डांगुजोत के ग्रामीण व स्कूली बच्चों ने की सड़क मरम्मत की मांग
खोरीबाड़ी /चंदन मंडल
खोरीबाड़ी प्रखंड के बिन्नाबाड़ी पंचायत के अंतर्गत डांगुजोत स्थित सड़क के मामले में आज भी विकास की अनदेखी दास्तां कह रही है। विकास की अनदेखी के कारण डांगुजोत की सड़क 14 वर्ष से अधूरी पड़ी हुई है। मालूम हो कि उक्त रास्ते से होकर सैकड़ों छोटे- बड़े वाहनों का आवजाही होती है और टोटो यानी ई रिक्शा तो है ही। फिर भी प्रशासन मौन धारण किये हुए है । इस संबंध में डांगुजोत के ग्रामीण , मनोज महतो , पप्पू यादव , शंभु साह , अरविंद यादव, शिबु साह, सत्तनारायण मंडल आदि लोगों ने बताया कि यह सड़क 14 वर्ष पहले बनी थी । उसके बाद कभी भी इसकी देख- रेख नही की गई है। सड़क टूटती गई और मरम्मत का काम नहीं हुआ। धीरे – धीरे सड़क बदहाल होती चली गई। और यह सड़क अभी टूट – फूट के अधूरी पड़ी हुई है।
सड़क इतनी बदहाल हो चुकी है कि जायजा लेने वाला भी कोई नहीं है। सड़क की खराब स्थिति होने के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई रहती है। वहीं पंचायत के पूर्व उप प्रधान राम सिंहासन महतो ने बताया कि आज की युग में बुलेट ट्रेन बनाना , मंगल ग्रह पर पहुंचना आम बात है, लेकिन संबंधित जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के दोष के कारण 14 वर्ष से यह सड़क अधूरी पड़ी हुई है । फिर भी प्रशासन मौन धारण करके बैठे हुए हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि हर चुनाव में नेता यहाँ वोट मांगने आते हैं और सड़क बनाने की बात करते हैं। चुनाव के बाद सड़क बनाना तो दूर नेताओं के दर्शन तक नहीं होते हैं। जनप्रतिनिधियों ने इस समस्या को दूर करने की कोशिश नहीं की है।
ज्ञात हो कि डांगुजोत में एक प्राईमरी स्कूल भी है जिसमे बच्चें इसी टूटी – फूटी रास्ते से होकर प्रतिदिन स्कूल जाते और आते हैं । डॉगुजोत की प्राइमरी स्कूल में स्थानीय बच्चों सहित डुब्बाजोत , बैरागीजोत से बच्चों का आवागमन होता है। तथा इस सड़क पर प्रतिदिन भारत से नेपाल और नेपाल से भारत हजारों लोगों का आना जाना लगा रहा रहता है, लेकिन अभी कोरोना की वजह से बॉर्डर सील होने के कारण नेपाल आना जाना बंद है। इस सड़क से गुजरने वाले लोगो को भारी परेशानियो का सामना करना पड़ता है। यहां डॉगुजोत के ग्रामीण स्थानीय लोगों भी भारी परेशानी का सामना करना पर रहा है और निराशा की बात तो ये है की आज भी यहां रहने वाले लोग पुरुष व महिला मतदाता प्रत्येक चुनावों में आस लगाये अपने मत का प्रयोग करते हैं की शायद अबकी बार जनप्रतिनिधि उनके गाँव से होकर भारत – नेपाल तक जाने वाली यह सड़क बनवा कर उनकी समस्या हल कर दे , लेकिन अब तक जनप्रतिनिधियों से लोगों को निराशा ही हाथ लगी है । आज यह सड़क इतनी खराब हो चुकी है वाहन के साथ तो दूर पैदल भी चलना मुश्किल हो गया है। वहीं स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सड़क टूटी – फूटी होने से डांगुजोत की प्राईमरी स्कूल में पढ़ने के लिए जाने – आने में बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । फिर भी मरम्मत की दिशा में प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की गई है।
डांगुजोत के ग्रामीण व स्कूली बच्चे सहित सड़क मरम्मत करवाने की मांग की है। इस संबंध में डांगुजोत के पूर्व पंचायत सदस्य रामाशीष महतो ने बताया कि इस सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर कई बार खोरीबाड़ी के पूर्व बीडीओ को लिखित आवेदन पत्र भी दिया गया था। इसके बाद भी कोई लाभ नहीं हुआ है । सड़क जस की तस पड़ी हुई है। वहीं सड़क के मामले में फांसीदेवा-खोरीबाड़ी के भाजपा विधायक दुर्गा मुर्मु से बात करने पर उन्होंने बताया कि किसी भी कार्य को लेकर हमलोगों का अभी सत्र भी शुरू नहीं हुआ है। सिर्फ मैंने शपथ ग्रहण किया है। डांगुजोत के सड़क की मरम्मत की दिशा में जरूर पहल की जायेगी ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- टेढ़ागाछ सेवा शिविर का कल होगा शुभारंभ, डेहरी विधायक करेंगे उद्घाटनविजय कुमार साह /टेढ़ागाछ श्रावणी मेले के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कावरिया पथ स्थित अबरखा (कटोरिया), जिला बांका में टेढ़ागाछ सेवा समिति द्वारा संचालित … Read more
- किशनगंज प्रखंड व अंचल कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देशसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने बुधवार को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान किशनगंज प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का जायजा … Read more
- संदिग्ध परिस्थितियों में नर्स की हुई मौत,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता/किशनगंज किशनगंज शहर के मोहिद्दीन पुर वार्ड नंबर 1 स्थित एक हॉस्टल के कमरे से गुजरिया निवासी तजल्ली खातून पिता- मोहम्मद कलीम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के … Read more
- टेढ़ागाछ–फुलवरिया मुख्यमंत्री सड़क का कलवर्ट क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की मांगविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड के फुलवारी से फुलवरिया जाने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क पर बना कलवर्ट गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है … Read more
- पत्रकारिता को सशक्त बनाने का संकल्प; वॉइस ऑफ मीडिया के राष्ट्रीय अधिवेशन का उत्साहपूर्ण समापनपत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण, आधुनिक तकनीक को अपनाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित नई दिल्ली : देशभर के पत्रकारों को एक मंच … Read more
- नगर निगम कटिहार का चला संयुक्त अभियान,अतिक्रमण हटाने एवं एसडब्ल्यूएम नियम-2026 के उल्लंघन पर ₹5,700 का जुर्माना वसूलाकटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाने एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन रूल्स 2026 के प्रभावी अनुपालन को लेकर संयुक्त विशेष अभियान चलाया गया। यह … Read more
- गुरु पूर्णिमा पर अव्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकीमनिहारी /कटिहार – गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को मनिहारी गंगातट पर जिले सहित आसपास के कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए … Read more
- चोरी की दो बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार,न्यायिक हिरासत में भेजा गयासालमारी /कटिहार – सालमारी पुलिस को वाहन चोरी के एक मामले में महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना कांड संख्या 116/26 दिनांक 28 जून 2026 जो भारतीय न्याय संहिता … Read more
- मनिहारी में बीडीओ ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य,अधिकारियों की सुरक्षा की मांगमनिहारी – बिहार के विभिन्न जिलों में ड्यूटी के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारियों पर हुए हमलों के विरोध में बुधवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय में भी प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन … Read more
- आरोग्य दिवस सत्रों के प्रभावी संचालन को लेकर निर्देश जारीकटिहार–जिला स्वास्थ्य समिति ने आरोग्य दिवस सत्र के प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध संचालन के उद्देश्य से एएनएम एवं फील्ड स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए विस्तृत निर्देश जारी किया है। जिसका … Read more
- रेल सेवा पुरस्कार 2024-25 से 51 रेलकर्मीयो को डीआरएम ने किया सम्मानित,रेल कर्मियों में हर्षकटिहार – कटिहार मंडल में वर्ष 2024-25 के रेल सेवा पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण,उत्कृष्ट कार्यशैली और रेलवे की … Read more
- खुले में कचरा फेंकने वालों पर नगर निगम का शिकंजागर्ल्स स्कूल रोड व न्यू मार्केट में चला विशेष अभियान – नगर आयुक्त 6,200 का जुर्माना वसूला कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 … Read more
- मां जानकी धाम के मुख्यालय हेतु 1.80 एकड़ भूमि अनुबंधित — गुरनानीकटिहार – गुरु पूर्णिमा के पावन दिवस पर भाजपा नेता सह मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र के संस्थापक राजेश गुरनानी ने बताया कि इक्कीस प्रकल्पों से सुसज्जित सनातन … Read more
- टाइटल सूट के कारण रुकी पैक्स गोदाम के भूमि की मापी,अमीन बिना पैमाइश लौटे अंचल कार्यालयप्राणपुर /कटिहार-प्रखंड क्षेत्र केवाला पंचायत के मौजा रामचन्द्रपुर स्थित प्रस्तावित पैक्स गोदाम की भूमि की मापी मंगलवार को न्यायालय में लंबित टाइटल सूट का मामला सामने आने के बाद … Read more




























