- जिले में 18 – 44 वर्ष के कुल 843422 लक्ष्य के आलोक में 9220 युवा का टीकाकरण
- जिले में कम हो रहा संक्रमण दर:
- जिले में लगाये गए प्रतिबंधों का अक्षरशः करें पालन: सिविल सर्जन
- टीकाकरण केन्द्रों में युवाओं की उमड़ रही भीड़
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में 09 मई से आरंभ 18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण जारी है | जिले के कुल 09 टीकाकरण सत्र स्थलों पर इस आयुवर्ग के कुल 9220 लोगों को कोरोना टीका का पहला डोज लगाया जा चुका है | वहीँ 9 मई से 20 मई तक वैक्सीन लेने वालों का कुल आंकड़ा 15 हजार से ऊपर है जिसमे टीका का दूसरा डोज भी शामिल है | एक तरफ कोरोना की दूसरी लहर चल रही है, जिसकी चपेट में काफी संख्या में लोग आ रहे हैं। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग भी इसके उन्मूलन में जोर-शोर से लगा हुआ है |कोरोना संक्रमण से बचाव में वैक्सीन की अहमियत अब किसी से छुपी हुई नहीं है। यही कारण है कि जिले के प्रत्येक टीका केन्द्रों पर लोगों की भीड़ देखी जा सकती है।
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा कोविड वायरस के खिलाफ विश्वभर में हो रहे शोधों ने यह स्पष्ट किया है कि टीका लेने वालों में संक्रमित होने कि आशंका टीका नहीं लेने वालों कि अपेक्षा काफी कम होती है। जहां पहले डोज़ से शरीर में कोरोना जीवाणु के खिलाफ एंटीबॉडी बनना और रोग प्रतिरोधक क्षमता का बढ़ना शुरू होता है। वहीं दूसरी डोज़ से वह सुरक्षा चक्र पूरी तरह मुकम्मल होती है। इससे लंबे समय के लिए शरीर को कोरोना के साथ साथ दूसरे गंभीर और संक्रामक रोगों से भी सुरक्षा मिलती है। ऐसे में अगर एक भी डोज़ छूट जाए तो शरीर के सुरक्षा चक्र में रुकावट आ जाती है । इसलिए एक भी डोज़ छूटने न पाये। जब टीका लेने वालों की संख्या 95 प्रतिशत से अधिक हो जाएगी, तब संक्रमित होने वालों की संख्या अपने आप कम हो जाएगी| जितने अधिक लोग टीका लेंगे, कोरोना की चेन उतनी तेजी से टूटेगी |
जिले में लगाये गए प्रतिबंधों का अक्षरशः करें पालन: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ. श्री नंदन ने जिले वासियों से जिला प्रशासन द्वारा लगाये गये प्रतिबंधों का अक्षरशः पालन करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा यह प्रतिबंध आपको कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए लगाये गये हैं। आवश्यक होने पर ही घर से बाहर दोहरा मास्क लगाकर निकलें। बाहर निकलने की स्थिति में संयम बरतें एवं भी़ड़-भाड़ से बचें। याद रखें आप अपने आवश्यकता का सामान लेने निकलें है न कि कोरोना से संक्रमित होने। आपके द्वारा बरती गई लापरवाही आप पर ही नहीं बल्कि आपके परिवार के अन्य सदस्यों पर भी भारी पड़ेगी। यदि आप परिवार के ऐसे सदस्य हैं जो किसी अन्य रोग से ग्रसित हैं तो बाहर न निकलें और अनावश्यक भीड़-भाड़ से बचें।
जिले में कम हो रहा संक्रमण दर:
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा जिला में विगत कुछ दिनों तक लगातार बढ़ते मामलों के बाद अब इनके आंकड़ों में कमी आ रही है।यह सुखद है और समुदाय की सहभागिता से ही यह संभव हो सका है।जिले में आज भी 131 व्यक्ति संक्रमित पाए गये हैं। वही आज 84 व्यक्ति संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। जिले में कुल 4.44 लोगो की जांच की गयी है जिसमे से 8904 व्यक्ति संक्रमित पाए गये है वही 7453 व्यक्ति संक्रमण से ठीक भी हुए है जिले में संक्रमण की दर 2.0% है वही रिकवरी दर 84.0% है तथा 23 व्यक्तिओ की संक्रमण से मृत्यु हुई है ।, जिले में सबसे ज्यादा संक्रमण नगर परिषद् क्षेत्र मे है। इसलिए संक्रमण के नियमो का पालन कर ही खुद को बचाया जा सकता है |
टीकाकरण केन्द्रों में युवाओं की उमड़ रही भीड़ः
जब से 18 से 44 साल के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ है, तब से जिले के टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की काफी भीड़ उमड़ने लगी है। सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया युवाओं का उत्साह सही है, लेकिन उन्हें धैर्य से काम लेना चाहिए। नियमों का पालन करते हुए टीका लेना चाहिए। साथ ही 45 साल से अधिक उम्र के लोग भी अच्छी-खासी संख्या में टीकाकरण के लिए आ रहे हैं। इनलोगों का टीकाकरण काफी दिनों से हो रहा है, इसके बावजूद ठीकठाक संख्या में लोग केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।
एप्वाइंटमेंट लेकर आएं युवाः
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा युवाओं को एप्वाइंटमेंट लेकर केंद्र पर आना चाहिए। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराते वक्त ही एप्वाइंटमेंट का समय बता दिया जाता है। उसी समय पर आएं। बेवजह भीड़ बढ़ने से संक्रमण का खतरा हो सकता है। साथ ही मास्क पहनकर आएं और सामाजिक दूरी का पालन करें। वहीं 45 साल से अधिक उम्र के लोग सिर्फ आधार कार्ड भी लाएंगे तो चलेगा। उनके रजिस्ट्रेशन की सुविधा केंद्र पर भी मौजूद है।
दूसरा डोज लेना नहीं भूलेंः
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन बताया कोरोना टीका का दूसरा डोज 12 सप्ताह के बाद लेना नहीं भूलें। जबतक आप टीके का दोनों डोज नहीं ले लेते हैं, तबतक आपके टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी और आप कोरोना से भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं रहेंगे। इसलिए टीके का दूसरा डोज समय पर निश्चित तौर पर ले लें। इसके अलावा कोरोना का टीका ले लेने के बाद भी गाइडलाइन का पालन करें। घर से बाहर निकलते वक्त मास्क पहनें और सामाजिक दूरी का पालन करें।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- टेढ़ागाछ सेवा शिविर का कल होगा शुभारंभ, डेहरी विधायक करेंगे उद्घाटनविजय कुमार साह /टेढ़ागाछ श्रावणी मेले के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कावरिया पथ स्थित अबरखा (कटोरिया), जिला बांका में टेढ़ागाछ सेवा समिति द्वारा संचालित निःशुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ गुरुवार को किया जाएगा। शिविर का … Read more
- किशनगंज प्रखंड व अंचल कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देशसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने बुधवार को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान किशनगंज प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का जायजा लेकर कार्यालयों में संचालित कार्यों, अभिलेखों के संधारण, साफ-सफाई, समयबद्ध सेवा … Read more
- संदिग्ध परिस्थितियों में नर्स की हुई मौत,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता/किशनगंज किशनगंज शहर के मोहिद्दीन पुर वार्ड नंबर 1 स्थित एक हॉस्टल के कमरे से गुजरिया निवासी तजल्ली खातून पिता- मोहम्मद कलीम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतिका शहर के पश्चिम पाली स्थित … Read more
- टेढ़ागाछ–फुलवरिया मुख्यमंत्री सड़क का कलवर्ट क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की मांगविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड के फुलवारी से फुलवरिया जाने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क पर बना कलवर्ट गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो आने … Read more
- पत्रकारिता को सशक्त बनाने का संकल्प; वॉइस ऑफ मीडिया के राष्ट्रीय अधिवेशन का उत्साहपूर्ण समापनपत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण, आधुनिक तकनीक को अपनाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित नई दिल्ली : देशभर के पत्रकारों को एक मंच पर लाने तथा पत्रकारिता के वर्तमान और भविष्य की दिशा पर … Read more
