किशनगंज :जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार कोविड केयर सेंटर में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को ऑक्सीजन सिलेंडर ऑपरेट करने का दिया गया प्रशिक्षण

SHARE:

  • केयर इंडिया की टीम द्वारा महेश्बथाना कोविड केयर परिसर में संचालित कोविड केयर सेंटर में दी गई प्रशिक्षण
  • ऑक्सीजन सिलेंडर बेहतर तरीके से ऑपरेट करने की दी गई विस्तृत जानकारी
  • कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन प्रयासरत:

किशनगंज /प्रतिनिधि


जिले के कोविड-19 संक्रमण वायरस से संक्रमित मरीजों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध मिले, इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह कटिबद्ध और सजग है। साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए समुचित व्यवस्था उपलब्धता सुनिश्चित कराने को लेकर प्रयासरत है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देश पर किशनगंज के महेश्बथाना डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर परिसर में संचालित कोविड केयर सेंटर में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को ऑक्सीजन सिलेंडर ऑपरेट करने की प्रशिक्षण दी गई। यह प्रशिक्षण केयर इंडिया की नर्स मेंटर तेनजिंग के द्वारा कोविड केयर सेंटर में तैनात सभी स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया। जिसमें बेहतर तरीके से ऑक्सीजन सिलेंडर ऑपरेट करने की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान कोविड-19 के गाइडलाइन के साथ कोविड केयर सेंटर में इलाजरत सभी मरीजों का इलाज सुनिश्चित हो, इसपर भी बल दिया गया। ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सकें और मरीजों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े तथा जिलाधिकारी के इस पहल से आपात स्थितियों में गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर जीवन रक्षक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने में भरपूर मदद मिलेगी।






  • बेहतर तरीके से ऑक्सीजन सिलेंडर ऑपरेट की दी गई विस्तृत जानकारी :-
    सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया, महेश्बथाना डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में आई सी यु सहित 13 शय्या वाले बेड का निर्माण करवाया गया है जिसमे से 04 बेड वेंटीलेटर युक्त एवं 09 बेड ऑक्सीजन कांसिताटर युक्त है वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए इनका शुरू होना आवश्यक हो गया है जिसमे तैनात नव चयनित डाक्टर , स्वास्थ्य कर्मियों को केयर इंडिया के तेनजिंग एवं डी टी एल प्रशान्जित प्रमाणिक के द्वारा यह प्रशिक्षण दिया गया। जिसके दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर तरीके से ऑक्सीजन सिलेंडर ऑपरेट की विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया, मरीजों को ऑक्सीजन लगाने के बाद ऑक्सीजन लेवल कितना रखना, ऑक्सीजन फेस मास्क कैसे लगाना है समेत अन्य विस्तृत जानकारी दी गई। ताकि वहाँ तैनात कर्मी इलाजरत संक्रमित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करा सकें।
  • खुद का एहतियात के साथ मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की दी गई जानकारी :-
    प्रशिक्षक सह केयर इंडिया के तेनजिंग ने बताया, इस दौरान कोविड केयर सेंटर में तैनात कर्मियों को सुरक्षा के मद्देनजर किस तरह खुद को सुरक्षित रहकर एवं एहतियात का पालन करते हुए मरीजों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है। किन-किन बातों का ख्याल रखना रखना है। किस स्थिति में मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध करानी है आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। ताकि तैनात कर्मी खुद भी सुरक्षित रह सकें और सुरक्षा हर मानकों का पालन करते हुए इलाजरत मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करा सकें।
  • खुद का सुरक्षा के मद्देनजर स्वास्थ्य कर्मियों के लिए प्रशिक्षण जरूरी :-
    वहीं, प्रशिक्षक सह केयर इंडिया के तेनजिंग ने बताया, स्वास्थ्य कर्मियों के लिए खुद के सुरक्षा का मद्देनजर यह प्रशिक्षण बेहद जरूरी था। इससे ना सिर्फ कर्मी सुरक्षित रहेंगे। बल्कि, तैनात कर्मी खुद को सुरक्षित महसूस करते हुए मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे।
  • ऑक्सीजन सिलेंडर ऑपरेट के अलावा मरीजों की अन्य देखरेख को भी दी गई जानकारी :-
    वहीं, डब्लू एच ओ के एस एम् ओ डॉ अमित राव ने बताया, प्रशिक्षण के दौरान कोविड केयर सेंटर में तैनात कर्मियों को ऑक्सीजन सिलेंडर ऑपरेट करने की जानकारी के अलावा खुद के सुरक्षा का ख्याल रखते हुए मरीजों को अन्य देखरेख किस तरह करना है, इसकी भी विस्तृत जानकारी दी गई। जैसे कि, समय पर दवाई का सेवन समेत अन्य जानकारियाँ दी गई।
    कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन प्रयासरत:
    जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने जिला के आम नागरिकों से अपील की है कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन लगातार यथासंभव प्रयास कर रही है। तथापि कोरोना के खतरा अभी टाला नहीं है।यदि आवश्यक न हो तो घर से बाहर न निकलें।सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।सदैव सामाजिक दूरी बनाए रखें। मास्क जरूर पहनें एवं समय-समय पर अपने हाथों को सेनेटाइज करते रहें।हमेशा सतर्क एवं सजग रहें।आपकी सावधानी ही बचाव है।आप सुरक्षित तो सब सुरक्षित।






जिला नियंत्रण कक्ष में करें संपर्क:


जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने जिला के आम नागरिकों से अपील की है असमान्य परिस्थितियों में जिला कोविड हेल्पलाइन संख्या 18003456621 अथवा जिला नियंत्रण कक्ष के दुरभाष संख्या 06456227222 पर सम्पर्क करें।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!