देश /एजेंसी
कोरोना महामारी की दूसरी लहर झेल रहे भारत को दुनिया भर से मदद मिल रही है ।भारत के लिए सद्भावना और एकजुटता की भावना के तहत अंतर्राष्ट्रीयसमुदाय कोविड-19 के खिलाफ जारी लड़ाई में भारत सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों में समर्थन दे रहा है।मालूम हो कि भारत सरकार को उसके प्रयासों को समर्थन देने के लिए विभिन्न देशों/ संगठनों से 27 अप्रैल, 2021 से अंतर्राष्ट्रीय अनुदान और कोविड-19 राहत चिकित्सा सामग्री व उपकरण प्राप्त हो रहे हैं। भारत सरकार, राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों को उनके संसाधनों और प्रयासों में पूरक बनने के लिए वैश्विक सहायता की तत्परता के साथ आपूर्ति कर रही है।
आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बताया गया कि विदेशों से प्राप्त राहत सामग्री 27 अप्रैल, 2021 से 15 मई, 2021 तक कुल 11,058 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, 13,496 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट, 7,365 वेंटिलेटर्स/ बीआई पीएपी, करीब 5.3 लाख रेमडेसिविर इंजेक्शन सड़क और हवाई माध्यम से वितरित/ रवाना किए जा चुके हैं।मंत्रालय द्वारा बताया गया कि 14/15 मई, 2021 को कजाकस्तान, जापान, स्विट्जरलैंड, ओंटारियो (कनाडा), यूएसए, इजिप्ट और ब्रिटिश ऑक्सीजन कंपनी (यूके) से बड़े पैमाने पर राहत सामग्री प्राप्त हुई है ।
इन सामग्रियों में ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर : 100वेंटिलेटर/बीआईपीएपी/सीपीएपी : 500,ऑक्सीजन सिलेंडर : 300,रेमडेसिविर : 40,000,मास्क और प्रोटेक्टिव सूट शामिल हैं ।मंत्रालय द्वारा बताया गया कि एक नियमित प्रक्रिया के तहत प्राप्त सामग्रियों को राज्यो तक भेजा जा रहा है ।
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर और तकदीर : डॉ. दिलीप जायसवालराजेश दुबे/किशनगंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने पर शहर के धर्मगंज मांझिया स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 12 वर्षों में देश की तस्वीर और तकदीर … Read more
- रेतुआ नदी पर बनी चचरी पुल बारिश में क्षतिग्रस्त,50 हजार की आबादी प्रभावितविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती चिल्हनियां पंचायत स्थित सुहिया रेतुआ नदी पर ग्रामीणों के सहयोग से बनाया गया बांस-बल्ले का चचरी पुल रविवार को नदी के बढ़ते जलस्तर की भेंट चढ़ गया। नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण रेतुआ नदी में अचानक जलप्रवाह बढ़ने से यह अस्थायी पुल … Read more
- भोरहा पंचायत सरकार भवन में 16 जून को लगेगा सहयोग शिविर, तैयारियां तेजकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र की भोरहा पंचायत सरकार भवन में आगामी 16 जून (मंगलवार) को आम जनता की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से एक विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर को लेकर पंचायत प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। स्थानीय मुखिया अबू बकर … Read more
- जन्मदिन की तैयारियों के बीच घर में पसरा मातम, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौतठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह ठाकुरगंज नगर के कॉलेज मोड़ स्थित रानी सती मंदिर के समीप शनिवार की देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। जिस घर में छोटी बच्ची के जन्मदिन की तैयारियां चल रही थीं, उसी घर के 10 वर्षीय मासूम अंकुश कुमार की सड़क दुर्घटना … Read more
- दस केंद्रों में संचालित मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल परीक्षा में 4108 परीक्षार्थी हुए उपस्थिति,5060 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थितकिशनगंज/प्रतिनिधि जिला मुख्यालय के दस केंद्रों में रविवार को मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही के पदों की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई।परीक्षा दो पालियों में हुई। दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 4108 परीक्षार्थी हुए उपस्थिति रहे और 5060 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें।परीक्षा में आसपास के जिलों के अलावे दूर दराज के जिलों … Read more


























