कटिहार:गुरु बाजार काली मंदिर में नई कमेटी गठित

SHARE:

बरारी /कटिहार – गुरु बाजार स्थित मनोकामना सिद्ध काली मंदिर परिसर में शाम को एक बैठक आयोजित कर मंदिर प्रबंधन के लिए नई कमिटी का गठन किया गया। आयोजित इस बैठक में स्थानीय श्रद्धालुओं और मंदिर से जुड़े लोगों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

बैठक में अवधेश साह को कमिटी का अध्यक्ष, सावन कुमार चौरसिया को सचिव, अंकित आर्या को उपाध्यक्ष तथा उत्सव प्रकाश को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं सदस्य के रूप में परविंदर सिंह बॉबी, अमित यादव उर्फ नीरू यादव, राज कुमार मेहता, राजेश गुप्ता और दिलीप कुमार महतो को मनोनीत किया गया।बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने मंदिर के धार्मिक आयोजनों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा की।

नई कमिटी के सदस्यों ने मंदिर के विकास और धार्मिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।नवनियुक्त सचिव सावन कुमार चौरसिया ने सभी सदस्यों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कमिटी के सभी पदाधिकारी आपसी सहयोग और समन्वय के साथ मंदिर के विकास कार्यों को गति देने का प्रयास करेंगे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई