देश/डेस्क
समुन्द्र से बाहर निकलने के बाद फसे लोगो ने लगाया भारत माता की जय का नारा
विपरीत परिस्थितियों में नौसेना कर्मियों ने जान की बाजी लगाकर बचाई सैकड़ों जिंदगियां । देवदूत बने नेवी जवान
चक्रवाती तूफान तौकते समाप्त हो चुका है लेकिन तूफान की वजह से हर तरफ तबाही के मंजर दिखाई दे रहे है ।तूफान ने महाराष्ट्र और गुजरात में भारी तबाही मचाई है ।चक्रवाती तूफान से अभी तक 21 लोगो की मौत हुई है । बता दे कि सोमवार को आए चक्रवाती तूफान में ओएनजीसी का जहाज़ बार्ज पी305 डूब गया जिसमें 271 कर्मचारी सवार थे ।जहाज के डूबने के बाद से ही आईएनएस कोच्चि , आईएनएस कोलकाता , आईएनएस व्यास ,सहित अन्य नौ सेना के जहाज़ राहत और बचाव कार्य में अभी भी जुटे हुए है ।
आज मुंबई तट पर बार्ज P305 के डूबने के बाद अरब सागर से 14 शव बरामद किए गए हैं, अब तक 184 लोगों को बचाया गया है ।जानकारी के मुताबिक 80 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे है ।जहाज पी305 से बचाए गए लोगो ने मीडिया से कंपनी की लापरवाही के कारण हादसे का आरोप लगाया है । खौफनाक मंजर को याद कर भावुक होकर जहाज में सवार लोगों ने बाहर निकलने के बाद बताया की कैप्टन को मालूम था कि तूफान आने वाला है लेकिन उन्हें नहीं बताया गया जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ है साथ ही बताया की जहाज का कंटेनर टूटने की वजह से यह बड़ा हादसा हुआ है ।
नौ सेना अधिकारी मनोज झा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि खोज और बचाव कार्य अभी भी जारी है ।श्री झा ने कहा कि नौ सेना पूरी तन्मयता के साथ बचाव कार्य में जुटी हुई है और जो भी लोग समुन्द्र में अभी भी फंसे हुए है उन्हें निकालने का प्रयास जारी है ।सवाल उठता है कि चक्रवाती तूफान को लेकर तीन दिन पूर्व से ही मौसम विभाग द्वारा जानकारी मुहैया करवाई जा रही थी तो उसके बावजूद क्यों इस तरह की लापरवाही बरती गई ।
आज की अन्य खबरों को पढ़ें
- टेढ़ागाछ सेवा शिविर का कल होगा शुभारंभ, डेहरी विधायक करेंगे उद्घाटनविजय कुमार साह /टेढ़ागाछ श्रावणी मेले के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कावरिया पथ स्थित अबरखा (कटोरिया), जिला बांका में टेढ़ागाछ सेवा समिति द्वारा संचालित निःशुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ गुरुवार को किया … Read more
- किशनगंज प्रखंड व अंचल कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देशसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने बुधवार को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान किशनगंज प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का जायजा लेकर कार्यालयों में संचालित कार्यों, अभिलेखों के संधारण, … Read more
- संदिग्ध परिस्थितियों में नर्स की हुई मौत,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता/किशनगंज किशनगंज शहर के मोहिद्दीन पुर वार्ड नंबर 1 स्थित एक हॉस्टल के कमरे से गुजरिया निवासी तजल्ली खातून पिता- मोहम्मद कलीम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतिका शहर के … Read more
- टेढ़ागाछ–फुलवरिया मुख्यमंत्री सड़क का कलवर्ट क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की मांगविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड के फुलवारी से फुलवरिया जाने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क पर बना कलवर्ट गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई … Read more
- पत्रकारिता को सशक्त बनाने का संकल्प; वॉइस ऑफ मीडिया के राष्ट्रीय अधिवेशन का उत्साहपूर्ण समापनपत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण, आधुनिक तकनीक को अपनाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित नई दिल्ली : देशभर के पत्रकारों को एक मंच पर लाने तथा पत्रकारिता के वर्तमान और भविष्य … Read more




























