जिला प्रशासन की तैयारी पुरी
दोनों पालियों में 6264 प अभ्यर्थी देगें परीक्षा
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी परीक्षा
कटिहार – जिला पदाधिकारी के दिशानिर्देश पर नोडल पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता मेराज जमील की अध्यक्षता में समाहरणालय के एनआईसी सभागार में सिविल कोर्ट में अटेंडेंट के पद पर नियुक्ति को लेकर होने वाली परीक्षा को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी केन्द्रीयकृत चयन एवं नियुक्ति समिति के संयोजक सह सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के अनुसार बिहार के अटेंडेंट पद के नियोजन को लेकर रविवार 15 मार्च 2026 को दो पालियो में प्रारंभिक परीक्षा आयोजित किया जाएगा।
बैठक में शांतिपूर्वक वातावरण में कदाचारमुक्त आयोजित कराने को लेकर ब्रिफिगं की गयी। परीक्षा के आयोजन के लिए जिला में 15 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। जिसमें लगभग 6264 अभ्यर्थियों की बैठने की व्यवस्था की गई है।परीक्षा को शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचार मुक्त आयोजित कराने को लेकर नोडल पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता एवं पुलिस उपाधीक्षक रक्षित, पुलिस केन्द्र, कटिहार द्वारा संयुक्त रूप से केंद्र के लिए नामित नोडल पदाधिकारी,जोनल सह गश्ती दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षक व पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
नोडल पदाधिकारी ने परीक्षा संचालन से सबंधित सभी पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षक को पूरी तत्परता एवं निष्ठा से कदाचार रहित परीक्षा संचालन कराने का निर्देश दिया गया। ताकि किसी भी हालत में परीक्षा केंद्र पर कोई गड़बड़ी पैदा न हो एवं परीक्षा कदाचार रहित संपन्न हो सकें. परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन दृढ़ संकल्पित है।
साथ ही कदाचार मुक्त परीक्षा के संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक रक्षित, पुलिस केन्द्र ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी महिला अभ्यार्थियों का महिला कर्मियों द्वारा महिला पुलिस की उपस्थिति में फ्रिसकिंग की जाय तथा पुरुष अभियार्थियों को पुरूष कर्मियों के द्वारा अच्छी से फ्रिसकिंग कि जाय.
उन्होंने कहा कि परीक्षा के दिन यातायात की सुगम व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था संधारण के लिए पुलिस बल को तैनात कराने का निर्देश दिया गया। प्रभारी परीक्षा संचालक ने सभी केद्राधीक्षक एवं मजिस्ट्रेट को अवगत कराया कि किसी भी परीक्षा केन्द्र के अंदर बैग, मोबाइल फोन, पर्स, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, किसी भी प्रकार की घड़ियाँ, स्मार्ट घड़ी, कैलकुलेटर, पेजर सहित कोई भी निषिद्ध वस्तु नहीं ले जा सकेंगे।अभ्यर्थियों को केवल दो पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो, पहचान प्रमाण पत्र और उसकी एक स्व-सत्यापित प्रति एवं एक पारदर्शी पानी का बोतल तथा बॉल प्वाईंट पेन ले जाने की अनुमति होगी।
किसी भी स्थिति में अभ्यर्थी को पहली पाली के लिए पूर्वाहन 09:30 बजे के बाद और दूसरी पाली के लिए अपराह्न 01:30 बजे के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी. परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों के लिए जूता-मोजा पहनकर परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश करना वर्जित नहीं है.
पर फ्रिसकिंग के दौरान परीक्षार्थी को जूता-मोजा खुलवाकर जांच के बाद ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करेंगे। प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे मध्याह्न एवं द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 02:00 बजे से 04:00 बजे अपराह्न तक आयोजित की जायेगी. परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश का समय प्रथम पाली के लिए पूर्वाह्न 08:30 बजे से 09:30 बजे तक है एवं द्वितीय पाली के लिए अपराह्न 12:30 बजे से 01:30 बजे अपराह्न तक निर्धारित है. उसके पश्चात् किसी भी अभ्यर्थियों का परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।



























