पटना : सरकार में शामिल 64% मंत्री दागी,विधान सभा अध्यक्ष को सौंपेंगे रिपोर्ट -तेजस्वी यादव

SHARE:

पटना /संवादाता

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए दागी मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ।एक निजी एजेंसी के रिपोर्ट का हवाला देते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य के 64% मंत्रियों के ऊपर गंभीर अपराधिक मुकदमे दर्ज है ।

तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को विधानसभा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा को दागी मंत्रियों की लिस्ट सौंप रहे हैं । तेजस्वी यादव ने मंत्री रामसूरत राय पर लगे आरोपों को लेकर एक बार फिर सरकार पर हमला बोला और कहा कि सरकार अपने मंत्री को बचा रही हैं.

लेकिन उनके खिलाफ सारे सबूत आज विधानसभा अध्यक्ष को दिया.प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश सरकार के 18 ऐसे मंत्री है जिनपर मुकदमे दर्ज है उनमें से 14 ऐसे है जिनपर गंभीर अपराधिक मामले दर्ज है ।उन्होंने कहा कि किसी पर आरोप लगाने के पहले विधानसभा अध्यक्ष ने तथ्य भी मांगा था. इसे लेकर ही आज मैं पूरी तथ्यों की रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को सौपने जा रहा हूं.

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!