खोरीबाड़ी /चंदन मंडल
भारत में लगातार कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कोरोना महामारी इस लहर ने इस वर्ष विभिन्न राज्यों को तेजी से अपने चपेट में लेने लगा है। जिससे पूरे उत्तर बंगाल सहित खोरीबाड़ी क्षेत्र भी अछूता नहीं है। यहां भी कोरोना मरीज रोजाना पाये जा रहे हैं। रोज किसी न किसी की मौत की भी खबर आ रही है। वहीं, हर दिन कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीच भाजपा के लिए खोरीबाड़ी क्षेत्र में बुरी खबर आयी है। भाजपा के रानीगंज – बिन्नाबाड़ी के बूथ संख्या – 44 के अध्यक्ष शंकर घोष की कोरोना से मौत हो गयी। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे।
उनका इलाज उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गयी। उनके निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। इस संबंध में भाजपा के जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष कंचन देवनाथ ने बताया कि अचानक शंकर घोष के निधन होने पर पूरे भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई । वे पार्टी के युवा कार्यकर्ता थे।आज किसी ने नहीं सोचा था कि हमलोग को अचानक से ऐसे छोड़कर चले जायेंगे। उनके निधन पर दार्जीलिंग जिला के भाजपा सांसद राजू विष्ट ,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल , फांसीदेवा भाजपा विधायक दुर्गा मुर्मु , नेशनल कॉउंसिल के सदस्य गणेश चन्द्र देवनाथ आदि ने उनके निधन पर दुःख व्यक्त किया है। साथ ही शंकर घोष के निधन पर उनके परिवार में शोक व्याप्त है।
- टेढ़ागाछ सेवा शिविर का कल होगा शुभारंभ, डेहरी विधायक करेंगे उद्घाटनविजय कुमार साह /टेढ़ागाछ श्रावणी मेले के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कावरिया पथ स्थित अबरखा (कटोरिया), जिला बांका में टेढ़ागाछ सेवा समिति द्वारा संचालित निःशुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ गुरुवार को किया जाएगा। शिविर … Read more
- किशनगंज प्रखंड व अंचल कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देशसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने बुधवार को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान किशनगंज प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का जायजा लेकर कार्यालयों में संचालित कार्यों, अभिलेखों के संधारण, साफ-सफाई, समयबद्ध … Read more
- संदिग्ध परिस्थितियों में नर्स की हुई मौत,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता/किशनगंज किशनगंज शहर के मोहिद्दीन पुर वार्ड नंबर 1 स्थित एक हॉस्टल के कमरे से गुजरिया निवासी तजल्ली खातून पिता- मोहम्मद कलीम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतिका शहर के पश्चिम पाली … Read more
- टेढ़ागाछ–फुलवरिया मुख्यमंत्री सड़क का कलवर्ट क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की मांगविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड के फुलवारी से फुलवरिया जाने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क पर बना कलवर्ट गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो … Read more
- पत्रकारिता को सशक्त बनाने का संकल्प; वॉइस ऑफ मीडिया के राष्ट्रीय अधिवेशन का उत्साहपूर्ण समापनपत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण, आधुनिक तकनीक को अपनाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित नई दिल्ली : देशभर के पत्रकारों को एक मंच पर लाने तथा पत्रकारिता के वर्तमान और भविष्य की दिशा … Read more




























