दिल्ली :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पोस्टर को लेकर राजनीति तेज हो चुकी है ।दिल्ली की सड़कों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोस्टर लगाई गई थी ।जिसमें यह सवाल किया गया था कि मोदी जी आपने हमारे बच्चो की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दिया ।जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने 25 एफआईआर दर्ज किया है । वहीं एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है ।एफआईआर किए जाने के बाद राजनीति पूरी गर्म हो चुकी है ।
दिल्ली पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी ने सामने आकर पोस्टर लगाने की बात को स्वीकार किया है । दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए पोस्टर लगाए जाने की बात स्वीकार की और कहा कि मोदी जी, ये पोस्टर पूरी दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने लगवाए हैं।अगर गिरफ्तार करना है तो मुझे गिरफ्तार करो।जबरदस्ती बेगुनाह गरीब लोगों को इसमें मत घसीटो।श्री पाठक ने कहा कि लेकिन हम तो जवाब मिलने तक पूछते रहेंगे – “मोदी जी, हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दिया?”
श्री पाठक ने कहा कि जब तक वेक्सिन नहीं मिल जाती तब तक यह मुहिम जारी रहेगा ।वहीं अन्य नेताओं ने भी ट्वीट कर पोस्टर लगाने की बात कही है और कहा कि दिल्ली पुलिस गिरफ्तार लोगो को रिहा करे ।बता दे कि इससे पूर्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी उक्त पोस्टर को ट्वीट करते हुए खुद को गिरफ्तार करने की बात कही थी ।जिसपर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि इतना गिरफ्तार होने की हिम्मत है तो बेल लेकर क्यों घूम रहे हो , करवा लो जमानत रद्द ,बोलो हैं हिम्मत ?
सवाल उठता है की जब केंद्र सरकार अभी तक 20 करोड़ से अधिक वैक्सीन मुफ्त में राज्यो को मुहैया करवा चुकी हैं, वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया वैक्सीन को लेकर कंपनियों को पत्र लिखने की बात कह रहे है ऐसे में कोरोना से लड़ने की जगह प्रधानमंत्री का पोस्टर जारी कर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कौन सा राजनीति करना चाहती है ।जबकि इससे पहले इसी टीका को लेकर इन लोगो द्वारा देश वासियों को दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा था ।
- तेज रफ्तार बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री घायलकिशनगंज – अररिया सड़क पर महादेव दिघी के समीप तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से बस सवार कई लोग घायल हो गए। शनिवार सुबह घटित घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए बहादुरगंज पीएचसी में भर्ती कराया। जहां गंभीर रूप से घायल … Read more
- ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार: 518 ग्राम स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारअररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो और बाइक भी जब्त अररिया/अरुण कुमार जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बैरगाछी थाना क्षेत्र के रामपुर मोहनपुर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने 518 ग्राम स्मैक के साथ दो … Read more
- नगर निगम की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितईओ, मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, निगम पार्षद सहित कर्मी को दिया गया विशेष प्रशिक्षण कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 को लेकर विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, निगम महापौर ऊषा … Read more
- सड़क किनारे मक्का का ढेर बना मौत का कारण,पूर्व मुखिया साधना देवी की दर्दनाक मौतकोढ़ा /कटिहार-राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे रखा गया मक्का का ढेर शनिवार की सुबह एक परिवार के लिए काल बन गया। खगड़िया जिले के महेशखुट चौक से पहले एनएच-31 पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में कोढ़ा प्रखंड के पवई पंचायत की पूर्व मुखिया साधना देवी की मौत हो गई। जबकि उनके पति मुखिया प्रतिनिधि जनार्दन … Read more
- ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, गांव में पसरा मातममनिहारी /कटिहार – मनिहारी थाना क्षेत्र के धमक टोला स्थित 12 नंबर रेलवे गेट के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान होरेन साह (55) पिता स्वर्गीय गरीब साह निवासी फार्म टोला, वार्ड संख्या-6 मनिहारी के रूप में हुई है। … Read more


