- नगर निगम कटिहार का चला संयुक्त अभियान,अतिक्रमण हटाने एवं एसडब्ल्यूएम नियम-2026 के उल्लंघन पर ₹5,700 का जुर्माना वसूलाकटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाने एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन रूल्स 2026 के प्रभावी अनुपालन को लेकर संयुक्त विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान गर्ल्स स्कूल रोड स्थित क्वालिटी के समीप से प्रारंभ होकर … Read more
- गुरु पूर्णिमा पर अव्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकीमनिहारी /कटिहार – गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को मनिहारी गंगातट पर जिले सहित आसपास के कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर गुरुजनों के … Read more
- चोरी की दो बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार,न्यायिक हिरासत में भेजा गयासालमारी /कटिहार – सालमारी पुलिस को वाहन चोरी के एक मामले में महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना कांड संख्या 116/26 दिनांक 28 जून 2026 जो भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023 की धारा 303(2) के तहत दर्ज किया गया था। … Read more
- मनिहारी में बीडीओ ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य,अधिकारियों की सुरक्षा की मांगमनिहारी – बिहार के विभिन्न जिलों में ड्यूटी के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारियों पर हुए हमलों के विरोध में बुधवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय में भी प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार के नेतृत्व में प्रखंड … Read more
- आरोग्य दिवस सत्रों के प्रभावी संचालन को लेकर निर्देश जारीकटिहार–जिला स्वास्थ्य समिति ने आरोग्य दिवस सत्र के प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध संचालन के उद्देश्य से एएनएम एवं फील्ड स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए विस्तृत निर्देश जारी किया है। जिसका उद्देश्य प्रत्येक स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले … Read more
- रेल सेवा पुरस्कार 2024-25 से 51 रेलकर्मीयो को डीआरएम ने किया सम्मानित,रेल कर्मियों में हर्षकटिहार – कटिहार मंडल में वर्ष 2024-25 के रेल सेवा पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण,उत्कृष्ट कार्यशैली और रेलवे की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 51 रेलकर्मियों को मंडल रेल … Read more
- खुले में कचरा फेंकने वालों पर नगर निगम का शिकंजागर्ल्स स्कूल रोड व न्यू मार्केट में चला विशेष अभियान – नगर आयुक्त 6,200 का जुर्माना वसूला कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर नगर आयुक्त संतोष कुमार के निर्देश … Read more
- मां जानकी धाम के मुख्यालय हेतु 1.80 एकड़ भूमि अनुबंधित — गुरनानीकटिहार – गुरु पूर्णिमा के पावन दिवस पर भाजपा नेता सह मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र के संस्थापक राजेश गुरनानी ने बताया कि इक्कीस प्रकल्पों से सुसज्जित सनातन संस्कृति के साथ मिथिलांचल की देवी मां जानकी की शौर्यपूर्ण और … Read more
- टाइटल सूट के कारण रुकी पैक्स गोदाम के भूमि की मापी,अमीन बिना पैमाइश लौटे अंचल कार्यालयप्राणपुर /कटिहार-प्रखंड क्षेत्र केवाला पंचायत के मौजा रामचन्द्रपुर स्थित प्रस्तावित पैक्स गोदाम की भूमि की मापी मंगलवार को न्यायालय में लंबित टाइटल सूट का मामला सामने आने के बाद नहीं हो सकी। प्राणपुर अंचल कार्यालय के निर्देश पर पहुंचे अमीन … Read more




























