पटना /संवादाता
पटना हाईकोर्ट ने बहुचर्चित सेनारी नरसंहार के सभी 13 आरोपियों को बरी कर दिया है। जस्टिस अश्वनी कुमार सिंह और जस्टिस अरविंद श्रीवास्तव की खंडपीठ ने लंबी सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था. कोर्ट ने आज यह फैसला सुनाया है। न्यायालय ने निचली अदालत के फैसले को रद्द करते हुए सभी 13 आरोपियों को रिहा करने का आदेश दिया है।गौरतलब हो कि जहानाबाद जिला अदालत ने 15 नवंबर 2016 को इस मामले में 10 को मौत की सजा सुनाई थी, जबकि 3 को उम्रकैद की सजा दी गई थी।वहीं 23 अन्य लोगों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया था ।
कोर्ट के इस फैसले के बाद पीड़ित पक्ष के लोग आगे की रणनीति तय करने पर मंथन कर रहे हैं। सेनारी नरसंहार जिसमें 34 लोगों की गला रेत कर नृशंस हत्या कर दी गई थी उसमें सभी आरोपियों को बरी किये जाने पर बीजेपी नेता ने बड़ा सवाल खड़ा किया है। बिहार बीजेपी के प्रवक्ता अरविंद कुमार ने पूछा है कि यह सामूहिक नरसंहार किसने किया,सरकार इसका जवाब दे।
बिहार बीजेपी के प्रवक्ता अरविंद कुमार ने कहा कि आज पटना हाईकोर्ट ने सेनारी नरसंहार के सभी 13 आरोपियों को बरी कर दिया है। निचली अदालत ने इनमें से 10 को फांसी और 3 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। लेकिन आज हाईकोर्ट ने सभी को बरी कर दिया और तुरंत रिहा करने का आदेश दिया है।बीजेपी प्रवक्ता ने पूछा कि तब सेनारी में किसने 34 निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या की थी? बिहार की सरकार इसका जवाब दे। इतने दिनों तक अनुसंधान चला। आखिर उस अनुसंधान में पुलिस ने क्या सबूत जुटाये? बीजेपी प्रवक्ता ने साफ कहा कि सरकार न्यायालय में अपना पक्ष मजबूती से नहीं रख सकी। जिसका लाभ आरोपियों को मिला। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार पटना हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ तुरंत सुप्रीम कोर्ट जाये। हमें आशा है कि सुप्रीम कोर्ट से पीड़ित पक्ष को जरूर न्याय मिलेगा।
गौरतलब हो कि 8 मार्च 1999 की रात नक्सली संगठन के उग्रवादियों ने जहानाबाद के सेनारी गांव को चारों तरफ से घेर लिया था। इसके बाद जाति विशेष के 34 लोगों को उनके घरों से जबरन निकालकर ठाकुरवाड़ी के पास ले जाया गया। जहा ले जाकर सभी को बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। उस रात सेनारी गांव में सैकड़ो लोग घुसे.गांव को चारों ओर से घेर लिया. घरों से खींच-खींच के मर्दों को बाहर किया गया. कुल 40 लोगों को चुना गया. चालीसों लोगों को खींचकर गांव से बाहर ले जाया गया.बताया जाता है कि एकदम जानवरों की तरह . तीन समूहों में बांट दिया गया. बस खींच-खींच के खड़ा कर दिया गया, फिर बारी-बारी से हर एक का गला और पेट चीर दिया गया. इस वीभत्स घटना के बाद बिहार की राजनीति में उबाल आ गया था और तत्कालीन लालू प्रसाद यादव के सरकार की मुश्किल बढ़ गई थी और अब जब हाई कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है उसके बाद बिहार सरकार पर सवालिया निशान उठ खड़े हुए है ।ऐसे में अब बिहार सरकार आगे क्या कदम उठाती है सभी की नजर उस पर बनी हुई है ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- मोहर्रम को लेकर बहादुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजितबहादुरगंज (किशनगंज) प्रतिनिधि आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को बहादुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने की। बैठक में … Read more
- नाबालिग लड़की के लापता होने की दर्ज करवाई गई प्राथमिकीप्रतिनिधि/ किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के धर्मगंज निवासी ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री के लापता होने की प्राथमिकी शनिवार को सदर थाना में दर्ज करवाई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग लड़की शनिवार की शाम को घर से निकली थी, लेकिन … Read more
- बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में अमावस्या पर हुई पूजाकिशनगंज/प्रतिनिधि शहर के लाइन मोहल्ला स्थित बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में रविवार को अमावस्या पूजा आयोजित की गई।बूढ़ी काली मंदिर में मंदिर के पुरोहित मलय मुखर्जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां काली की पूजा अर्चना की … Read more
- हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा किशनगंज स्टेशन, केदारनाथ के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवानाप्रतिनिधि/किशनगंज रविवार को किशनगंज से श्रद्धालुओं का एक जत्था उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए रवाना हुआ। स्थानीय रेलवे स्टेशन से जब यह जत्था ट्रेन पकड़ने के लिए आगे बढ़ा, तो पूरा स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय … Read more
- आधुनिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, खरीफ कर्मशाला में दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारीठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और खरीफ मौसम की खेती के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय शारदीय (खरीफ) कर्मशाला-सह-उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया … Read more
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर और तकदीर : डॉ. दिलीप जायसवालराजेश दुबे/किशनगंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने पर शहर के धर्मगंज मांझिया स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल … Read more
- रेतुआ नदी पर बनी चचरी पुल बारिश में क्षतिग्रस्त,50 हजार की आबादी प्रभावितविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती चिल्हनियां पंचायत स्थित सुहिया रेतुआ नदी पर ग्रामीणों के सहयोग से बनाया गया बांस-बल्ले का चचरी पुल रविवार को नदी के बढ़ते जलस्तर की भेंट चढ़ गया। नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार … Read more
- भोरहा पंचायत सरकार भवन में 16 जून को लगेगा सहयोग शिविर, तैयारियां तेजकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र की भोरहा पंचायत सरकार भवन में आगामी 16 जून (मंगलवार) को आम जनता की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से एक विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर को लेकर पंचायत प्रशासन … Read more
- जन्मदिन की तैयारियों के बीच घर में पसरा मातम, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौतठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह ठाकुरगंज नगर के कॉलेज मोड़ स्थित रानी सती मंदिर के समीप शनिवार की देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। जिस घर में छोटी बच्ची के जन्मदिन की … Read more
- दस केंद्रों में संचालित मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल परीक्षा में 4108 परीक्षार्थी हुए उपस्थिति,5060 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थितकिशनगंज/प्रतिनिधि जिला मुख्यालय के दस केंद्रों में रविवार को मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही के पदों की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई।परीक्षा दो पालियों में हुई। दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 4108 परीक्षार्थी हुए उपस्थिति रहे … Read more
- सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था,जिला पदाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्था का लिया जायजाकिशनगंज जिला मुख्यालय के 10 परीक्षा केंद्रों परसिपाही भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया।परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। … Read more
- अभियान बसेरा-3 जल्द होगा शुरू, भूमिहीनों को मिलेगा अपना आशियाना,किशनगंज में मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा ऐलानबिहार के भूमिहीन परिवारों को जल्द ही अपना आशियाना मिलने वाला है।राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने किशनगंज में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया है । डॉ जायसवाल ने कहा कि आजादी … Read more
- KishanganjNews :युवती का शव मिलने से सनसनी, पिता ने नौ लोगों के खिलाफ दिया आवेदनराज कुमार/पोठिया/किशनगंज: किशनगंज जिले में हत्या और संदिग्ध मौत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्था पंचायत के कोल्था गांव से सामने आया है, जहां रविवार अहले सुबह एक युवती का … Read more
- समाजसेवी नरोत्तम जोशी के असमायिक निधन पर सांसद ने शोक जताया,कहा – जिला के लिए अपुरणीय क्षतिकटिहार – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सह सांसद तारिक अनवर ने कटिहार के प्रमुख समाजसेवी,नवमनोनीत अध्यक्ष कटिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स नरोत्तम जोशी के असामयिक निधन पर दुख जताते हुए शोक व्यक्त किया। सांसद श्री अनवर … Read more
फोटो साभार :गूगल



























