बक्सर: अवैध संबंध छिपाने को लेकर चचेरे मामा ने भांजे की हत्या कर दी लेकिन, एक सप्ताह तक चली पुलिसिया जांच में आखिरकार हत्या के राज से पर्दा उठ गया और पुलिस ने हत्या में शामिल चचेरे मामा सहित तीन लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया. हत्या की यह वारदात पिछले 11 मई की शाम की है. जब औद्योगिक थाना क्षेत्र के अहिरौली में मामा की शादी में पहुंचे किशोर की हत्या कर दी गयी थी हालांकि, अपने अथक प्रयास से पुलिस ने आखिरकार मामले का उद्भेदन कर लिया. पुलिसिया जांच में अवैध संबंध को छुपाने की नीयत से किशोर की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है.
मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक हत्या की साजिश 3 माह पूर्व से रची जा रही थी बताया जा रहा है कि मलहचकिया निवासी मनोज चौधरी के किशोर पुत्र राकेश चौधरी ने तीन माह पूर्व किसी नजदीकी रिश्तेदार महिला के साथ अपने चचेरे मामा रामू चौधरी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद यह बात ज्ञात हुई कि दोनों का अवैध संबंध है. इसी बात को लेकर कथित तौर पर राकेश अपने चचेरे मामा रामू को कथित तौर पर ब्लैकमेल कर रहा था जिससे आजिज आकर रामू ने अपने किशोर उम्र के चचेरे भाई तथा नया भोजपुर के रहने वाले एक अन्य युवक के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया. हत्या विवाह समारोह के दौरान इसलिए की गई ताकि, भीड़-भाड़ में किसी को कोई सुराग ना मिले लेकिन, पुलिस की तफ्तीश में मामला पूरी तरह स्पष्ट हो गया.
शौच के बहाने बागीचे में राकेश को लेकर पहुंचा था मामा:
औद्योगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के मुताबिक मलहचकिया रहने वाले मनोज चौधरी का पुत्र राकेश चौधरी अहिरौली स्थित अपने मामा गुप्तेश्वर मांझी के यहां शादी समारोह में भाग लेने गया था. इसी बीच 11 मई को उसके चचेरे मामा रामू ने उसकी हत्या की साजिश रची और उसने नया भोजपुर के रहने वाले एक युवक रविराज तथा मृतक के हमउम्र चचेरे मामा के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. दरअसल, 11 मई की शाम को राकेश के हमउम्र चचेरे मामा शौच के बहाने उसे सारीमपुर के सोनार के बगीचा में लेकर पहुंचा. जहां पहले से रामू और रविराज मौजूद थे. राकेश और उसका चचेरा मामा बगीचे में ही आपस में बात कर रहे थे. इसी बीच मौके पर पहुंचकर रविराज और रामू ने पीछे से राकेश के सिर पर रॉड से प्रहार कर दिया जिससे कि, उसकी मौके पर मौत हो गई.
हत्या की वारदात को देख घबरा गया था मृतक का किशोर उम्र चचेरा मामा
अपनी आंखों के सामने इस तरह हत्या होता देख राकेश का किशोर उम्र का चचेरा मामा घबरा गया और भागते हुए अपने घर पहुंच कर जाकर छुप गया लेकिन, राकेश और उसे बगीचे की तरफ जाते हुए गांव के ही एक अन्य युवक ने देख लिया था बाद में उसने यह भी देखा कि, राकेश का चचेरा मामा अकेले ही भागता हुआ आ रहा है. इस बात पर उसे संदेह हुआ था लेकिन, वह माजरा समझ नहीं पाया. बाद में जब हत्या की बात सामने आई तो उसने जांच में जुटी पुलिस को इस घटना की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने तुरंत ही मृतक के उस चचरे मामा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें उसने मृतक के दूसरे चचेरे मामा रामू तथा नया भोजपुर के रहने वाले रविराज नामक युवक की संलिप्तता की बात बताई. मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को भी हिरासत में ले लिया. पूछताछ में सभी ने पूरी कहानी पुलिस के सामने बयान कर दी. जिसके बाद तीनों को हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया.
बता दें कि, 11 मई की शाम को मलहचकिया निवासी किशोर मनोज चौधरी का पुत्र राकेश चौधरी अपने मामा गुप्तेश्वर मांझी के घर से गायब हो गया था, जिसके बाद अगले दिन उसका शव सारीमपुर स्थित सोनार के बागीचे से बरामद हुआ. उसी वक्त से पुलिस हत्या की इस गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई थी.
आज की अन्य बड़ी ख़बरें पढ़े
- किशनगंज:लूटकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेलपौआखाली/रणविजय सुखानी थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूटकांड के प्राथमिक अभियुक्त निहार बाबू उम्र 24 वर्ष पिता जाहिदुल, निवासी अमलझाड़ी, थाना पाठामारी जिला किशनगंज को रविवार के दिन गिरफ्तार कर लिया है. सुखानी पुलिस ने … Read more
- किशनगंज जिले के 20 केंद्रों में कल से शुरू होगी मैट्रिक की परीक्षा,17422 परीक्षार्थी होंगे शामिलकिशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज जिला मुख्यालय के 20 केंद्रों में 17 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा होगी। परीक्षा में 17422 परीक्षार्थी शामिल होंगे।परीक्षा दो पालियों में होगी।पहली पाली की परीक्षा में 8713 व दूसरी पाली की परीक्षा में 8709 परीक्षार्थी शामिल … Read more
- किशनगंज:महिला ने युवकों पर लगाया मारपीट का आरोप,दर्ज करवाई गई प्राथमिकीकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा मछमारा की रहने वाली एक महिला ने पास के ही चार लोगों के विरुद्ध मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करवाई है।प्राथमिकी सोमवार को दर्ज करवाई गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित महिला शनिवार की … Read more
- शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तारकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के धर्मगंज माझिया रोड से रविवार की शाम को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी की उक्त व्यक्ति अपने घर में … Read more
- बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में होगी अमावस्या पूजाकिशनगंज/प्रतिनिधि लाइन स्थित बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में मंगलवार को अमावस्या पूजा आयोजित की जाएगी।बूढ़ी काली मंदिर में मंदिर के पुरोहित मलय मुखर्जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां काली की पूजा अर्चना की जाएगी। इस … Read more

























