किशनगंज :बहादुरगंज में आग लगने से हजारों की संपत्ति जल कर हुई राख

SHARE:

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी

बहादुरगंज नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नं 02 में अचानक आग लगने से एक घर एवम घर के अंदर रखे सैकड़ों की सम्पत्ति जलकर हुई राख।मौके पर पहुंची ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार के दिन नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं 02 में भाटटोली बिरनिया में अचानक एक घर में आग लग जाने से घर के अंदर रखी हजारों की सम्पत्ति जलकर पूरी तरह राख हो गई।वहीं आग की भीषण लपटों को देखकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का कार्य किया।जिससे कि आसपास के घर जलने से बच गए।

वहीं गृह स्वामी फारूक आलम ने बताया कि रविवार की शाम अचानक उनके मिट्टी के घर में खाना बनाने के दौरान आग लग गई।जिससे कि घर में रखे मक्का,आलू एवम अन्य जरूरत की समान जलकर पूरी तरह राख हो गई।

  • मोहर्रम को लेकर बहादुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
    बहादुरगंज (किशनगंज) प्रतिनिधि आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को बहादुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने की। बैठक में नगर पंचायत मुख्य पार्षद प्रतिनिधि वसीकुर रहमान, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मुलाजिम हुसैन अंसारी, नगर … Read more
  • नाबालिग लड़की के लापता होने की दर्ज करवाई गई प्राथमिकी
    प्रतिनिधि/ किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के धर्मगंज निवासी ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री के लापता होने की प्राथमिकी शनिवार को सदर थाना में दर्ज करवाई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग लड़की शनिवार की शाम को घर से निकली थी, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के … Read more
  • बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में अमावस्या पर हुई पूजा
    किशनगंज/प्रतिनिधि शहर के लाइन मोहल्ला स्थित बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में रविवार को अमावस्या पूजा आयोजित की गई।बूढ़ी काली मंदिर में मंदिर के पुरोहित मलय मुखर्जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां काली की पूजा अर्चना की गई। इस दिन भक्तों की अच्छी खासी भीड़ जुटी।पूजा को लेकर मंदिर में आने वाले … Read more
  • हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा किशनगंज स्टेशन, केदारनाथ के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
    प्रतिनिधि/किशनगंज रविवार को किशनगंज से श्रद्धालुओं का एक जत्था उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम की यात्रा के  लिए रवाना हुआ। स्थानीय रेलवे स्टेशन से जब यह जत्था ट्रेन पकड़ने के लिए आगे बढ़ा, तो पूरा स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय बाबा केदार’ के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। ट्रेन पकड़ने से पहले श्रद्धालुओं का उत्साह … Read more
  • आधुनिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, खरीफ कर्मशाला में दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी
    ठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और खरीफ मौसम की खेती के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय शारदीय (खरीफ) कर्मशाला-सह-उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों … Read more



सबसे ज्यादा पड़ गई