देश /डेस्क
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर ने आड़े हाथों लिया है ।मालूम हो कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर सिंगापुर के साथ हवाई सेवा को तत्काल रद्द करने की मांग की थी साथ ही उन्होंने कहा था कि सिंगापुर में आया कोरोना का नया रूप बच्चों के लिए बेहद ख़तरनाक बताया जा रहा है, भारत में ये तीसरी लहर के रूप में आ सकता है।
सीएम केजरीवाल ने केंद्र सरकार से मेरी अपील करते हुए लिखा कि सिंगापुर के साथ हवाई सेवाएं तत्काल प्रभाव से रद्द हों एवं बच्चों के लिए भी वैक्सीन के विकल्पों पर प्राथमिकता के आधार पर काम हो ।जिसके जबाव में सिंगापुर ने ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल को दो टूक जवाब दिया और कहा इस बात में कोई सच्चाई नहीं है कि सिंगापुर में एक नया COVID स्ट्रेन आया है। Phylogenetic परीक्षण से पता चला है कि सिंगापुर में हाल के हफ्तों में B.1.617.2 वैरिएंट बच्चों सहित कई COVID मामलों में प्रचलित है जिसकी वजह से तनाव है ना कि कोरोना का कोई नया रूप सामने आया है ।
वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी अरविंद केजरीवाल को ऐसा बयान ना देने की सलाह दी है और सिंगापुर सरकार का ऑक्सीजन आपूर्ति में सहयोग को लेकर आभार जताया है ।विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि सिंगापुर और भारत कोरोना के साथ एकजुट होकर लड़ाई लड़ रहे है ।साथ ही विदेश मंत्री ने कहा दिल्ली के सीएम गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी लंबे समय से करते रहे है ।विदेश मंत्री ने साफ किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री का बयान भारत का बयान नहीं है ।गौरतलब हो कि विदेश मंत्री से पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने भी सीएम केजरीवाल के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा था कि आपको पता होना चाहिए कि 2020 से ही सिंगापुर से विमान सेवा बंद है सिर्फ वंदे भारत मिशन के तहत सिंगापुर में फंसे कुछ भारतीय लोगो को लाया गया था।
आज की अन्य खबरे पढ़े
- टेढ़ागाछ सेवा शिविर का कल होगा शुभारंभ, डेहरी विधायक करेंगे उद्घाटनविजय कुमार साह /टेढ़ागाछ श्रावणी मेले के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कावरिया पथ स्थित अबरखा (कटोरिया), जिला बांका में टेढ़ागाछ सेवा समिति द्वारा संचालित निःशुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ गुरुवार को किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन … Read more
- किशनगंज प्रखंड व अंचल कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देशसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने बुधवार को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान किशनगंज प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का जायजा लेकर कार्यालयों में संचालित कार्यों, अभिलेखों के संधारण, साफ-सफाई, समयबद्ध सेवा वितरण … Read more
- संदिग्ध परिस्थितियों में नर्स की हुई मौत,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता/किशनगंज किशनगंज शहर के मोहिद्दीन पुर वार्ड नंबर 1 स्थित एक हॉस्टल के कमरे से गुजरिया निवासी तजल्ली खातून पिता- मोहम्मद कलीम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतिका शहर के पश्चिम पाली स्थित रेडिएंट … Read more
- टेढ़ागाछ–फुलवरिया मुख्यमंत्री सड़क का कलवर्ट क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की मांगविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड के फुलवारी से फुलवरिया जाने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क पर बना कलवर्ट गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले … Read more
- पत्रकारिता को सशक्त बनाने का संकल्प; वॉइस ऑफ मीडिया के राष्ट्रीय अधिवेशन का उत्साहपूर्ण समापनपत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण, आधुनिक तकनीक को अपनाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित नई दिल्ली : देशभर के पत्रकारों को एक मंच पर लाने तथा पत्रकारिता के वर्तमान और भविष्य की दिशा पर व्यापक … Read more





























