शराब के नशे में 12 लोग गिरफ्तार

SHARE:


कुरसेला /कटिहार – नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की रात नशे की हालत में कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपितों को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।

इसके बाद सभी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी नशा के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई