का खुमार अब कटिहार की गलियों में दिखने लगा है। शहर के यज्ञशाला मैदान शिव मंदिर चौक में कोशी, क्षेत्रीय, विकलांग, विधवा, वृद्ध, कल्याण, समिति और दिव्यांग महापरिवार ने एक होली मिलन समारोह का आयोजन किया। बिहार … Read more
- भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की जिला कमेटी गठित,21 सदस्यीय कमेटी गठितकटिहार – भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नीरज कुमार आजाद ने जिला कमेटी की घोषणा की है। जिसमें दो सह संयोजक, 19 कार्य समिति सदस्य सहित 21 लोगों की समिति गठित की गयी है। इस अवसर पर … Read more


























